एक्सप्लोरर

जासूसी करने वाले के साथ क्या सलूक करती है भारतीय सेना? पेंशन से लेकर इन चीजों का होता है नुकसान

भारतीय सेना में भी कई ऐसे लोग होते हैं जो दुश्मनों को सेना के बारे में जानकारी देते हैं कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. चलिए आपको बताते हैं कि सेना में गद्दारी करने पर क्या सजा मिलती है.

हाल ही में धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने कई पर्यटकों को गोली मार दी थी. इसकी जवाबी कार्रवाई में भारत की वीर सेना  ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत मासूमों की हत्या करने वाले आतंकियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला करके उनके ध्वस्त कर दिया था. इससे भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल बन गया था. इसके बाद से भारत सरकार आतंक फैलाने वाले आतंकियों और घुसपैठियों पर लगातार नजर बनाए रखी है.

इसी क्रम में भारत में कई ऐसे सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को गिरफ्तार किया है, जो भारत में रहकर पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे थे. साथ ही एक सीआरपीएफ जवान भी गिरफ्तार हुआ है. लेकिन क्या आपको पता है कि भारतीय सेना में गद्दारी करने पर कितनी सजा मिलती है.

सेना में गद्दारी करने का मतलब

सेना में गद्दारी का अर्थ राष्ट्र के प्रति निष्ठा का उल्लंघन होता है. यह तब होता है जब कोई व्यक्ति जानबूझकर दुश्मन देश की चुपके से सहायता करता है या राष्ट्र की रक्षा से संबंधित कोई सीक्रेट जानकारी लीक करता है. देश के साथ गद्दारी करना, पूरे राष्ट्र की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न करना माना जाता है. इसके लिए भारतीय कानून व्यवस्था में गद्दार को गंभीर अपराधी माना गया है और इसके लिए कठोरतम दंड का प्रावधान है.

क्या मिलती है गद्दारी करने की सजा 

भारतीय सेना में ऐसे कई मामले आ चुके हैं, जिसमें ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जो भारतीय सेना में रहकर दुश्मनों के लिए काम कर रहे थे. सबसे पहले अगर किसी सैनिक पर गद्दारी का आरोप लगता है तो कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के लिए एक जांच टीम गठित की जाती है. इसमें बयान दर्ज किए जाते हैं और रिपोर्ट तैयार की जाती है लेकिन इसमें सजा नहीं दी जाती है. इस रिपोर्ट के आधार पर उस जवान के खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू होती है इसमें उस सेना के कमांडिंग ऑफिसर चार्जशीट बनाते हैं फिर जनरल कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू होती है हालांकि, इसमें भी सजा का ऐलान नहीं होता है इसके बाद संबंधित कमांड को सजा के लिए प्रस्ताव भेजा जाता है और फिर उस सैनिक के खिलाफ सजा का ऐलान किया जाता है. इसमें आजीवन सजा से लेकर कई मामलों में मौत की सजा भी दी जा सकती है. 

क्या-क्या चीजें नहीं मिलती हैं

एक बार कोई सेना में गद्दारी करते हुए पकड़ा गया तो दोषी सैनिक को सेना से निष्कासित कर दिया जाता है इस तरह सेना से उसकी सेवा समाप्त हो जाती है. एक बार सेवा समाप्त हुई उसके बाद भविष्य में मिलने वाले लाभ जैसे कि पेंशन, कैंटीन सुविधाएं और भूतपूर्व सैनिक को जो लाभ मिलता है वह उनको नहीं दिया जाता है. अगर उनकी सेवा समाप्त नहीं होती तो सैनिक की रैंक को घटा दिया जाता है उन्हें अपनी रैंक से नीचे की रैंक पर भेजा जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- भारत के वैज्ञानिकों ने बकरी के बाद बनाया भेड़ का क्लोन, क्या इंसानों पर भी काम करेगी यह तकनीक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया के पास है सबसे बड़ा यूरेनियम भंडार, फिर भी क्यों नहीं बनाया पाया परमाणु बम?
ऑस्ट्रेलिया के पास है सबसे बड़ा यूरेनियम भंडार, फिर भी क्यों नहीं बनाया पाया परमाणु बम?
जिस मशहद में अयातुल्ला खामेनेई को गया दफनाया, वहां कितने हिंदू रहते हैं? यहां किसकी आबादी सबसे ज्यादा?
जिस मशहद में खामनेई को गया दफनाया, वहां कितने हिंदू रहते हैं? यहां किसकी आबादी सबसे ज्यादा?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है राज्यसभा चुनाव, इसके लिए कितनी फीस लगती है?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है राज्यसभा चुनाव, इसके लिए कितनी फीस लगती है?
US Iran Conflict: कितने दिन चल सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध का दूसरा दौर, जानें ट्रंप के पास कितना वक्त?
कितने दिन चल सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध का दूसरा दौर, जानें ट्रंप के पास कितना वक्त?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget