एक्सप्लोरर

ट्रंप के व्हाइट हाउस में बनेगा दुनिया का सबसे खूबसूरत बॉलरूम, जानें इसकी लागत और खासियत

Donald Trump New Ballroom: व्हाइट हाउस में पहली बार एक ऐसा बॉलरूम बनने जा रहा है, जो न सिर्फ आकार में बल्कि शानो-शौकत में भी दुनिया के हर महल को पीछे छोड़ देगा. आइए इसकी खासियत जानें.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार राजनीति नहीं बल्कि भव्यता की वजह से. वॉशिंगटन डीसी के प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस में अब दुनिया का सबसे शानदार बॉलरूम बनने जा रहा है. ट्रंप ने इसकी घोषणा खुद की और इसे द ग्रैंड व्हाइट हाउस बॉलरूम नाम दिया है. यह प्रोजेक्ट इतना बड़ा और आकर्षक है कि इसे देखकर कोई भी कहेगा कि यह इतिहास में किसी राष्ट्रपति द्वारा किया गया सबसे भव्य निर्माण है. चलिए इसकी खासियत और लागत के बारे में जानें.

नए बॉलरूम में के लिए कितने रुपये हो रहे खर्च

इस नए बॉलरूम का निर्माण व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग में हो रहा है, जिसकी कुल लागत करीब 250 मिलियन डॉलर (लगभग 2000 करोड़ रुपये) बताई जा रही है. खास बात यह है कि इस पूरे प्रोजेक्ट में सरकारी पैसे का एक भी डॉलर खर्च नहीं होगा. ट्रंप ने साफ कहा है कि बॉलरूम पूरी तरह से निजी दान से फंड किया जा रहा है. व्हाइट हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, YouTube ने इस प्रोजेक्ट के लिए 22 मिलियन डॉलर का योगदान दिया है. हालांकि, ट्रंप की व्यक्तिगत हिस्सेदारी का आंकड़ा अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है.

क्या है इस बॉलरूम की खासियत

यह नया बॉलरूम लगभग 90,000 वर्ग फुट में फैला होगा, यानी यह मेन व्हाइट हाउस की तुलना में कहीं बड़ा होगा. इसमें 999 मेहमानों के बैठने की क्षमता होगी और यह मुख्य रूप से राजकीय भोज, अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स और औपचारिक पार्टियों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. इसका डिजाइन ट्रंप के निजी फ्लोरिडा क्लब ‘मार-ए-लागो’ के शानदार बॉलरूम से प्रेरित है, जिसमें गोल्डन डेकोरेशन, बुलेटप्रूफ ग्लास, और भव्य चांदनी झूमर लगाए जाएंगे.

कब तक पूरा होगा बॉलरूम

ट्रंप की योजना के अनुसार, ईस्ट रूम को मेहमानों के वेलकम एरिया के रूप में बदला जाएगा, जहां मेहमान कॉकटेल और स्नैक्स का आनंद लेने के बाद बॉलरूम में एंट्री करेंगे. इस पूरे प्रोजेक्ट को जनवरी 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, यानी ट्रंप के संभावित दूसरे कार्यकाल के अंत तक यह पूरा हो सकता है.

तोड़ा जा रहा व्हाइट हाउस का ईस्ट विंग!

हालांकि, इस निर्माण को लेकर विवाद भी सामने आए हैं. पहले यह कहा गया था कि बॉलरूम के लिए ईस्ट विंग के किसी हिस्से को नहीं तोड़ा जाएगा, लेकिन अब पुष्टि हुई है कि कुछ हिस्सों को ध्वस्त किया जा रहा है. नेशनल कैपिटल प्लानिंग कमीशन, जो ऐसे प्रोजेक्ट्स की मंजूरी देता है, से इसकी स्वीकृति नहीं ली गई है. हालांकि ट्रंप द्वारा नियुक्त अधिकारी विल शार्फ का कहना है कि, यह ध्वस्तीकरण नहीं बल्कि आधुनिकीकरण है, इसलिए मंजूरी की आवश्यकता नहीं है.

ट्रंप ने पहले भी व्हाइट हाउस में किए थे बदलाव

दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति काल में पहले भी व्हाइट हाउस की सजावट में कई बड़े बदलाव किए थे, जैसे ओवल ऑफिस का नया डिजाइन, रोज गार्डन की रिनोवेशन और लिनकन बेडरूम के बाथरूम का आधुनिकीकरण. लेकिन इस बार का प्रोजेक्ट इन सभी से कहीं ज्यादा भव्य और ऐतिहासिक बताया जा रहा है. अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक चलता रहा, तो 2029 तक व्हाइट हाउस दुनिया का सबसे खूबसूरत, आधुनिक और सुरक्षित बॉलरूम अपने भीतर समेटे होगा.

यह भी पढ़ें: किस विमान से दिल्ली में कराई जाएगी कृत्रिम बारिश, इसकी एक उड़ान में कितना लगेगा फ्यूल?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: अगर अनशन के दौरान हो जाए किसी की मौत तो क्या मुआवजा देती है सरकार? जानिए नियम
अगर अनशन के दौरान हो जाए किसी की मौत तो क्या मुआवजा देती है सरकार? जानिए नियम
US Iran War: हवा में उड़ता अभेद्य किला! अंदर से कैसा दिखता है रूस का Tu-214PU विमान? जो परमाणु हमले में भी सुरक्षित
हवा में उड़ता अभेद्य किला! अंदर से कैसा दिखता है रूस का Tu-214PU विमान? जो परमाणु हमले में भी सुरक्षित
इस देश में पूजा करने पर जाना पड़ सकता है जेल, मंदिरों पर भी लगाया हुआ है सख्त प्रतिबंध
इस देश में पूजा करने पर जाना पड़ सकता है जेल, मंदिरों पर भी लगाया हुआ है सख्त प्रतिबंध
रूस..अमेरिका या चीन नहीं, इस देश ने बनाई थी दुनिया की पहली मिसाइल
रूस..अमेरिका या चीन नहीं, इस देश ने बनाई थी दुनिया की पहली मिसाइल

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget