एक्सप्लोरर

सचिन के बैट से लेकर ब्रैडमैन की कैप नीलाम होने तक, किसे दी जाती है सबसे बड़ी बोली वाली रकम?

क्रिकेटर्स के फैंस उनसे जुड़ी हर चीज अपने पास रखना चाहते हैं, इसलिए नीलामी में बिक रहा सामान ऊंची बोलियों पर खरीद लेते हैं, लेकिन सवाल ये उठता है कि इसके पैसे जाते कहां हैं?

क्रिकेट और खेलों से जुड़ी यादें और सामान हमेशा से ही फैंस अपने पास रखने के शौकीन रहते हैं. कई फैंस तो ऐसे होते हैं जो सामान्य सी चीज बड़ी से बड़ी बोली पर खरीद लेते हैं. कई बार यह यादें नीलाम होती हैं और कुछ खास वस्तुएं लाखों रुपये में बिक जाती हैं. क्रिकेट की दुनिया में कुछ खास खिलाड़ियों की वस्तुएं, जैसे सचिन तेंदुलकर का बैट, डॉन ब्रैडमैन की कैप और क्रिकेट से जुड़ी कई चीजें नीलाम हुई हैं. इस तरह फेमस क्रिकेटर्स से जुड़ी चीजें नीलामी में भारी रकम के साथ बिकती हैं. चलिए जानते हैं कि इस तरह के खेल के सामान की नीलामी में क्या खास बातें होती हैं और किन सामानों को सबसे बड़ी बोली मिलती है.

यह भी पढ़ें: सिम के खाली रैपर में क्या-क्या होती है जानकारी, आपके बारे में कितनी डिटेल्स जान सकता है कोई?

सचिन तेंदुलकर का बैट और उसकी नीलामी

भारत के क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर का नाम क्रिकेट जगत में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. सचिन के द्वारा उपयोग किया गया सामान फैंस के लिए भी बहुत खास होता है. सचिन के क्रिकेट बैट की नीलामी कई बार होती रही है और हर बार वह बड़ी रकम में बिकता है. 2010 में सचिन तेंदुलकर का एक बैट करीब 4 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ था. इस बैट का उपयोग सचिन ने अपनी ऐतिहासिक 200 रन की पारी के दौरान किया था, जो कि क्रिकेट इतिहास का एक मील का पत्थर था. इस तरह की नीलामी में ऐसी वस्तुएं खरीदी जाती हैं जो किसी खास मैच या उपलब्धि से जुड़ी हों.

ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेट खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन को द डॉन के नाम से जाना जाता है. उनका नाम क्रिकेट इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में लिया जाता है. 2019 में डॉन ब्रैडमैन की क्रिकेट कैप, जिसे उन्होंने अपने करियर के दौरान पहना था, 1.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 7.5 करोड़ रुपये) में नीलाम हुई थी. यह नीलामी दर्शाती है कि कितनी बड़ी कीमत ऐसी वस्तुएं प्राप्त कर सकती हैं, जो क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों से जुड़ी हों. इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच 2004 में खेले गए टेस्ट मैच में से एक बॉल, जो 200,000 डॉलर में नीलाम हुई थी. इसके अलावा कपड़े और जर्सी भी नीलाम होते हैं, जैसे इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी अलिस्टेयर कुक की टेस्ट जर्सी, जो काफी ऊंची कीमतों में बिक चुकी है.

यह भी पढ़ें: कभी ईसाइयों का गढ़ था सीरिया, फिर कैसे बन गया इस्लाम का केंद्र? जानें बदलाव की पूरी कहानी

किसी मिलती है नीलामी की रकम?

नीलामी की राशि किसे मिलनी है ये इसपर निर्भर करता है कि वो नीलामी कैसी है. यानी जब कोई क्रिकेट खिलाड़ी अपनी व्यक्तिगत चीजों को नीलामी के लिए प्रस्तुत करता है, तो उस नीलामी से प्राप्त रकम आमतौर पर खिलाड़ी को ही मिलती है. खासकर यदि वह खिलाड़ी खुद नीलामी प्रक्रिया में शामिल हुआ हो तब. इसके अलावा कई बार क्रिकेट खिलाड़ी अपनी व्यक्तिगत चीजों की नीलामी से मिली रकम को चैरिटी या सामाजिक कारणों के लिए दान करने का निर्णय लेते हैं. वहीं कुछ मामलों में विशेष रूप से जब टीम के सामान की नीलामी होती है, तो प्राप्त रकम उस टीम के क्रिकेट बोर्ड या क्लब को मिलती है. इसके अलावा नीलामी प्रक्रिया में कुछ हिस्सा नीलामी आयोजनकर्ताओं और ब्रोकर को भी जाता है.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदुओं से बर्बरता पर क्या एक्शन ले सकता है भारत, इस मामले में क्या कहता है इंटरनेशनल कानून?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget