एक्सप्लोरर

Can Plant Grow In Stomach: क्या किसी इंसान के पेट में भी उग सकता है कोई पेड़? ये रहा जवाब

Can Plant Grow In Stomach: जब हम छोटे थे तो किसी भी फल का बीज निगल जाने पर माता-पिता कहते थे कि अब तो पेट में पेड़ उगेगा. लेकिन क्या सच में ऐसा होना संभव है, चलिए जान लेते हैं.

Can Plant Grow In Stomach: बचपन में आपने भी घरवालों के मुंह से कई ऐसी बातों को सुना होगा, जो अब बड़े होने पर पता चलता है कि अरे वो सब तो झूठ था. ऐसे ही मिथकों में से एक मिथक यह भी था कि अगर गलती से कोई बीज पेट के अंदर चला जाए तो पेट में पेड़ निकल आता है. आपने भी अपने घर में घरवालों के मुंह से ऐसी बात जरूर सुनी होगी. आपको भी पता है कि ऐसा नहीं होता है, लेकिन ऐसा क्यों नहीं होता है, क्या आपको इसके बारे में पता है. अगर नहीं तो चलिए आज इस सच्चाई को जानते हैं. 

क्या सच में पेट में निकल आता है पेड़

दरअसल यह बात तो एकदम झूठ है कि अगर हम किसी बीज को खा लेंगे तो हमारे पेट में अंदर से पेड़ निकल आएगा. ये सारी बातें माता-पिता सिर्फ इसलिए कहते थे, ताकि बच्चे फलों को अच्छी तरह से चबाकर खाएं और उसको निगलें नहीं. इससे अगर कोई बीच हमारे पेट में जाएगा भी तो उसके छोटे टुकड़े हो जाएंगे और उससे कोई नुकसान नहीं होगा. 

पेट में क्यों नहीं उगता पौधा

यहां पर यह समझना जरूरी है कि किसी भी इंसान के पेट में पेड़ नहीं उग सकता. पेट में बीज के अंकुरित होने के लिए जरूरी परिस्थितियां जैसे कि प्रकाश, ऑक्सीजन और पोषक तत्व, वहां उपलब्ध नहीं होते हैं. पेट का एसिड भी अंकुरण को रोक देता है. मानव शरीर में पाचन तंत्र होता है जो भोजन को तोड़ता है और अवशोषित करता है, जिससे बीज भी टूट जाते हैं और पेड़ नहीं उग पाते. बीज को अंकुरित होने के लिए समय की आवश्यकता होती है, लेकिन मानव शरीर में भोजन कुछ ही घंटों में पच जाता है.

फेफड़े में पनप रहा था पौधा

हालांकि मेडिकल हिस्ट्री में एक ऐसा केस देखने को मिला है कि पेट में तो नहीं, लेकिन फेफड़ों में जाने के कारण बीज अंकुरित हुआ है. यह घटना यूनाइटेड स्टेट के मैसाचुसेट्स से सामने आई थी. इस दौरान एक रिटायर्ड टीचर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. जब वह डॉक्टर के पास गए और उनके फेफड़ों को स्कैन किया गया तो डॉक्टर्स भी हैरान रह गए. जांच में पता चला कि उनके पेट में एक मटर का पौधा पनप रहा था. उसे डॉक्टर ने ऑपरेशन करके निकाला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अपनी करेंसी बंद कर दूसरे देश की करेंसी इस्तेमाल कर सकता है देश, क्या है नियम?
क्या अपनी करेंसी बंद कर दूसरे देश की करेंसी इस्तेमाल कर सकता है देश, क्या है नियम?
नेपाल ही क्यों भागते हैं ज्यादातर अपराधी, क्या वहां से गिरफ्तारी नहीं हो सकती?
नेपाल ही क्यों भागते हैं ज्यादातर अपराधी, क्या वहां से गिरफ्तारी नहीं हो सकती?
टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले शूटर्स पकड़े गए, इन्हें कितने दिन की जेल होगी?
टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले शूटर्स पकड़े गए, इन्हें कितने दिन की जेल होगी?
कोई कानून बनने में कितना समय लगता है, सड़क से संसद तक क्या प्रोसीजर?
कोई कानून बनने में कितना समय लगता है, सड़क से संसद तक क्या प्रोसीजर?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget