एक्सप्लोरर

आसमानी बिजली गिरने के बाद क्या बच सकती है इंसान की जान?

Lightning: आसमानी बिजली जब गिरती है तो हरा भरा पेड़ भी आग की चपेट में आ जाता है, ऐसे में क्या कभी सोचा है कि यदि ये किसी इंसान पर गिर जाए तो क्या उसका बचना संभव है?

Lightning: दुनियाभर में हजारों लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाते हैं. आकाशीय बिजली गिरने के 90 प्रतिशत मामलों में इंसान की मौत हो जाती है, वहीं सवाल ये भी उठता है कि क्या बिजली गिरने के बाद भी कोई इंसान जिंदा रह सकता है? और यदि हां तो क्या वो इस घटना के बाद भी आम जिंदगी जी सकता है? चलिए आज इन सवालों के जवाब जानते हैं.

आकाशीय बिजली गिरने के बाद भी बच सकती है इंसान की जान?

दरअसल हमारे घरों में जो कृतिम बिजली आती है वो 120 वोल्ट की होती है. वहीं आकाशीय बिजली की बात करें तो ये 10 करोड़ वाल्ट की होती है. ऐसे में अब आप समझ सकते हैं कि इसके गिरने के बाद भी किसी इंसान का बच पाना कितना मुश्किल है. लेकिन कुछ मामले ऐसे भी होते हैं जब बिजली गिरने के बाद भी इंसान की जान बच जाती है.

हालांकि बता दें कि ऐसी स्थिति में इंसान जिंदा बच भी जाता है तो भी उसके शरीर को भयानक नुकसान होता है. कुछ साल पहले कुछ साइंटिस्ट्स ने इस बात का खुलासा किया था कि 3 लाख वोल्ट की बिजली अगर शरीर को छूकर भी निकल जाए तो शरीर का क्या बुरा हाल होता है.

आकाशीय बिजली गिरने के बाद शरीर का होता है ऐसा हाल

यदि किसी व्यक्ति पर आकाशीय बिजली गिर जाती है तो उसके शरीर पर आकाशीय बिजली गिरने से कई डरावने निशान बन जाते हैं. पेड़ की जड़ों की तरह शरीर पर बनने वाले इन निशानों को Lichtenberg या लाइटनिंग ट्री भी कहा जाता है. ब्रिटेन की रॉयल सोसायटी ऑफ एक्सिडेंट प्रवेंशन और नेशनल ज्योग्राफिक चैनल के मुताबिक हर साल दुनियाभर में कम से कम 2 हजार लोगों की बिजली गिरने से मौत हो जाती है.

वहीं जब किसी इंसान को आकाशीय बिजली का झटका लगता है तो स्किन के नीचे मौजूद टिशू और नसों में करंट और हीट तेजी से ट्रेवल करती है. ये करंट शरीर के अंगों से बाहर निकलने की कोशिश करता है. इस वजह से नसें और टिशू फट जाते हैं और स्किन पर अजीब तरह की आकृतियां बन जाती हैं. वहीं बिजली अगर शरीर के ऊपरी हिस्से को पहले छूती है तो आंखों की पुतलियां भी फट जाती हैं. बहुत कम ऐसे मामले हैं जिनमें बिजली का झटका लगने के बाद इंसान बच गया हो. यदि किसी वजह से इंसान बच भी जाए तो वो जिंदगी भर के लिए अपाहिज या अंधा हो सकता है. इसके अलावा बिजली गिरने से  मेमोरी लॉस, याददाश्त चला जाना, शरीर के अंगों का सुन्न पड़ जाना, लकवा मारना, ऑर्गन फेल होना या बाद में हार्ट अटैक आने जैसी गंभीर समस्याएं भी होती हैं.

यह भी पढ़ें: जबरन अप्राकृतिक सेक्स गैरकानूनी नहीं, क्या नए कानून में है नहीं है इसके लिए कोई प्रावधान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget