एक्सप्लोरर

प्लेन की खिड़कियां हमेशा गोल ही होती हैं...पहले नहीं था ऐसा! जानिए क्यों हुआ ये बदलाव

Airplane Facts: हवाई जहाज में आपकी सीट कोई भी हो, लेकिन आपने गौर किया होगा कि हवाई जहाज की विंडो गोल ही होती हैं. दरअसल, इसका सीधा संबंध सुरक्षा से है. आइए जानते हैं...

Aeroplane Window Fact: हवाई जहाज का सफर काफी रोमांच और जिज्ञासाओं से भरा होता है. आप जब भी हवाई जहाज से यात्रा करते होंगे तो हवाई जहाज की बनावट, रंग और उसके आकार पर आपका ध्यान जरूर गया होगा और इसको लेकर आपके मन में कई तरह के सवाल भी आए होंगे. हवाई जहाज में सफर करते वक्त ज्यादातर लोगों की इच्छा होती है कि उन्हें विंडो सीट मिले. यहां तक कि कई लोग तो इसके लिए एक्स्ट्रा पेमेंट भी करने को तैयार रहते हैं. आप भी जब कभी हवाई जहाज में यात्रा के लिए टिकट बुक करते होंगे तो सबसे पहले आपकी प्राथमिकता विंडो सीट ही होती होगी. लेकिन, विंडो सीट न मिलने पर आपको दूसरी सीट बुक करनी पड़ती होगी. 

हवाई जहाज में आपकी सीट कोई भी हो, लेकिन आपका ध्यान प्लेन की विंडो की तरफ जरूर जाता होगा. आपने गौर किया होगा कि हवाई जहाज की विंडो गोल ही होती हैं. क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है? जबकि बाकी सभी वाहनों की विंडो चकोर या कोनेदार होती है. फिर हवाई जहाज की विंडो ही गोल क्यों होती है? आइये जानते है की आखिर हवाई जहाज की विंडो गोल होने के पीछे कारण क्या है...

इसलिए होती है प्लेन की विंडो गोल
हालांकि, प्लेन की विंडो पूरी तरह से गोल नहीं होती, लेकिन काफी हद तक इसी आकार में होती हैं. उसकी विंडो में कोने नहीं बनाए जाते हैं. इसका कारण यह है कि चौकोर आकार की विंडो हवा का दबाव नहीं झेल पाती है और वह जल्दी चटक जाती है, जबकि इस तरह से गोल शेप में बनी विंडो हवा का दबाव झेल जाती है और चटकती नहीं है क्योंकि विंडो के घुमावदार होने की वजह से प्रेशर बट जाता है.  

हवाई जहाज जब आसमान में होता है तब हवा का दबाव प्लेन के अंदर बाहर दोनों तरफ होता है और यह बदलता भी रहता है, इसलिए हवाई जहाज में गोल विंडो होती है. गोल विंडो होने से हवाई जहाज की ऊंचाई और सोई अधिक होने पर इसके टूटने के चांस बहुत ही कम होते हैं.

क्या हमेशा से ही प्लेन की खिड़कियां गोल हैं?
हवाई जहाज में पहले चौकोर विंडो भी हुआ करती थी. पहले हवाई जहाज की स्पीड कम होती थी और ये ज्यादा ऊंचाई पर भी नहीं उड़ते थे. इन वजह से इनमें ज्यादा ईंधन की खपत होती थी. जैसे-जैसे हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ने लगी तब हवाई जहाज की स्पीड में भी वृद्धि की जरूरत महसूस होने लगी. इसलिए कम्पनियों ने हवाई जहाज की गति में वृद्धि की. तब इसकी विंडो को भी चौकोर से गोल में परिवर्तित करना पड़ा जिससे स्पीड ज्यादा होने पर ये हवा का दबाव झेल सकें.

यह भी पढ़ें -

कहीं जीभ दिखाकर तो कहीं सूंघकर...जानिए कहां है मेहमान नवाजी के ये अनोखे रिवाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?
हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget