एक्सप्लोरर

इंसानों की तरह जानवरों में भी होता है 'तलाक', प्रजनन में कमी या साथी के बीमार होते ही ले लेते हैं डिवोर्स

कई जानवर अपने साथी से तलाक लेते हैं. वैज्ञानिक अध्ययनों में पता चलता है कि अगर नर साथी कमजोर होता है या सही प्रजनन नहीं कर पाता है तो मादा नए साथी की तलाश करती है.

आपने इंसानों के बीच तलाक के किस्से तो बहुत सुने होंगे. आए दिन कोई न कोई मामला अदालत तक पहुंच ही जाता है तो कई जगह तो तलाक के नाम पर ऐसा बवाल होता है कि हेडलाइन बन जाती है, लेकिन क्या आपने कभी जानवरों के बीच तलाक के बारे में सुना है? हैरानी जरूर होगी, लेकिन जानवरों के बीच भी तलाक होता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कई जानवर एक साथी के होने बावजूद नए जानवरों से संबंध बनाते हैं. 

वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन में सामने आया है कि जानवरों की कई प्रजातियां अपने साथी की मौत या उनसे मिले धोखे के बाद नए साथी की तलाश करते हैं. वहीं, कुछ जानवर ऐसे होते हैं, जिनका डिवोर्स रेट काफी कम होता है और ये पूरी जिंदगी एक ही साथी के साथ बिताते हैं. आज हम आपको ऐसे ही जानवरों के बारे में बताएंगे. 

पेंगुइन को हमेशा रहती है नए साथी की तलाश

फिलिप आईलैंड पर 13 ब्रीडिंग सीजन के दौरान 37000 पेंगुइन्स पर हुए अध्ययन में पता चला है कि इन्हें हमेशा नए साथी की तलाश रहती है और ये जब तक जिंदा रहते हैं, अपना साथी बदलते रहते हैं. रिसर्च में सामने आया है अगर पेंगुइन का प्रजनन सफल नहीं हो पाता तो वे अपने पुराने साथी से तलाक ले लेते हैं और नए साथी की तलाश शुरू कर देते हैं. वे ऐसा तब तक करते हैं जबतक उनका प्रजनन सफल नहीं होता. 

नर के बीमार होते ही बदल देती है साथी

कुछ समुद्री घोड़ों में भी इस तरह के लक्षण देखे गए हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक, कुछ समुद्री घोड़ों में अगर मादा को लगता है कि उसका नर साथी कमजोर है या बीमार है और उसकी देखभाल करने में सक्षम नहीं है तो वह भी तलाक ले लेती है और नए साथी की तलाश में जुट जाती है. 

मादा ढूंढती है नया साथी

जानकारी के मुताबिक, लोमड़ियों में सबसे ज्यादा डिवोर्स के मामले मादा लोमड़ी की तरफ से आते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब मादा की मौत हो जाती है तो ज्यादातर नर लोमड़ी उसकी याद में जिंदगी बिता देते हैं और दूसरे साथी की तलाश नहीं करते हैं. वहीं, मादा लोमड़ी नर की मौत के बाद तुरंत नए नर साथियों की तलाश शुरू कर देती है. 

इस पक्षी का सबसे कम है 'डिवोर्स रेट'

जब भी मुहब्बत की मिसाल दी जाती है तो हंसों का नाम जरूर लिया जाता है. कुछ लोग हमेशा साथ में रहने वाले कपल्स को 'दो हंसों का जोड़ा' तक कह देते हैं. ऐसा इसलिए है कि हंसों के बीच डिवोर्स रेट सबसे कम होता है. नर या मादा हंस जब साथी चुनते हैं तो जिंदगी भर साथ रहते हैं. अगर किसी एक की मौत भी हो जाती है तो दूसरा उसकी याद में अपनी जान तक दे देता है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ महिलाओं को ही होती हैं ये बीमारियां, 99 पर्सेंट पुरुष जानते ही नहीं इन दिक्कतों के नाम

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एन चंद्रशेखरन को कितनी सैलरी देता है टाटा ग्रुप, साल में उनकी कितनी कमाई?
एन चंद्रशेखरन को कितनी सैलरी देता है टाटा ग्रुप, साल में उनकी कितनी कमाई?
जब बीवी-बच्चे के साथ दिखे थे मेजर ऋषभ सिंह संब्याल, मां के पास पहुंचा था फोटो
जब बीवी-बच्चे के साथ दिखे थे मेजर ऋषभ सिंह संब्याल, मां के पास पहुंचा था फोटो
किस शाही परिवार से आती हैं भाग्यश्री, उनके पास कितनी दौलत?
किस शाही परिवार से आती हैं भाग्यश्री, उनके पास कितनी दौलत?
10 साल में किन पार्टियों से छिना चुनाव चिह्न, TMC केस के बीच जानें नाम?
10 साल में किन पार्टियों से छिना चुनाव चिह्न, TMC केस के बीच जानें नाम?

वीडियोज

फुटबॉल खिलाड़ी निशान-सामने वोट का गोल पोस्ट!
नंदीग्राम में बड़ा उलटफेर! Mamata के उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन
Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
UP चुनाव में Gen- Z को ऐसे साधेगी समाजवादी पार्टी, उठाया ये खास कदम
UP चुनाव में Gen- Z को ऐसे साधेगी समाजवादी पार्टी, उठाया ये खास कदम
IMDb पर 8+ रेटिंग, नेटफ्लिक्स पर देखें 5 सबसे खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर 15 मिनट में पलटती है कहानी
मर्डर मिस्ट्री के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स पर देखें ये 5 फिल्में, IMDb पर 8+ रेटिंग
तमिलनाडु CM विजय ने किया एक ग्राम सोने की अंगूठी देने का ऐलान, किसे मिलेगी?
तमिलनाडु CM विजय ने किया एक ग्राम सोने की अंगूठी देने का ऐलान, किसे मिलेगी?
Watch: अफगानिस्तान फैंस ने जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल, खुश कर देगा स्टेडियम का यह वीडियो
Watch: अफगानिस्तान फैंस ने जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल, खुश कर देगा स्टेडियम का यह वीडियो
ममता बनर्जी को EC ने दिया पार्टी नाम, फुटबॉल प्लेयर होगा चिह्न, रितब्रता को क्या मिला?
ममता बनर्जी को EC ने दिया पार्टी नाम, फुटबॉल प्लेयर होगा चिह्न, रितब्रता को क्या मिला?
‘समंदर में गैर-पेशेवर बर्ताव’, युद्धपोत से पाक जहाज के टकराने पर भारत की दो टूक
‘समंदर में गैर-पेशेवर बर्ताव’, युद्धपोत से पाक जहाज के टकराने पर भारत की दो टूक
छह महीने के बच्चे पर पिटबुल ने किया हमला, नोंच डाला चेहरा; वीडियो वायरल
छह महीने के बच्चे पर पिटबुल ने किया हमला, नोंच डाला चेहरा; वीडियो वायरल
Embed widget