एक्सप्लोरर

टेकऑफ के वक्त अक्सर क्यों क्रैश हो जाते हैं प्लेन, ये हैं पांच बड़े कारण

Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन टेकऑफ के वक्त क्रैश हो गया है. चलिए जानते हैं कि आखिर टेकऑफ के वक्त इस तरह के हादसे ज्यादा क्यों होते हैं.

Ahmedabad Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक पैसेंजर प्लेन बोइंग 737 क्रैश हो गया है. क्रैश होने के बाद इसमें आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठीं और धुएं का गुबार देखा गया. ये तस्वीरें डराने वाली हैं. इस यात्री विमान में 242 लोग सवार थे. शुरुआती जानकारी की मानें तो यह हादसा सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में हुआ है. कहा जा रहा है कि एयरपोर्ट की बाउंड्री से लगकर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. खबर है कि यह प्लेन हादसा टेकऑफ के दौरान हुआ है. आइए जान लेते हैं कि आखिर टेकऑफ के दौरान इस तरह के हादसे ज्यादा क्यों होते हैं. 

उड़ान भरने का समय सबसे क्रिटिकल

विमान के उड़ान भरने के समय को सबसे क्रिटिकल वक्त माना जाता है. आंकड़ों की मानें तो दुनिया में जितने भी प्लेन हादसे होते हैं उसका करीब 35 प्रतिशत टेकऑफ या उसके ठीक बाद में होता है. जबकि उड़ान भरने के बाद यह दर कम हो जाती है. टेकऑफ के वक्त विमान ग्राउंड से हाई स्पीड पकड़ता है. इस वक्त पायलट को रवने, इंजन, मौसम और विमान के सिस्टम पर सबसे ज्यादा नजर रखनी होती है, क्योंकि इन पर सबसे ज्यादा दबाव होता है. 

इंजन का फेल होना

टेकऑफ के वक्त इंजन अपनी अधिकतम क्षमता पर होता है. ऐसे में इंजन में किसी भी तरह की तकनीकी खामी जैसे कि पक्षियों का टकरा जाना, फ्यूल प्रेशर की समस्या या फिर मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट तुरंत दुर्घटना का कारण बन सकती है.

पायलट की गलती

पायलट की गलती प्लेन क्रैश का एक बड़ा कारण बन सकती है. खासतौर से टेकऑफ के दौरान जब पायलट पिच एंगल, स्पीड और रनवे लिफ्ट ऑफ पॉइंट का गलत निर्णय ले तब. टेकऑफ और लैंडिंग के वक्त सबसे ज्यादा प्लेन क्रैश मानवीय भूल की वजह से होते हैं. 

खराब मौसम

प्लेन क्रैश में टेकऑफ के दौरान थंडरस्टॉर्म, तेज हवा, कम विजिबिलटी या फिर माइक्रोबर्स्ट जैसी चीजें भी कई बार दुर्घटना का कारण बनती हैं. हाल ही में जब दिल्ली में खराब मौसम की वजह से आंधी-तूफान आया था तो भी एक प्लेन का वीडियो वायरल हुआ था, जो कि टर्ब्युलेंस में फंस गया था. तो खराब मौसम भी क्रैश का कारण बनता है. 

तकनीकी खराबी

टेकऑफ के वक्त प्लेन क्रैश में तकनीकी खराबी अहम भूमिका निभाती है. कई बार विमान के लैंडिंग गियर, ऑटोथ्रॉटल सिस्टम, हाइड्रोलिक्स या फिर एयरस्पीड इंडीकेटर में कोई फॉल्ट क्रैश की वजह बन सकता है. चूंकि टेकऑफ औक लैंडिंग के वक्त समय कम होता है, इसलिए तकनीकी खराबी की संभावना नहीं होनी चाहिए, नहीं तो यह खतरनाक हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: Plane Crash In Ahmedabad: प्लेन क्रैश में किस जगह बैठे लोगों के जिंदा होने का रहता है चांस, जानें कैसे होता है रेस्क्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मौत हो जाए तो क्या सरकार के खिलाफ हो सकता है मुकदमा, क्या ऐसा भी है कोई नियम?
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मौत हो जाए तो क्या सरकार के खिलाफ हो सकता है मुकदमा, क्या ऐसा भी है कोई नियम?
Bank Licence: क्या आम आदमी भी खोल सकता है अपना बैंक, इसके लिए कितने पैसे की जरूरत?
क्या आम आदमी भी खोल सकता है अपना बैंक, इसके लिए कितने पैसे की जरूरत?
दो दिन खाना न खाएं तो शरीर में क्या होता है, कितने दिन की एनर्जी स्टोर रखती है हमारी बॉडी?
दो दिन खाना न खाएं तो शरीर में क्या होता है, कितने दिन की एनर्जी स्टोर रखती है हमारी बॉडी?
छाती दबाना और सलवार उतारना रेप नहीं! तो क्या है कानून में बलात्कार की परिभाषा? जिस पर ट्रोल हुआ पटना HC
छाती दबाना और सलवार उतारना रेप नहीं! तो क्या है कानून में बलात्कार की परिभाषा? जिस पर ट्रोल हुआ पटना HC

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget