एक्सप्लोरर

चीन में सैनिकों की वर्दी की कॉलर में क्यों लगी होती है ये पिन? कारण काफी हैरान कर देने वाला है

China Army Uniform: चीन आर्मी में कई दवानों के कॉलर में एक पिन लगाई जाती है, जिसकी नुकीला हिस्सा गले की तरफ होता है. तो जानते हैं आखिर सेना की ओर से ऐसा क्यों किया जाता है.

चीन की सेना अक्सर भारत में सुर्खियों में रहती है. कभी घुसपैठ की वजह से तो कभी किसी बयान की वजह से भारत में भी चीनी सेना की बात होती रहती है. इसके साथ इंटरनेट पर भारतीय सेना और चीन की सेना की ताकत में तुलना करते हुए तथ्य शेयर किए जाते हैं. आपने चीन की सेना के पावर के बारे में काफी कुछ सुना होगा, लेकिन आपको इस सेना के कुछ दर्दनाक तथ्य पता नहीं होंगे. दरअसल, चीन में सैनिकों की ट्रेनिंग के दौरान कुछ ऐसी ट्रिक्स की जाती हैं, जो वाकई हैरान कर देने वाली है. तो जानते हैं चीनी सेना से जुड़ी कुछ खास बातें...

कॉलर में लगी होती है पिन!

चीनी सेना की यूनिफॉर्म में दो पिन लगाई जाती हैं. ऐसा नहीं है कि ये पिन छुपा के लगाई जाती है और ये दुश्मन के लिए लगाई जाती है. खास बात ये है कि ये पिन उन सैनिकों के लिए ही होती है और सैनिकों को ही चुभाई जाती है. आप ऊपर दी गई फोटो से समझ सकते हैं कि इन पिन को किस तरह  लगाया जाता है. कॉलर में लगाई जाने वाली इस पिन का नुकीला यानी चुभने वाला हिस्सा सैनिक के गले की तरफ होता है. ऐसे में ये सैनिक के गले पर चुभती है. 

क्यों लगाई जाती है?

अब सवाल ये है कि आखिर सेना अपने जवानों के गले में चुभने वाली ये पिन अपने जवानों के लिए ही क्यों इस्तेमाल करती है. बता दें कि सैनिकों को अपने चलने, फिरने या फिर खड़े रहने के तरीके पर खास ध्यान देना होता है. उन्हें गर्दन सीधे रखकर खड़े रहने होता है. ऐसे में ट्रेनिंग के दौरान सैनिकों के कॉलर में पिन लगा दी जाती है, जिससे उनकी गर्दन सीधी रहती है. जैसे ही कोई गर्दन नीचे करता है तो पिन चुभती है और इससे डरकर वो हमेशा अपनी गर्दन को सीधे रखता है. गर्दन सीधे रखने की आदत बनाने के लिए इस पिन का इस्तेमाल किया जाता है. 

यानी गर्दन के पॉश्चर को सीधा रखने के लिए पिन को लगायाजाता है, जिसके बाद सैनिक गर्दन सीधा रखने लग जाते हैं. लेकिन, ऐसा नहीं है कि ये हर सैनिक के साथ होता है और हर सैनिक को इसके लिए टॉर्चर किया जाता है. ये सिर्फ उन सैनिकों के लिए हैं, जो कई बार कहने के बाद भी अपनी आदत ठीक नहीं करते हैं और उनकी आदत में सुधार के लिए सदा की तरह इस ट्रिक का इस्तेमाल किया जाता है. 

ये भी पढ़ें- कोरिया के लड़कों को दाढ़ी क्यों नहीं आती? आप भी जान लीजिए इसके पीछे का साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget