एक्सप्लोरर

चॉकलेट में मिलाया जाता है गाय का मांस? क्या आपको पता है ये सच है या झूठ

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि एक बड़ी कंपनी के चॉकलेट में गाय का मांस है, ये वायरल खबर सच है या झूठ यहां देखिए.

आपको याद होगा कुछ समय पहले एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें कहा जा रहा था कि एक बड़े ब्रांड के चॉकलेट में गाय का मांस मिलाया जाता है. लेकिन क्या पोस्ट सच था और क्या सच में चॉकलेट को बनाने के लिए उसमें गाय का मांस मिलाया जाता है. भारत में लोग गाय को माता मानते हैं और करोड़ों लोग पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं, ऐसे में ये एक बड़ा सवाल है कि क्या सच में चॉकलेट बनाने के लिए गाय के मांस का इस्तेमाल होता है.

क्या था वायरल पोस्ट

सोशल मीडिया पर एक ट्वीट का स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा था जिसमें एक ट्विटर यूजर ने कैडबरी की वेबसाइट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा कि देखिए कैडबरी क्या कह रहा है. इसमें लिखा था, "कृपया ध्यान दें, अगर हमारे किसी भी प्रोडक्ट में जिलेटिन होता है तो हम जिस जिलेटिन का इस्तेमाल करते हैं, वह हलाल प्रमाणित होता है और गोमांस (Beef) से प्राप्त होता है." ये एक बड़ा दावा था और इससे भारत के करोड़ों लोगों का मन आहत होता है.

cad

कंपनी ने अपना जवाब दिया

इस पोस्ट पर कैडबरी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और लिखा कि ये पोस्ट भारत में बनने वाले किसी भी कैडबरी प्रोडक्ट से रिलेटेड नहीं है. भारत में बनने वाला हर कैडबरी प्रोडक्ट पूरी तरह से वेजिटेरियन होता है और ये दिखाने के लिए पैकेट पर एक ग्रीन निशान भी होता है. इसलिए भविष्य में कंपनी से जुड़ी कोई भी जानकारी शेयर करते समय एक बार फैक्ट चेक जरूर कर लें.

Image

क्या स्क्रीनशॉट फेक था

सही शब्दों में कहें तो नहीं. क्योंकि जो स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा था वो ऑस्ट्रेलिया के कैडबरी प्रोडक्ट का था और कैडबरी ऑस्ट्रेलिया ने ये लिखा था. हालांकि, जिन लोगों ने इसे भारत का बता के शेयर किया वो पूरी तरह से फेक था.

बड़ा सवाल कि क्या चॉकलेट में गाय का मांस होता है?

कैडबरी दुनिया की एक बड़ी चॉकलेट कंपनी है और उसके ऑस्ट्रेलिया ईकाई ने जवाब देते हुए माना था कि उसके प्रोडक्ट में गाय का मांस होता है. हालांकि, ये भारत में नहीं होता. इसलिए ये कहना सही नहीं है कि कैडबरी के हर जगह के प्रोडक्ट में गाय का मांस होता है. लेकिन ये भी नहीं कहा जा सकता है कि कैडबरी के कहीं के प्रोडक्ट में गाय का मांस नहीं होता. कैडबरी ऑस्ट्रेलिया ने अपने एक प्रोडक्ट को लेकर साफ कहा था कि अगर हमारे किसी भी प्रोडक्ट में जिलेटिन होता है तो हम जिस जिलेटिन का इस्तेमाल करते हैं, वह हलाल प्रमाणित होता है और गोमांस यानी बीफ से प्राप्त होता है.

ये भी पढ़ें: चॉकलेट हिंदी शब्द है या अंग्रेजी या कुछ और...अरे भई रोज बोलते हैं तो इसे तो जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
सरकार से बगावत की कहां-कैसी सजा, किन देशों में दे दी जाती है मौत?
सरकार से बगावत की कहां-कैसी सजा, किन देशों में दे दी जाती है मौत?

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget