एक्सप्लोरर

ये है दुनिया का सबसे तेजी से वार करने वाला सांप, इसका जहर भी बहुत खतरनाक

दुनिया में हजारों प्रजाति के सांप मौजूद हैं. लेकिन इनमें से कुछ सांप इतने खतरनाक होते हैं कि उनके काटने के तुरंत बाद इलाज नहीं मिलने से इंसान की मौत हो सकती है. आईलैश वाइपर भी इनमें से एक है.

सांप को दुनिया का सबसे जहरीला जानवर माना जाता है. दुनिया में हजारों प्रजाति के सांप मौजूद हैं, इसमें कुछ सांप इतने जहरीले होते हैं कि उनके काटने के बाद अगर व्यक्ति को इलाज नहीं मिलता है, तो उनकी मौत भी हो सकती है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सांप के बारे में बताने वाले हैं, जिसको दुनिया में सबसे तेज वार करने के लिए जाना जाता है. जानिए क्या है इस सांप का नाम और ये कहां पाया जाता है. 

आईलैश वाइपर  

बता दें कि आईलैश वाइपर सांप को दुनिया में सबसे तेज वार करने के लिए जाना जाता हैं. आईलैश वाइपर किसी भी अन्य सांप की तुलना में तेजी से हमला कर सकते हैं. इतना ही नहीं इनका हमला इतना तेज होता है कि ये शिकार को संभलने तक का मौका नहीं देते हैं. इसके अलावा ये सांप बहुत ही जहरीला होता है. अगर इस सांप ने किसी को काटा तो उसकी जान जाना लगभग तय माना जाता है. 

एटूजेड एनिमल की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईलैश वाइपर अत्यधिक विषैले सांप होते हैं. इसके अलावा ये बहुत तेजी से अटैक करने के लिए भी जाने जाते हैं. इनका जहर बहुत तेजी के साथ पीड़ित के शरीर में फैलता है. बता दें कि अगर समय पर उस पीड़ित को इलाज नहीं मिलता है तो उसकी जान भी जा सकती है. इनका जहर हेमोटॉक्सिक होता है, आसान भाषा में इसका अर्थ होता है कि शरीर में फैलते ही जहर खून के धक्के जमना शुरू हो जाते हैं, जिससे इंसान की मौत हो जाती है.

कई रंग के होते हैं ये सांप

आईलैश वाइपर का साइंटिफिक नाम बोथ्रीचिस श्लेगेली है. ये सांप छोटे और जहरीले होते हैं, जो 2.5 फीट तक लंबे हो सकते हैं. ये लाल, पीले, गुलाबी, हरे या भूरे रंग के हो सकते हैं और कभी-कभी गहरे रंग के धब्बे भी हो सकते हैं. यही कारण है कि इन्हें अपने रंग के कारण वातावरण के साथ घुलने-मिलने और घात लगाकर शिकार करने में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें: शेर और शेरनी में कौन ज्यादा खतरनाक, शिकार को संभलने का भी नहीं देते हैं मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget