एक्सप्लोरर

क्या आप जानते हैं ईंट बनाने में नमक भी इस्तेमाल होता है? जानिए इसका क्या रोल रहता है

Bricks Making Process: कोई नहीं सोच सकता कि खाने को जायकेदार बनाने के लिए इस्तमाल होने वाला नमक ईट बनाने में भी काम आ सकता है. आइए अब जान लेते हैं इसका ईंट बनाने में क्या काम होता है.

Salt In Bricks: हर किसी का सपना होता है कि उसका एक शानदार सा घर हो, जिसमें वह अपने बीवी-बच्चों और परिवार के साथ खुशाली से रहे. लोग अपने बजट के हिसाब से अच्छे से अच्छा घर बनवाते हैं. एक घर बनाने के पीछे कई लोगों की मेहनत होती है. इसमें मिस्त्री, मजदूर से लेकर ईट के भट्ठों पर काम करने वाले मजदूर तक की मेहनत होती है. घर बनाने के लिए सबसे जरुरी चीज होती है ईंट. जब भी कोई घर बनवाता है तो भट्ठों से ईट खरीदता है. सामान्य तौर पर ईंट बनाने का प्रोसेस बहुत ही आसान लगता है. मिट्टी की गारा बनाकर उसे ईंट के आकार में ढालकर कुछ दिन के लिए धूप में छोड़ दिया जाता है. उसके बाद चिमनी में आग जलाकर ईंट को पकाए जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं इस प्रोसेस में नमक भी इस्तेमाल होता है?

क्यों मिलाया जाता है नमक?

कोई नहीं सोच सकता कि खाने को जायकेदार बनाने के लिए इस्तमाल होने वाला नमक ईट बनाने में भी काम आ सकता है. जी हां, भले ही आपको सुनने में यह थोड़ा अटपटा लग रहा हो, लेकिन कुछ भट्ठा मालिक थोड़े से लालच के लिए ईंट बनाने के प्रोसेस में नमक का भी इस्तेमाल करते हैं. आइए जानते हैं ईट बनाने में नमक का क्या रोल है और इसे फायदा होता है या नुकसान.

जल्दी घुल जाती है मिट्टी

दरअसल, मिट्टी से ईद बनाने के लिए सबसे पहले मिट्टी को घोलना पड़ता है. सामान्य प्रोसेस से मिट्टी को घोलने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन अगर उसमें नमक मिला दिया जाए तो वह बहुत जल्दी घुल जाती है. कुछ भट्ठा मालिक लालच में आकर ऐसा करते हैं, लेकिन इसे की तरह के नुकसान होते हैं.

इससे फायदा है या नुकसान?

यह नमक ईंट बनाने वाले मजदूरों को बीमारियों से ग्रस्त कर सकता है. इससे मिट्टी को घोलने (गारा बनाने) वाले मजदूरों के हाथ-पैर गलने लगते है. वो कई तरह के त्वचा रोगों की चपेट में आ जाते हैं. इतना ही नहीं, इससे मकान बनाने वाले को भी नुकसान होता है. नमक मिली मिट्टी से बनी ईंट से नींव भी कमजोर होती है और इनपर हुआ पलस्तर भी बहुत जल्दी गिरने लगता है.

भट्ठा मालिक का लालच

भट्ठा मालिक लालच में आकर इमारतों की बुनियाद और मजदूरों की जिंदगी को खतरे में डाल देते हैं. हालांकि, यह गैर कानूनी होता है. संबंधित विभाग इसकी बिल्कुल इजाजत नहीं देता है. लेकिन फिर भी कुछ लालची लोग इस हरकत से बाज नहीं आते हैं.

मिट्टी को जल्द तैयार करने के लिए ज्यादा मजदूरों की आवश्यकता होती है. ऐसे में मजदूरी बचाने के लिए भट्ठा मालिक मिट्टी में नमक मिलवाते हैं. मजदूर इस मिट्टी को अपने पैरों और हाथों से गूंथकर गाद बनाते हैं. ऐसे में मिट्टी में मिला नमक मजदूरों के पैरों व हाथों को बहुत नुकसान पहुंचाता है.

नमकयुक्त ईंट से होने वाले नुकसान

विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसी ईंटों से बने भवन की आयु कम हो जाती है. इन ईंटों से बनी इमारत का पलस्तर जल्दी गिरने लगता है. चूंकि सर्दी के मौसम में नमक से नमी पैदा होती है, इसलिए मकान में सीलन आने लगती है. इससे मकान में लगे सरियों और लोहे को भी काफी नुकसान पहुंचता है.

यह भी पढ़ें - यूं ही लोमड़ी सबसे चालाक जानवर नहीं कही जाती, इसकी खासियतें जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चांद पर लग रहा है जंग, जानें क्या है इसके पीछे का सच?
क्या चांद पर लग रहा है जंग, जानें क्या है इसके पीछे का सच?
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
क्या पाकिस्तान जैसे दुश्मन देशों के पालयट भारत में भर सकते हैं उड़ान? जानें नियम
क्या पाकिस्तान जैसे दुश्मन देशों के पालयट भारत में भर सकते हैं उड़ान? जानें नियम
लगभग 4 लाख साल पहले हुआ था दुनिया का पहला मर्डर, जानें कैसे हुई थी हत्या?
लगभग 4 लाख साल पहले हुआ था दुनिया का पहला मर्डर, जानें कैसे हुई थी हत्या?

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
384 दिनों से लगातार पाकिस्तान की बेइज्जती, एशियन गेम्स फाइनल में श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान की बेइज्जती, श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज', 'हनुमान अंश' ने किया कमाल
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज'
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Embed widget