एक्सप्लोरर

क्या पाकिस्तान से भारत में फैल सकता है पोलियो, जानें दुनिया में अब कहां-कहां मौजूद है यह वायरस?

Polio Virus: पोलियो वायरस के केस पाकिस्तान में बहुतायत में मौजूद हैं. ऐसे में भारत में वहां से संक्रमण फैलने का खतरा बहुत ज्यादा है, क्योंकि लोग भारत-पाकिस्तान में आते-जाते रहते हैं.

पोलियो एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है. जो कि पोलियो वायरल की वजह से दुनियाभर में फैलती है. वैसे तो ज्यादातर देश पोलियो से मुक्त हो चुके हैं. लेकिन सिर्फ दो देश अभी भी ऐसे हैं जहां पर पोलियो वायरस अभी भी बड़ी मात्रा में मौजूद है. दुनिया के तकरीबन 85% पोलियो के मामले पाकिस्तान में हैं. 

कुछ महीने पहले पाकिस्तान के करीब 12 जिलों से पोलियो का वायरस मिला था. ऐसे में पड़ोसी देश होने के नाते भारत में भी इसको लेकर चिंता बढ़ रही है. दरअसल भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन पाकिस्तान से बहुत से लोग भारत में आते-जाते रहते हैं. ऐसे में वहां से यह वायरस फैलने का खतरा बना हुआ है.

कौन से देश नहीं हो पाए पोलियो मुक्त

ऐसे में पाकिस्तान में बढ़ रहे पोलियो के केस से भारत में चिंता बनी हुई है. क्योंकि कुछ साल पहले चीन में कुछ ऐसा देखने को मिला था, जो कि भारत के लिए भी चिंता का विषय है. साल 2011 में चीन में अचानक से पोलियो के मामले बढ़ने लगे थे. जब इसकी जांच कराई गई तो पता चला कि ये केस पाकिस्तान से चीन पहुंचे लोगों के कारण हुए हैं. ऐसे में भारत-पाकिस्तान सीमा के आर-पार तो लोग जाते आते रहते हैं. ऐसे में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान अभी तक पोलियो मुक्त नहीं हो पाए हैं. वहां के लोगों में ये लक्षण बने हुए हैं. वहां पर वैक्सीनेशन अभियान के जरिए पोलियो मुक्त कराए जाने का अभियान चल रहा है.

पाकिस्तान में फैले वायरस से भारत में डर क्यों

यूनिसेफ की रिपोर्ट की मानें तो भारत समेत दुनिया के कई देशों में लोगों ने कोविड वायरस के डर से बच्चों को पोलियो समेत कई और जरूरी वैक्सीन के डोज नहीं लगवाए हैं. ऐसे में डर इस बात का है कि उन बच्चों में पोलियो वायरस के खिलाफ पूरी तरह से इम्यूनिटी बूस्ट नहीं हुई होगी. ऐसे में पोलियो वायरस के संपर्क में आने से संक्रमण का खतरा पूरी तरह से बना हुआ है. हालांकि इसकी आशंका कम ही है. भारत में पोलियो के टीका अभियान को लेकर मैकेनिज्म बहुत मजबूत है. पोलियो की टीम घर-घर जाकर इसकी खुराक देती है. 

किसको पोलियो का खतरा

पोलियो का खतरा सबसे ज्यादा पांच साल से कम उम्र के बच्चों को होता है. अगर किसी बड़े को बचपन में वैक्सीन के खुराक नहीं लगे हैं तो उनको इस बीमारी का जोखिम हो सकता है. इसके अलावा जिन प्रेग्नेंट महिलाओं को पोलियो की डोज नहीं मिली है, इसके अलावा कमजोर इम्युनिटी वाले लोग या पोलियोग्रस्त इलाकों में रहने वाले लोगों को इसका खतरा ज्यादा होता है. 

यह भी पढ़ें: ड्राई क्लीनिंग में क्या सच में सूखी धुलाई होती है? जानिए पानी के बिना कैसे चमकाए जाते हैं कपड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली कड़कने पर क्यों दी जाती है फोन बंद करने की सलाह? जानिए इसके पीछे का विज्ञान
बिजली कड़कने पर क्यों दी जाती है फोन बंद करने की सलाह? जानिए इसके पीछे का विज्ञान
NTA Exam Security: अब तक एग्जाम सेंटर्स पर कैसे पहुंचाए जाते थे NEET के क्वेश्चन पेपर, Air Force को ही क्यों दी जा रही जिम्मेदारी?
अब तक एग्जाम सेंटर्स पर कैसे पहुंचाए जाते थे NEET के क्वेश्चन पेपर, Air Force को ही क्यों दी जा रही जिम्मेदारी?
ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक पेशे, जहां रोज जान हथेली पर रखकर पैसा कमाते हैं लोग
ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक पेशे, जहां रोज जान हथेली पर रखकर पैसा कमाते हैं लोग
यूपी का बांदा क्यों तोड़ रहा गर्मी के सारे रिकॉर्ड, भारत का यह जिला इतना गर्म क्यों है?
यूपी का बांदा क्यों तोड़ रहा गर्मी के सारे रिकॉर्ड, भारत का यह जिला इतना गर्म क्यों है?

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोनिका यादव की हुई शादी, पति भी जिला पंचायत अक्ष्यक्ष, धर्मेंद्र यादव से हुआ था तलाक
मोनिका यादव की हुई शादी, पति भी जिला पंचायत अक्ष्यक्ष, धर्मेंद्र यादव से हुआ था तलाक
दहेज उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी - शादी का मतलब लड़की और उसके परिवार को अपमानित करने का अधिकार मिल जाना नहीं'
दहेज उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी- शादी का मतलब लड़की और उसके परिवार को अपमानित करने का अधिकार मिल जाना नहीं'
RR Vs GT Qualifier 2 IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
Twisha Sharma death Case: 5 दिन की CBI कस्टडी में रहेंगे ट्विशा की सास और पति समर्थ, खुलेंगे डेथ से जुड़े सीक्रेट
5 दिन की CBI कस्टडी में रहेंगे ट्विशा की सास गिरिबाला और पति समर्थ, खुलेंगे डेथ से जुड़े सीक्रेट
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?
एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने की विनेश फोगाट को मिली इजाजत, SC क्यों बोला- आपके नाम कई उपलब्धियां पर देश पहले
एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने की विनेश फोगाट को मिली इजाजत, SC क्यों बोला- आपके नाम कई उपलब्धियां पर देश पहले
बिहार BJP में बड़ा फेरबदल, नए प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, 7 प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी बदले
बिहार BJP में बड़ा फेरबदल, नए प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, 7 प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी बदले
Embed widget