एक्सप्लोरर

पृथ्वी के सबसे करीब से चांद की ओर रवाना किया जायेगा चंद्रयान-3, जानिए आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा

ISRO Chandrayaan-3 Update: चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा में फिलहाल 1 किमी/सेकंड और 10. 3 किमी/सेकंड के बीच की रफ्तार से घूम रहा है. इसे 1 अगस्त को पृथ्वी की कक्षा से चंद्रमा की ओर रवाना किया जाएगा.

Chandrayaan-3: भारत का चंद्रयान-3 मात्र 6 दिनों बाद चांद की कक्षा में होगा. चंद्रयान-3 को पृथ्वी की कक्षा से चंद्रमा की कक्षा में भेजने के लिए 1 अगस्त को 12 से 1 बजे के बीच उसके थ्रस्टर्स को चालू किया जायेगा. इसे ट्रांस-लूनर इंजेक्शन (Trans-Lunar Injection-TLI) प्रक्रिया कहते हैं, जिसे पूरा होने में 28 से 31 मिनट का समय लग सकता है. जब चंद्रयान-3 धरती के निकटतम बिंदु (Perigee) पर होगा तो इसके ऑनबोर्ड थ्रस्टर्स को फायर किया जाएगा. ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि इस बिंदु पर गति सबसे ज्यादा होगी.

पृथ्वी के निकटतम बिंदु से बढ़ेगा आगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा में फिलहाल 1 किमी/सेकंड और 10. 3 किमी/सेकंड के बीच की रफ्तार से घूम रहा है. Perigee पर इसका वेग सबसे ज्यादा (10.3 किमी/सेकंड) और सबसे दूर बिंदु पर सबसे कम होता है. चंद्रयान-3 की रफ्तार को बढ़ाने के साथ-साथ इसके कोण को भी बदलना होगा. यह दोनों काम पृथ्वी के निकटतम बिंदु से ही किए जा सकते हैं.

बढ़ जायेगा चंद्रयान-3 का वेग 

चंद्रयान-3 को औसतन 1.2 लाख किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब 51 घंटे लगते हैं और पृथ्वी से चंद्रमा की औसत दूरी 3.8 लाख किलोमीटर है. उम्मीद है कि ट्रांस-लूनर इजेक्शन के बाद चंद्रयान-3 का वेग पेरिगी (पृथ्वी का सबसे निकटतम बिंदु) की तुलना में करीब 0.5 किमी/सेकंड बढ़ जायेगा. 

23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरेगा

चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचने के कीर्तिमान भारत पहले ही 2008 (चंद्रयान -1) और 2019 (चंद्रयान -2) में रच चुका है. जिनमें वह चंद्रमा के चारों ओर एक सैटेलाइट भेज चुका है. चंद्रयान-3 का सबसे अधिक महत्वपूर्ण काम चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के बाद का होगा. इसमें चंद्रयान-3 की ऊंचाई को कम करना और उसे 100 किलोमीटर की वृत्ताकार कक्षा में स्थापित करने का चुनौतीपूर्ण काम करना होगा. इसरो 17 अगस्त को प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडिंग मॉड्यूल से अलग करेगा. उसके बाद 23 अगस्त को चंद्रयान-3 को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की कोशिश की जाएगी.

यह भी पढ़ें - जब भी प्लास्टिक का डिब्बा खरीदें, ये नंबर जरूर देख लें! 1,2,3 के हिसाब से होती है ये खास मार्किंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget