एक्सप्लोरर

Dictators Food: कोबरा के दिल से कुत्ते के मांस के सूप तक, जानें खाने में क्या-क्या पसंद करते थे बड़े तानाशाह?

Dictators Food: दुनिया में कुछ ऐसे भी तानाशाह हुए हैं जिनके शासन से ज्यादा विवादित उनके खाने की पसंद थी. आइए जानते हैं कौन से हैं वे तानाशाह.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • पोल पॉट कोबरा स्टू पसंद करते थे, सांप का खून वाइन में मिलाते थे।
  • किम जोंग इल कुत्ते के मांस का सूप, शार्क फिन सूप पीते थे।
  • मुसोलिनी को लहसुन, तेल, नींबू का मिश्रण सेहत के लिए पसंद था।
  • गद्दाफी ऊंट का दूध, ऊंट का मांस, कुसकुस खाते थे।
  • हिटलर जहर से डरते थे, खाना चखने को रखते थे।

Dictators Food: इतिहास में कुछ ऐसे तानाशाह हुए हैं जिनकी डाइनिंग टेबल उनके शासन जितनी ही अजीब थी. अजीबोगरीब मीट से लेकर अजीब रस्मों तक तानाशाहों की खाने की आदतें ना सिर्फ उनके निजी स्वाद को दिखाती थीं बल्कि उनके व्यक्तित्व पर भी रोशनी डालती थीं. आइए जानते हैं कुछ मशहूर तानाशाहों के अजीब खाने के बारे में.

पोल पॉट का अजीब शौक

Dictator Dinners: A Bad Taste Guide To Entertaining Tyrants के मुताबिक कंबोडिया के खमेर रूज शासन के नेता पोल पॉट कोबरा से बनी डिश के अपने शौक के लिए जाने जाते थे. उनकी पसंदीदा डिश में से एक थी कोबरा स्टू. इसे एक खास रस्म के साथ बनाया जाता था और इसमें सांप का खून वाइन में मिलाया जाता था. इसके बाद मीट और दिल को जड़ी बूटियों के साथ पकाया जाता था. यह अजीब पसंद ना सिर्फ संस्कृतिक असर को दिखाती थी बल्कि अजीबोगरीब खाने के प्रति उनके लगाव को भी दिखाती थी.

किम जोंग इल 

किम जोंग इल को कुत्ते के मीट का सूप काफी पसंद था. उनका ऐसा मानना था कि इससे उनकी ताकत और सेहत बेहतर होती है. उनके खाने में अक्सर शार्क फिन सूप भी शामिल होता था. इन पारंपरिक डिशों के अलावा उन्हें महंगी चीजों का भी शौक था. ऐसा कहा जाता है कि वह दुनिया में सबसे ज्यादा महंगी कॉन्यैक पीने वाले लोगों में से एक थे. 

बेनिटो मुसोलिनी 

बेनिटो मुसोलिनी ने पास्ता को ना पसंद करके इटली के लोगों के बारे में बनी आम धारणाओं को गलत साबित कर दिया. इसके बजाय उन्हें सादी लेकिन तेज स्वाद वाली चीजें ज्यादा पसंद थीं. वह तेल और नींबू के रस में कटे हुए लहसुन के कटोरे खा जाते थे. उनका ऐसा मानना था कि यह उनकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. हालांकि कहा जाता है कि उनके आस-पास के लोगों को उनकी यह आदत ज्यादा पसंद नहीं थी.

मुअम्मर गद्दाफी 

गद्दाफी को ऐसा खाना पसंद था जिसकी जड़ें उनकी संस्कृति में थीं. उन्हें खासकर ऊंट का दूध और ऊंट के मीट से बनी डिश पसंद थीं. इनमें उबले हुए ऊंट के कूबड़ को कुसकुस के साथ परोसना शामिल था.

क्या थी एडोल्फ हिटलर की पसंद?

एडोल्फ हिटलर को अक्सर पूरी तरह से शाकाहारी खाने से जोड़ा जाता है. हालांकि कुछ लोगों का दावा है कि वह कभी-कभी चुपके से मीट भी खाते थे. इससे भी ज्यादा ध्यान देने वाली बात जहर दिए जाने का उनका गहरा डर थी. इस वजह से वह खाना खाने से पहले हर डिश को चखने के लिए लोगों को रखते थे.

यह भी पढ़ें: महंगा हो रहा क्रूड ऑयल! जानें दुनिया में पहली बार कब आई आर्थिक मंदी, तब कौन-से देश हुए थे तबाह?

स्पर्श गोयल को कंटेंट राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में चार साल का अनुभव है.  इन्होंने अपने करियर की शुरुआत नमस्कार भारत से की थी, जहां पर लिखने की बारीकियां सीखते हुए पत्रकारिता और लेखन की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद ये डीएनपी न्यूज नेटवर्क, गाजियाबाद से जुड़े और यहां करीब दो साल तक काम किया.  इस दौरान इन्होंने न्यूज राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग दोनों में अपनी पकड़ मजबूत की.

अब स्पर्श एबीपी के साथ अपनी लेखनी को निखार रहे हैं. इनकी खास रुचि जनरल नॉलेज (GK) बीट में है, जहां ये रोज़ नए विषयों पर रिसर्च करके अपने पाठकों को सरल, रोचक और तथ्यपूर्ण ढंग से जानकारी देते हैं.  

लेखन के अलावा स्पर्श को किताबें पढ़ना और सिनेमा देखना बेहद पसंद है.  स्क्रीनराइटिंग के अनुभव की वजह से ये कहानियों को दिलचस्प अंदाज़ में पेश करने में भी माहिर हैं.  खाली समय में वे नए विषयों पर रिसर्च करना और सोशल मीडिया पर अपडेट रहना पसंद करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vikram 1 Launch: स्पेस में जाने वाला एक रॉकेट बनाने में कितना खर्चा होता है, जान लीजिए हिसाब-किताब
स्पेस में जाने वाला एक रॉकेट बनाने में कितना खर्चा होता है, जान लीजिए हिसाब-किताब
Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली में कई बड़े अस्पताल, लेकिन सोनम वांगचुक को सफदरजंग ही क्यों ले गई पुलिस? जान लें वजह
दिल्ली में कई बड़े अस्पताल, लेकिन सोनम वांगचुक को सफदरजंग ही क्यों ले गई पुलिस? जान लें वजह
ईरान के जिस चाबहार पोर्ट पर भारत ने लगाए 400 करोड़, उस पर मिसाइलें क्यों दाग रहा अमेरिका?
ईरान के जिस चाबहार पोर्ट पर भारत ने लगाए 400 करोड़, उस पर मिसाइलें क्यों दाग रहा अमेरिका?
Nelson Mandela Day 2026: 67 मिनट सेवा क्यों मानी जाती है खास, इसका नेल्सन मंडेला से क्या कनेक्शन?
Nelson Mandela Day 2026: 67 मिनट सेवा क्यों मानी जाती है खास, इसका नेल्सन मंडेला से क्या कनेक्शन?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget