एक्सप्लोरर

Calender Fact: पहले साल में 10वें नंबर पर आता था दिसंबर, फिर 12वें पर कैसे पहुंच गया?

Old Calender: सबको पता है साल में जनवरी से शुरू होकर दिसंबर तक कुल 12 महीने होते हैं. दिसंबर साल का सबसे अंतिम 12वां महीना होता है. क्या आप जानते हैं यह शुरू से 12वां महीना नही था.

Old Calender Fact: दिन बीतते हैं, महीने बीतते हैं और फिर ऐसे ही करते करते न जाने कितने साल बीत गए, लेकिन क्या आपको पता है आज जिस दिसंबर को हम बारहवां महीना मानते हैं वह कभी दसवां हुआ करता था? यही नहीं, क्या आपने कभी यह भी सोचा है कि इन महीनों का नाम कैसे रखा गया होगा? किस आधार पर इन महीनों का नामकरण हुआ होगा? हर महीने के नाम के पीछे एक खास वजह है. आइए जानते हैं कैलेंडर का दिलचस्प इतिहास...

आज जिस कैलेंडर में साल की शुरुआत जनवरी से होती है वहीं, पुराने समय में साल मार्च से शुरू हुआ करता था. तब मार्च साल का पहला महीना हुआ करता था. आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे इन महीनों का नाम रखा गया जिसको जानना वाकई आपके लिए दिलचस्प होगा, तो पढ़िए ये रोचक जानकारी -

सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर इन महीनों के नाम पड़े कैसे -

मार्च: पुराने समय में रोमन लोग साल भर युद्ध लड़ने के बाद सर्दियों में दो महीने आराम करते थे और मार्च में फिर से युद्ध शुरू होता था. रोमन युद्ध के देवता मार्स के नाम पर इस महीने का नाम मार्च रखा गया. 

अप्रैल: लैटिन भाषा में 'दूसरे' के लिए प्रयोग होने वाले शब्द के आधार पर अप्रैल का नाम रखा गया, लेकिन इसके अलावा यह भी कहा जाता है 'aperire' शब्द से अप्रैल महीने का नामकरण हुआ है. इसका हिंदी में मतलब है खिलना, क्योंकि इस मौसम में कलियां खिलती हैं. इसीलिए इसका नाम अप्रैल हुआ.

मई: इस महीने का नाम रोमन देवी 'मेया' के नाम पर रखा गया. मेया को पौधे और फसल उगाने वाली देवी कहा जाता है.

जून: रोमन लोग जून का महीना शादी के लिए सबसे शुभ मानते हैं. इसलिए शादियों की देवी 'जूनो' के नाम पर इस महीने का नाम जून रखा गया.

जुलाई: जुलाई को पहले 'क्विन्टिलिस' (पांचवा) कहा जाता था, लेकिन 44 ई.पू में जूलियस सीजर के नाम पर इसका नाम जुलाई हुआ.

अगस्त: 8 ई.पू में राजा ऑगस्टस सीजर के नाम पर इस महीने का नाम 'अगस्त' रखा गया था. पहले इसे 'सेक्स्टिलिया' (छठा) कहा जाता था.

सितम्बर: लैटिन भाषा के शब्द 'सेप्टम' से इस महीने का नाम बना, जिसका मतलब है सातवां.

अक्टूबर: लैटिन भाषा में के शब्द 'ओक्टा' से इस महीने का नाम अक्टूबर रखा गया. ओक्टो का अर्थ है आठ.

नवंबर: नोव से बना नवंबर. नोव मतलब नौवां. रोमन कैलेंडर में यह नौवां महीना था.

दिसंबर: कैलेंडर के आखिरी और दसवें महीने दिसंबर का नामकरण लैटिन भाषा के डेका के आधार पर हुआ जिसका अर्थ होता है दस. इस प्रकार दिसंबर साल का सबसे अंतिम और दसवां महीना हुआ करता था. 

आइए अब जानते हैं कि आखिर ये महीने 10 से 12 कैसे हुए? 

690 ई.पू. में पोम्पिलियस ने सर्दियों के खत्म होने ऑर मार्च के शुरू होने के बीच में मनाए जाने वाले उत्सव 'फ़ब्रुआ' को पहचान देने के लिए इस उत्सव के आधार पर उस महीने का नाम 'फरवरी' रख दिया था. इस तरह बना फरवरी महीना.

यह बड़ी ही दिलचस्प बात है कि साल का सबसे पहला महीना कैलेंडर में सबसे आखिर में जुड़ा था. जेनस को अंत और शुरुआत का देवता माना जाता है. इसीलिए साल के खत्म होने और नए साल के शुरू होने के आधार पर ही इस महीने का नाम जनवरी रख दिया गया.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में कितने रुपये यूनिट बिजली मिलती है? भारत से अलग तरीके से तय होता है एक यूनिट का पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: किस देश में पूरी तरह कामयाब हुआ था Gen-Z का प्रोटेस्ट, जानें कैसे गिरा दी थी सरकार?
किस देश में पूरी तरह कामयाब हुआ था Gen-Z का प्रोटेस्ट, जानें कैसे गिरा दी थी सरकार?
NEET Protest: CJP की छात्रों के खिलाफ केस रद्द करने की मांग, कैसे लेगी सरकार FIR वापस?
CJP की छात्रों के खिलाफ केस रद्द करने की मांग, कैसे लेगी सरकार FIR वापस?
Compensation Rules India: भारत में कैसे तय होता है मुआवजा, सीजेपी की मांग के बीच जान लें नियम?
भारत में कैसे तय होता है मुआवजा, सीजेपी की मांग के बीच जान लें नियम?
Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान की चिट्ठी भर से छूट जाएगा मंत्री पद? जानें क्या होती है इस्तीफे की पूरी प्रक्रिया
धर्मेंद्र प्रधान की चिट्ठी भर से छूट जाएगा मंत्री पद? जानें क्या होती है इस्तीफे की पूरी प्रक्रिया

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget