एक्सप्लोरर

सभी गैस सिलेंडर होते हैं गोल, ये है इसके पीछे का साइंस

आज के वक्त अधिकांश घरों में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर गैस सिलेंडर गोल क्यों होता है. आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताएँगे.

भारत में आज के वक्त शायद ही कोई घर ऐसा होगा, जहां पर गैस सिलिंडर का इस्तेमाल नहीं होता है. हालांकि ये जरूर है कि गैस पाइल लाइन आने के बाद कई महानगरों में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल काफी कम हो चुका है. लेकिन अधिकांश शहरों के अलावा गांव देहात में भी आपको ज्यादातर घरों में रसोई गैस का इस्तेमाल होता हुआ दिख जाएगा. लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि रसोई गैस का सिलिंडर गोल ही क्यों होता है. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर सभी गैस सिलेंडर गोल क्यों होते हैं और उसके नीचे की ओर छेद क्यों बने होते हैं. 

सिलेंडर

घरों में पहले के वक्त लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनता था. हालांकि आज भी कई जगहों पर लोग लकड़ी के चूल्हों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अब सरकारी योजनाओं के कारण अधिकांश घरों तक गैस सिलेंडर पहुंच चुका है. इसलिए अब लकड़ी के चूल्हों पर कम और गैस पर अधिक खाना बन रहा है. आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताएंगे. 

ये भी पढ़ें: एक ही जैसे दिखते हैं सभी क्यूआर कोड, लेकिन अलग-अलग अकाउंट में जाता है पैसा- जानें कैसे करता है ये काम

सिलेंडर का आकार होता है गोल 

बता दें कि सभी सिलिंडरों का आकार गोल रखने के पीछे भी साइंटिफिक रीजन है. सिलिंडर छोटा होगा या बड़ा इसका आकार गोल ही रखा जाता है. गैस सिलिंडर को गोलाई में रखने की सबसे अहम वजह यह है कि इसमें अध‍िक दबाव डाला जा सकता है. जब सिलिंडर में गैस या कोई लिक्‍विड चीज रखी जाती है, तो उस पर दबाव बनाया जा सकता है. ऐसा गोल आकार वाली चीजों में कर पाना आसान होता है, इसलिए गैस सिल‍िंडर गोलाई आकार के बने होते हैं. इसके अलावा इसे उठाने और रखने में भी आसानी होती है. वहीं गोल आकार के कारण इसका ट्रांसपोर्टेशन भी आसान हो जाता है.

ये भी पढ़ें:कंगना की 'इमरजेंसी' पर लटकी तलवार, जानें कौन लेता है फिल्म पर बैन लगाने का फैसला

सिलेंडर में छेद

अब आप सोच रहे होंगे कि सिलिंडर में छेद क्यों होता है. जानकारी के मुताबिक छेद का कारण हवा का सर्कुलेशन होना है. जमीन और सिल‍िंडर के निचले हिस्‍से में हवा आती-जाती रहेगी, इसके लिए इन छेदों को बनाया जाता है. सिलेंडर के निचले हिस्से की तरफ हवा का वेंटिलेशन होना अनिवार्य है. अगर ऐसा नहीं होगा तो सिलिंडर की लाइफ तेजी से घट सकती है.

जानकारी के मुताबिक हवा का वेंटिलेशन होना इसलिए भी जरूरी है, क्‍योंकि सिलिंडर के नीचले हिस्‍से में पानी या नमी के ठहरने का खतरा सबसे अधिक रहता है. ऐसा होने पर सिलिंडर में जंग भी जल्द लग जाता है, जो उसे डैमेज करने लगता है. इसी कारण से सिलिंडर के नीचे छेद बनाया जाता है, ताकि हवा का सर्कुलेशन बना रहना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: लिफ्ट के अंदर आप भी देखते होंगे शीशा, क्या आप जानते हैं शीशा लगने के पीछे का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?
क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget