एक्सप्लोरर

एक डरावनी फिल्म देखने से भी होती है कैलोरी बर्न? एक फिल्म से इतना होता है वर्कआउट?

शरीर के मोटापे से लोग अधिक परेशान रहते हैं. मोटापा कम करने के लिए साइकिलिंग, जिम, दौड़ना सारे उपाय किए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हॉरर फिल्म देखकर भी आप कैलोरी बर्न कर सकते हैं.

फिल्म देखना अधिकांश लोगों को पसंद होता है. स्मार्टफोन, इंटरनेट और ओटीटी आने के बाद से तो अब हर कोई बहुत आसानी से अपने फोन पर फिल्म देख पाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि डरावनी फिल्म देखने के बाद कैलोरी बर्न होता है. जी हां फिल्म देखने से कैलोरी बर्न होता है. आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताएंगे. 

मोटापा

आपने देखा होगा कि अधिकांश लोग मोटापा की वजह से परेशान हैं. इतना ही नहीं मोटापा की वजह से लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं. बता दें कि अधिक वजन वाले लोगों को थायराइड, डायबिटीज, दिल से जुड़ी बीमारियों समेत और भी कई घातक परेशानियों का खतरा ज्यादा रहता बना रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ साइकिलिंग और जिम जाने से ही वजन कम नहीं होता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक डरावनी यानी हॉरर फिल्म देखने से भी मोटापा कम होता है. 

मोटापा कम करने का तरीका

वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक 90 मिनट की एक डरावनी फिल्म लगभग 150 कैलोरी खत्म करने में मदद कर सकती है. बता दें कि 150 कैलोरी एक क्विक जॉगिंग या 30 मिनट की पैदल यात्रा के बराबर है. 

रिचर्स क्या कहती?

बता दें कि मूवी रेंटल कंपनी लवफिल्म द्वारा वित्त पोषित अध्ययन में दस प्रतिभागियों को शामिल किया गया था. जिन्होंने 3डी चश्मा पहनकर दस अलग-अलग डरावनी फिल्में देखी. इसके बाद जब उनकी हृदय गति, ऑक्सीजन इनटेक और कार्बन डाइऑक्साइड आउटपुट को मापा गया, तो शोधकर्ताओं ने पाया कि डरावनी फिल्म देखने से प्रतिभागियों की हृदय गति और मेटाबॉलिज्म में वृद्धि हुई है. इसके परिणामस्वरूप फिल्म देखने से उनकी अधिक कैलोरी बर्न हुई है. फिल्म और व्यक्ति के आधार पर खत्म हुई कैलोरी की संख्या अलग-अलग होती है, लेकिन 90 मिनट की डरावनी फिल्म में औसतन 150 कैलोरी खत्म होती है.

हॉरर फिल्मों से बढ़ता एड्रेनालाईन का स्तर

बता दें कि अध्ययन में कैलोरी बर्न के मामले में टॉप-10 डरावनी फिल्मों को भी स्थान दिया गया है. द शाइनिंग (184 कैलोरी), जॉज (161 कैलोरी), और द एक्सोरसिस्ट (158 कैलोरी) शीर्ष तीन फिल्में थी. इन फिल्मों में बार-बार चौंकाने वाले दृश्य दिखाए गए, जिससे दर्शकों की हृदय गति और एड्रेनालाईन का स्तर बढ़ गया था. विशेषज्ञ डॉ. रिचर्ड मैकेंज़ी ने समझाया कि यह तेज-प्रोसेस एड्रेनालाईन को छोड़ती है, जो तीव्र तनाव या इस मामले में डर के कारण के थोड़े समय के दौरान उत्पन्न होती है. जो भूख को कम करने, बेसल चयापचय दर को बढ़ाने और कैलोरी की मात्रा को कम करने का काम करता है. 

ये भी पढ़ें: Election Result 2024: ईवीएम में वो कौनसा बटन होता है, जिसे दबाते ही सामने आता है किसे कितने वोट मिले?

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget