एक्सप्लोरर

First Low Cost Airlines: जब हवाई जहाज में 1 रुपये में सफर करते थे यात्री, ऐसे मिलता था टिकट

हवाई जहाज से सफर करना काफी महंगा माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था,जब सिर्फ 1 रुपये में लोग फ्लाइट में सफर करते थे. जानिए कैसे मिलता था टिकट.

 आज के वक्त अधिकांश लोग हवाई जहाज से सफर करना पसंद करते हैं. क्योंकि हवाई जहाज से लंबी दूरी का सफर कुछ ही घंटों में पूरा हो जाता है. लेकिन रेलवे की तुलना में हवाई का टिकट भी काफी महंगा होता है. लेकिन हम आपको एक ऐसे एविएशन कंपनी के बारे में बताएंगे कि जो एक समय पर सिर्फ 1 रुपये में यात्रियों को हवाई की यात्रा कराता था. जी हां सिर्फ एक रुपये में लाखों यात्रियों ने हवाई जहाज की यात्रा की थी. जानिए इस एविएशन कंपनी की शुरूआत कैसे हुई थी.

कैप्टन गोपीनाथ

एविएशन इंडस्ट्री को लेकर जानकारी रखने वाले सभी लोग कैप्टन गोपीनाथ के नाम से वाकिफ होंगे. क्योंकि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर लाखों भारतवासियों को मात्र एक रुपये में हवाई सफर कराया था. कैप्टन गोपीनाथ का पूरा नाम गोरुर रामास्वामी अयंगर गोपीनाथ है. उनका जन्म 13 नवंबर 1951 को कर्नाटक के हासन जिले के एक छोटे से गांव गोरुर में हुआ था. 

डेक्कन एविएशन

कैप्टन गोपीनाथ  ने साल 1997 में एक निजी कंपनी डेक्कन एविएशन के तौर पर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की थी. उनकी कंपनी का कहना था कि मैप पर कोई भी जगह दिखाइए, हम आपको वहां तक पहुंचाएंगे. उनका उद्देश्य वीआईपी लोगों के लिए चार्टर्ड हेलीकॉप्टर की सेवा को उपलब्ध कराना था. साल 2000 में कैप्टन गोपीनाथ अमेरिका में छुट्टियां मनाने के दौरान उन्हें भारत में सस्ती विमान सेवा शुरू करने का ख्याल आया था. 

बता दें कि लंबे संघर्षों के बाद अगस्त 2003 में कैप्टन गोपीनाथ ने 48 सीटों और दो इंजन वाले छह फिक्स्ड-विंग टर्बोप्रॉप हवाई जहाजों के बेड़े के साथ एयर डेक्कन की स्थापना की थी. कंपनी ने जल्दी लोकप्रियता बटोर ली थी और साल 2007 में देश के 67 हवाईअड्डों से एक दिन में इस कंपनी की 380 उड़ान उड़ती थी. जब कंपनी शुरू हुई थी, उस वक्त रोज केवल 2000 लोग कंपनी के विमानों में सफर करते थे. लेकिन 2007 आते-आते हर रोज 25000 लोग सस्ती कीमत पर हवाई सफर करने लगे थे. कंपनी ने एक रुपये के टिकट पर करीब तीस लाख लोगों को हवाई सफर कराया था. इसके लिए पहले बुकिंग करने वाले यात्रियों को सिर्फ 1 रुपये में टिकट मिलता था.

कैसे बंद हुई कंपनी

जानकारी के मुताबिक धीरे-धीरे वक्त गुजरा और एयर डेक्कन घाटे में चली गई थी. अक्टूबर 2007 में एयर डेक्कन का नाम बदलकर सिंप्लीफ्लाई डेक्कन हो गया थी. वहीं अप्रैल 2008 में कैप्टन गोपीनाथ ने एयर डेक्कन को शराब कारोबारी विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर को बेच दिया था. विजय माल्या किंगफिशर एयरलाइन्स के भी मालिक थे, इस तरह सिंप्लीफ्लाई डेक्कन किंगफिशर एयरलाइन्स में मर्ज हो गई थी. विजय माल्या ने अगस्त 2008 में एयर डेक्कन को नया नाम किंगफिशर रेड रखा था. हालांकि 2011 आने तक विजय माल्या ने कंपनी को बंद कर दिया था. 

ये भी पढ़ें: क्या है सेना की NOK पॉलिसी, क्यों हो रही है इस बदलने की मांग

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol Production: गन्ना और चावल के अलावा किन-किन चीजों से बनता है एथेनॉल, किसकी क्वालिटी होती है सबसे अच्छी?
गन्ना और चावल के अलावा किन-किन चीजों से बनता है एथेनॉल, किसकी क्वालिटी होती है सबसे अच्छी?
International Space Station: स्पेस स्टेशन में कहां से पहुंचती है बिजली, वहां कहां होता है पावर हाउस?
स्पेस स्टेशन में कहां से पहुंचती है बिजली, वहां कहां होता है पावर हाउस?
Ram mandir CEO Recruitment: क्या आम आदमी भी बन सकता है राम मंदिर में CEO, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?
क्या आम आदमी भी बन सकता है राम मंदिर में CEO, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?
Police Encounter: कैसे होती है बुलेट फायरिंग के राउंड की गिनती, क्या बदमाशों की गोलियां भी करते हैं शामिल?
कैसे होती है बुलेट फायरिंग के राउंड की गिनती, क्या बदमाशों की गोलियां भी करते हैं शामिल?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget