एक्सप्लोरर

खतरे में दुनिया! वायुमंडल से हर साल कम करनी होगी इतने अरब टन CO2, वरना...

CDR रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल हर साल सिर्फ 2 अरब टन कार्बन ही हटाया जा रहा है. ये जो हर साल 2 अरब टन वातावरण से कार्बन कम किया जा रहा है उसके लिए पेड़ लगाने जैसे पारंपरिक तरीके अपनाए जा रहे हैं.

गर्मी के कहर से पूरी दुनिया परेशान है. इंसानों की सेहत के साथ-साथ पर्यावरण पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है. ऐसे में पूरी दुनिया कोशिश कर रही है कि किसी भी तरह से वातावरण से सीओ2 को कम किया जाए. लेकिन ये इतना आसान नहीं है. हाल ही में स्टेट ऑफ कार्बन डाइऑक्साइड रिमूवल (CDR) की रिपोर्ट आई है. इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया को अगर पेरिस समझौते की सीमा का पालन करना है तो सदी के मध्य तक उसे वातावरण से लगभग 9 अरब टन सीओ2 कम करना होगा.

क्या कहा गया है रिपोर्ट में

इस रिसर्च रिपोर्ट को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्मिथ स्कूल ऑफ एंटरप्राइज एंड एनवायरनमेंट की ओर से तैयार किया गया है. इसमें कहा गया है कि कार्बन हटाने के तकनीकों को बढ़ाते समय हमें ध्यान रखना होगा कि इंसानों के भविष्य की खाद्य सुरक्षा, पीने के साफ पानी की आपूर्ति, जैव विविधता और स्वदेशी लोगों के लिए सुरक्षित आवास जैसे मुद्दे प्रभावित ना हों. इस रिसर्च रिपोर्ट को 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के वैज्ञानिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया गया है.

फिलहाल कितने टन सीओ2 हटाया जा रहा

CDR की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल हर साल सिर्फ 2 अरब टन कार्बन ही हटाया जा रहा है. सबसे बड़ी बात कि ये जो हर साल 2 अरब टन वातावरण से कार्बन कम किया जा रहा है उसके लिए पेड़ लगाने जैसे पारंपरिक तरीके अपनाए जा रहे हैं. जबकि, सीडीआर द्वारा बताई गई नई विधियों जैसे- अगर बायोचार, कार्बन कैप्चर, उन्नत रॉक अपक्षय और भंडारण के साथ बायोएनर्जी जैसे तरीकों हर साल लगभग 13 लाख टन तक कार्बन हटाया जा रहा है. ये पूरे का 0.1 फीसदी से भी कम है.

हम सही रास्ते पर नहीं हैं

CDR की रिपोर्ट में रिसर्चर्स ने दावा किया कि दुनिया का डीकार्बोनाइजेशन पेरिस तापमान के लक्ष्य तक करने के लिए हम सही दिशा में नहीं हैं. शोधकर्ताओं का कहना है कि हमें CDR के साथ-साथ सभी स्तरों पर शून्य-उत्सर्जन समाधानों में अब निवेश बढ़ाने की जरूरत है. इसके अलावा दुनिया भर की सरकारों को CDR को स्थायी रूप से बढ़ाने के लिए परिस्थितियां बनाने में निर्णायक भूमिका निभानी होगी.

ये भी पढ़ें: राज्यसभा में कुल कितनी सीटें होती हैं, राज्यों के हिसाब से कैसे तय होती है इनकी संख्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget