एक्सप्लोरर

क्या टिकट गुम होने पर या बिना टिकट के भी यात्रा कर सकते हैं? पढ़िए क्या हैं रेलवे के नियम

Indian Railway: अगर किसी कारणवश आपको बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करनी पड़ जाए तो यहां प्लेटफॉर्म टिकट बहुत काम आती है. आइए जानते हैं डुप्लीकेट टिकट बनाने के क्या नियम हैं.

Duplicate Ticket Process: भारतीय रेल से यात्रा करने के लिए टिकट (Train Ticket) खरीदना जरूरी होता है. बिना टिकट के यात्रा करने पर आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. कई बार ऐसा होता है कि यात्री टिकट तो लेते हैं, लेकिन उनका टिकट किसी वजह से खो जाता है. टिकट के गुम होने (Train Ticket Lost) पर आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. टिकट घर भूल आने या रिजर्वेशन टिकट खो जाने पर क्या आप ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं? अगर इस स्थिति में आप ट्रेन में सवार हो गए तो क्‍या जुर्माना देना होगा? आइए जानते हैं इस तरह की स्थिति के लिए रेलवे के क्या नियम हैं.

बनवाना होगा डुप्लीकेट टिकट

टिकट गुम होने पर डुप्‍लीकेट टिकट बनवाकर यात्रा की जा सकती है. अलग-अलग श्रेणी के लिए डुप्‍लीकेट टिकट बनवाने के नियम और फीस भी अलग-अलग हैं. ट्रेन में टीटीई के पास जाकर आप डुप्‍लीकेट टिकट (Duplicate Rail Ticket) बनवा सकता है या फिर टिकट काउंटर से भी डुप्‍लीकेट टिकट बनवाया जा सकता है.

इतनी लगेगी फीस

भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर डुप्‍लीकेट टिकट बनवाने की प्रक्रिया विस्‍तार से बताई गई है. सेकेंड और स्लीपर क्लास का डुप्लीकेट टिकट बनवाने के लिए आपको 50 रुपये देने होते हैं. इनसे ऊपर की श्रेणी के लिए रेलवे 100 रुपये शुल्‍क लेता है. अगर रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद कंफर्म टिकट गुम होता है तो डुप्लीकेट टिकट बनवाने के लिए किराये का 50 फीसदी भुगतान करना पड़ता है.

टिकट फट जाए तो...?

अगर कंफर्म होने के बाद आपका टिकट फट गया है तो डुप्लीकेट टिकट बनवाने के लिए आपको किराए का 25 फीसदी भुगतान करना होगा. गौरतलब है कि वेटिंग लिस्‍ट वाली फटी हुई टिकट गुम होने पर डुप्‍लीकेट टिकट नहीं बनवाया जा सकता है. अगर आपका गुम हुआ ओरिजिनल टिकट मिल जाता है तो ट्रेन छूटने से पहले आप दोनों टिकटों को रेलवे काउंटर पर दिखाकर डुप्‍लीकेट टिकट के लिए चुकाए हुए पैसे वापस ले सकते हैं.

प्‍लेटफॉर्म टिकट से यात्रा कर सकते हैं...?

अगर किसी कारणवश आपको बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करनी पड़ जाए तो यहां प्लेटफॉर्म टिकट (Platform ticket) बहुत काम आती है. आप ट्रेन में मौजूद टीटीई से संपर्क कर टिकट बनवा सकते हैं. हालांकि, किराए के साथ आपको पेनल्टी के रूप में भी कुछ पैसे देने पड़ेंगे. लेकिन टीटीई आपका टिकट बना देगा. अगर आपके पास प्‍लेटफार्म टिकट है तो बिना टिकट पकड़े जाने पर लिया जाने वाला जुर्माना आपसे नहीं लिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें - क्या इस शख्स के पास थी दिव्य शक्ति? पढ़िए क्या था वो रहस्य, जिसे वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget