एक्सप्लोरर

Z प्लस सिक्योरिटी कवर में है अंबानी फैमिली, जानें इसमें कौन से जवान रहते हैं तैनात

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत आज राधिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंबानी परिवार की सुरक्षा में कौन से जवान तैनात होते हैं, जो उन्हें बाहरी लोगों से बचाते हैं

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की आज यानी 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इस शादी में देश और विदेश के जाने माने दिग्गज शामिल होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंबानी परिवार में सबसे ज्यादा सुरक्षा किसके पास है. आज हम आपको अंबानी परिवार की सुरक्षा जुड़ी जानकारी देंगे. 

रिलायंस इंडस्ट्रीज

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी देश और एशिया के सबसे अमीर आदमी हैं. भारत सरकार की तरफ से मुकेश अंबानी और उनके परिवार को Z प्लस की सुरक्षा दी गई है. लेकिन अब सवाल ये है कि आखिर Z प्लस की सुरक्षा में कौन से और कितने जवान तैनात होते हैं. आज हम आपको बताएंगे Z प्लस सुरक्षा किन लोगों को दी जाती है. 

 मुकेश अंबानी को मिल चुकी हैं धमकियां

बता दें कि भारत सरकार की तरफ से कुछ खास लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें अलग-अलग श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी को किससे डर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकेश अंबानी को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं. उन्हें 20 करोड़, 200 और 400 करोड़ की फरौती की धमकी मिल चुकी है. 

मुकेश अंबानी की Z प्लस सिक्योरिटी

देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी को कई बार जान से मारने की धमकी म‍िल चुकी है. लेकिन उनकी सुरक्षा में हाई लेवल स‍िक्‍योर‍िटी तैनात है. मुकेश अंबानी देश के उन कुछ खास लोगों में हैं, जिन्हें Z+ स‍िक्‍योर‍िटी मिली हुई है. उनकी सुरक्षा में कमांडो से लेकर सीआरपीएफ के जवान तैनात है. इतना ही नहीं विदेशी हथियार से लैस कमांडो मुकेश अंबानी की सुरक्षा करते हैं. अंबानी की सिक्योंरिटी में 10 से ज्‍यादा एनएसजी कमांडो, मुंबई पुलिस अध‍िकारी और 58 के करीब सीआरपीएफ के जवान तैनात रहते हैं. जानकारी के मुताबिक इन जवानों के पास जर्मनी में तैयार की गई हेकलर एंड कोच जैसे मशीन गन है. मुकेश अंबानी के पास बुलेट प्रूफ गाड़ियां हैं, जो उनकी सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी है.

सुरक्षा पर कितना खर्च

मुकेश अंबानी को केंद्र सरकार की ओर से जेड पलस सिक्योरिटी मिली हुई है. साल 2023 से ही उन्हें ये सुरक्षा मिली हुई है. सरकार की ओर से मिली सिक्योरिटी के अलावा उनकी सुरक्षा में उनके पर्सनल स‍िक्‍योर‍िटी गार्ड भी तैनात रहते है. जानकारी के मुताबिक मुकेश अंबानी की सुरक्षा पर हर महीने 15 से 20 लाख का खर्च आता है, ये खर्च उनकी कंपनी उठाती है. 

Z+ श्रेणी सुरक्षा

बता दें कि Z+ भारत में सुरक्षा की सर्वोच्च श्रेणी है. इसमें 10+ NSG कमांडो + पुलिस कर्मियों समेत 55 कर्मियों का सुरक्षा कवर प्रदान किया जाता है. इतना ही नहीं हर कमांडो मार्शल आर्ट और निहत्थे युद्ध में ट्रेनिंग प्राप्त करके एनएसजी कमांडों बनता है. Z+ सुरक्षा में एनएसजी अत्याधुनिक बंदूकों और आधुनिक संचार उपकरणों से लैस होते हैं. 

Z श्रेणी सुरक्षा

जेड श्रेणी में 22 कर्मियों का सुरक्षा कवर होता है. इसमें 4 या 6 एनएसजी कमांडो + पुलिस कर्मी शामिल होते हैं.

ये भी पढ़ें: तेजी से बढ़ रही है दुनिया की आबादी? अगर आप भी ये सोचते हैं तो जान लें क्या है सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget