एक्सप्लोरर

Asad Ahmed Encounter: फिर एक और एनकाउंटर! ये हैं भारत के टॉप एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, जिनकी बंदूक के निशाने बने कई मोस्ट वांटेड

असद अहमद के एनकाउंटर के बाद एनकाउंटर काफी चर्चा में है. यहां हमने कुछ ऐसे पुलिसवालों के बारे में बताया है, जिन्हे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माना जाता है. इनमें से कई तो बहुत फेमस भी हैं.

Atiq Ahmad Son Encounter: उमेश पाल हत्याकांड के नामजद अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का एनकाउंटर हो गया है. यूपी एसटीएफ की एक टीम ने असद को मार गिराया है. असद के एनकाउंटर के बाद से देश में हुए अलग अलग एनकाउंटर की चर्चा हो रही है. असद के एनकाउंटर के साथ ही पुराने केसों को भी याद किया जा रहा है. दरअसल, भारत के इतिहास में कई एनकाउंटर हुए हैं और उनमें से अधिकतर एनकाउंटर कुछ खास ऑफिसर ने किए हैं. असद एनकाउंटर की चर्चा के बीच आज हम आपको उन एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के बारे में बता रहे हैं, जो काफी खास हैं. इन एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की बंदूक से कई अपराधियों को मारा गया है, तो जानते हैं उन एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के बारे में...

दया नायक

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक को शायद ही कोई नहीं जानता होगा. मुंबई पुलिस के इस अफसर जैसी शोहरत और नाम शायद ही किसी और को मिला हो. इनका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि नाना पाटेकर अभिनीत फिल्म 'अब तक छप्पन' दया नायक के जीवन पर आधारित थी. दया नायक का अब तक 85 अपराधियों से सामना हो चुका है. अब इनका तबादला महाराष्ट्र एटीएस (Anti Terrorism Squad) में हो चुका है.

प्रदीप शर्मा

1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में मुंबई में जबरदस्त गैंगवार चल रहा था, तब महाराष्ट्र पुलिस के एक ऑफिसर प्रदीप शर्मा की छवि एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में बनी. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, प्रदीप शर्मा ने 104 एनकाउंटर किये हैं.

राजेश कुमार पांडेय

आईजी के पद से रिटायर्ड उत्तर प्रदेश के राजेश कुमार पांडेय के नाम पर 50 एनकाउंटर दर्ज हैं. यूपी में प्रयागराज के रहने वाले राजेश कुमार पांडेय को चार बार वीरता पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है.

प्रफुल्ल भोसले

छोटा शकील के एनकाउंटर से चर्चा में आए महाराष्ट्र पुलिस के एक अन्य एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रफुल्ल भोंसले अब तक 84 एनकाउंटर कर चुके हैं.

दीपक कुमार

दीपक कुमार बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं. इनके नाम आधिकारिक तौर पर Uttar Pradesh में रहते हुए 56 एनकाउंटर दर्ज हैं.

सचिन हिंदराव वाजे

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन हिंदराव वाजे ने महाराष्ट्र पुलिस में सेवा करते हुए मुंबई में 63 गैंगस्टर्स और अपराधियों का सफाया किया है. एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा उनके मेंटर रहे हैं.

यह भी पढ़ें - हर साल लगते हैं सूर्यग्रहण, मगर इस बार लगेगा हाईब्रिड सूर्यग्रहण! जानिए उसमें क्या अलग है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Husband of 375 Wives: इस मुस्लिम राजा को था शादी करने का शौक, 375 बेगमों के आगोश में बिताई जिंदगी
इस मुस्लिम राजा को था शादी करने का शौक, 375 बेगमों के आगोश में बिताई जिंदगी
Iran Missiles: ईरान की किन मिसाइलों ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर मचाई तबाही, जानें हर एक की ताकत?
ईरान की किन मिसाइलों ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर मचाई तबाही, जानें हर एक की ताकत?
Richest Kings In History: ये थे दुनिया के सबसे अमीर राजा, दौलत जानकर उड़ जाएंगे होश
ये थे दुनिया के सबसे अमीर राजा, दौलत जानकर उड़ जाएंगे होश
ATM Cash Withdrawal: पैसे निकालने पर 4-5 सेकंड तक क्यों रुक जाता है ATM? हैरान कर देगी यह वजह
पैसे निकालने पर 4-5 सेकंड तक क्यों रुक जाता है ATM? हैरान कर देगी यह वजह

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget