एक्सप्लोरर

एक आंख खोल कर सोती है ये मछली, इसके शिकार करने का तरीका तो हैरान कर देने वाला है

डॉल्फिन मछली का शिकार कभी भी उसके मांस के लिए ही नहीं किया गया. बल्कि, हमेशा से उसका शिकार उसके मांस से निर्मित तेल के लिए किया गया. दरअसल, यह तेल बाजार में ऊंचे कीमतों पर बिकता है.

इस दुनिया में कई तरह के जीव जंतु पाए जाते हैं. कुछ तो इतने अनोखे हैं कि ऐसा लगता है जैसे ये इस दुनिया के हैं ही नहीं. वहीं कुछ जीव जंतु ऐसे हैं जो अपनी हरकतों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक अजीबोगरीब जीव के बारे में बताएंगे जो अपनी एक आंख खोलकर सोता है. सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह जीव एक मछली है जो पानी के अंदर रहती है.

कौन सी मछली एक आंख खोल कर सोती है

इस मछली को इंसानों का बहुत अच्छा दोस्त माना जाता है. इसका नाम डॉल्फिन है. समुद्र के साथ-साथ यह भारत के पवित्र गंगा नदी में भी पाई जाती है. हालांकि, गंगा नदी में पाई जाने वाली डॉल्फिन मछली की संख्या पहले के मुकाबले बहुत कम रह गई है. लेकिन अब भारत सरकार इसे बचाने की मुहिम चला रही है और इसके शिकार पर पूरी तरह से प्रतिबंध है.

पानी के अंदर सांस नहीं ले सकती है मछली

आप जानकर हैरान होंगे कि मछली होते हुए भी यह पूरे समय पानी के अंदर नहीं रह सकती. दरअसल, डॉल्फिन मछली पानी के अंदर सांस नहीं ले पाती है, यही वजह है कि वह 2 से 3 मिनट के बाद पानी के अंदर से सतह पर आती है और सांस लेती है. हालांकि, कई बार वह 5 से 7 मिनट तक भी अपनी सांस रोक कर पानी के अंदर रह सकती है.

इसके तेल के लिए होता था शिकार

डॉल्फिन मछली का शिकार कभी भी उसके मांस के लिए ही नहीं किया गया. बल्कि, हमेशा से उसका शिकार उसके मांस से निर्मित तेल के लिए किया गया. दरअसल, यह तेल बाजार में ऊंचे कीमतों पर बिकता है. यही वजह है कि पूरी दुनिया में इनका जमकर शिकार किया गया. हालांकि, अब कई सरकारी और गैर सरकारी संगठन इन्हें बचाने में जुट गए हैं.

इस तरह से करती है शिकार

डॉल्फिन मछली शिकार करने के लिए एक अजीबोगरीब तरह की ध्वनि तरंग अपने अंदर से निकालती है और यह जब उसके शिकार से टकराकर वापस डॉल्फिन के पास आती है तो उससे डॉल्फिन को पता चल जाता है कि शिकार का आकार कितना बड़ा है और वह उसके कितने करीब है. इसके बाद इसी तरह के ध्वनि तरंग से डॉल्फिन अपने पूरे झुंड को आगाह करती है और ये सभी एक साथ मिलकर शिकार करती है.

ये भी पढ़ें: स्पेस में सबसे पहले ले जाई गई थी ये कोल्ड ड्रिंक, आज सबसे ज्यादा भारत में बिकती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में तबाही मचा रहा चांपी तूफान, क्या है चांपी का मतलब?
दुनिया में तबाही मचा रहा चांपी तूफान, क्या है चांपी का मतलब?
जब इंसानी नसों में बहा भेड़ का खून, कैसे हुआ दुनिया का पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन?
जब इंसानी नसों में बहा भेड़ का खून, कैसे हुआ दुनिया का पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन?
जी राम जी में कैसे मिलता है काम, एक टर्म पूरा होने के बाद क्या नियम?
जी राम जी में कैसे मिलता है काम, एक टर्म पूरा होने के बाद क्या नियम?
गूगल क्लाउड बिगड़ा तो ब्रिटेन में बैंकिंग सेक्टर ठप, भारत में कैसे होता है काम?
गूगल क्लाउड बिगड़ा तो ब्रिटेन में बैंकिंग सेक्टर ठप, भारत में कैसे होता है काम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget