एक्सप्लोरर

चिप से होगा इंसानों का दिमाग कंट्रोल, एलन मस्क की कपंनी करने जा रही है ये कारनामा

कुल मिलाकर कहें तो एलन मस्क की कंपनी का दावा है कि इस चिप के जरिए वो शरीर के उन हिस्सों में भी मूवमेंट ला सकती है जो लकवा की वजह से काम करना बंद कर चुके हैं.

विज्ञान तेजी से तरक्की कर रहा है, हर दिन नए नए शोध हो रहे हैं...यहां तक कि ऐसे रोबोट्स बना दिए गए हैं जो बिल्कुल इंसानों जैसे दिखते हैं और उनके जैसे काम कर सकते हैं. लेकिन अभी भी मशीनों को ऐसा नहीं बनाया गया है कि वो इंसानों की तरह सोच समझ सकें.

हालांकि, अब एलन मस्क की कंपनी इंसानों के दिमाग में चिप लगाने वाली है. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि ऐसा करके एलन मस्क की कंपनी इंसानों के दिमाग को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है. लेकिन एलन मस्क की कंपनी इसे इंसानी सभ्यता के लिए सबसे बड़ी खोज और मेडिकल साइंस में सबसे बड़ा चमत्कार बता रही है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस चिप से क्या होगा और ये दिमाग पर कैसा असर करेगी.

कैसे काम करेगी ये चिप

एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक का कहना है कि उसका ये चिप दिमाग को कंट्रोल नहीं करेगा बल्कि, पैरालिसिस के मरीजों को ठीक करने में मदद करेगा. दरअसल, न्यूरालिंक ऐसे मरीजों पर परीक्षण करना चाहती है, जिन्हें सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड या एमिट्रॉफिक लेटरल स्कलेरोसिस की वजह से पैरालिसिस हुआ है.

कुल मिलाकर कहें तो एलन मस्क की कंपनी का दावा है कि इस चिप के जरिए वो शरीर के उन हिस्सों में भी मूवमेंट ला सकती है जो लकवा की वजह से काम करना बंद कर चुके हैं. जाहिर सी बात है अगर ये प्रयोग कामयाब रहा तो आने वाले समय में लकवाग्रस्त इंसानों की जिंदगी बदल देगा. हालांकि, कुछ लोगों को डर है कि इस प्रयोग के जरिए इंसान इंसानी दिमाग को एक चिप के माध्यम से कंट्रोल करने के बेहद नजदीक भी पहुंच जाएंगे.

इतनी बीमारियों का इलाज कर सकता चिप

लकवा के साथ साथ ये चिप मोटापा, ऑटिज्म, डिप्रेशन और स्कित्सोफ्रेनिया जैसी बीमारियों के भी इलाज में अहम रोल निभा सकता है. हालांकि, अभी ये चिप इंसानों के लिए कितनी सुरक्षित है वो जरूर जांच का विषय है.

ये भी पढ़ें: Medicinal Cannabis: गांजे के इस्तेमाल से ट्रॉमा और दर्द के इलाज में मिलेगी मदद? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रदर्शन पर क्या कहता है देश का कानून?
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रदर्शन पर क्या कहता है देश का कानून?
साड़ी का बिजनेस शुरू करना है? सूरत के किन बाजारों में मिलता है सही भाव
साड़ी का बिजनेस शुरू करना है? सूरत के किन बाजारों में मिलता है सही भाव
भारतीय पासपोर्ट के साथ जर्मनी में लंबे समय से कैसे रह रहे ध्रुव राठी? जानें नियम
भारतीय पासपोर्ट के साथ जर्मनी में लंबे समय से कैसे रह रहे ध्रुव राठी? जानें नियम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget