एक्सप्लोरर

क्या संसद में कुछ भी बोल सकते हैं सांसद? जानें क्या हैं नियम

AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में शपथ लेते हुए जय फिलिस्तीन बोल दिया. इसे लेकर विवाद गहराता जा रहा है, ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्या लोकसभा में सांसद कुछ भी बोल सकते हैं?

Asaduddin Owaisi Controversy: भारत में लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद 18वीं लोकसभा का गठन हुआ. जिसके दुसरे दिन हुए एक घटना खासी चर्चाओं में है. दरअसल हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में शपथ ग्रहण करने के बाद जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना और फिर जय फिलिस्तीन का नारा लगा दिया. इस बात को लेकर अब खासी सियासत गरमा गई है.

हालांकि सभापति इसे रिकॉर्ड से हटा चुके हैं, लेकिन विपक्षी दल खासकर बीजेपी नेता ओवैसी से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं. वहीं अनुच्छेद 102 (4) का हवाला देते हुए ओवैसी को अयोग्य ठहराने की मांग की जा रही है. इस बीच सवाल ये उठता है कि क्या कोई भी सांसद लोकसभा में कुछ भी बोल सकता है?

संसद में कुछ भी बोल सकते हैं सांसद?

तो बता दें कि संसद में बोले जाने वाले शब्दों को लेकर नियम हैं. ऐसे में हर सांसद को इन नियमों का पालन करना पड़ता है. इसी तरह संसद में कुछ शब्दों पर जैसे बहरी सरकार, जुमला जीवी, उचक्के,खून से खेती, अहंकार,बाल बुद्धि, कांव-कांव करना, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे,  काला दिन,गद्दार, गुल खिलाना, गुंडागर्दी, गुंडों की सरकार, गुलछर्रा,  तड़ीपार, तलवे चाटना,दोहरा चरित्र, दादागिरी, अंट-शंट,चोर-चोर मौसेरे भाई, चौकड़ी,  उचक्के, तानाशाह,  अनपढ़, अनर्गल, अनार्किस्ट, निकम्मा, नौटंकी, ढिंढोरा, पीटना,  चमचागिरी, चमचा, करप्ट, ब्लडी, ड्रामा, हिपोक्रेसी, गिरगिट, घड़ियाली आंसू, खरीद फरोख्त शब्द बोलने पर बैन लगा हुआ है. ऐसे में कोई सांसद इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करता है तो उसपर उचित कार्रवाई की जा सकती है.

ओवैसी की जा सकती है संसद सदस्यता?

हालांकि असदुद्दीन ओवैसी का मामला थोड़ा अलग है, ये पहली बार है जब किसी सांसद ने लोकसभा में किसी दूसरे देश का नारा लगाया हो. ऐसे में संसदीय मामलों के मंत्री किरन रिजिजू का भी बयान आया है. मिंट में छपी रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा है कि हमारी फिलिस्तीन या फिर किसी दूसरे देश से कोई दुश्मनी नहीं है. परेशानी बस इस बात की है कि शपथ के दौरान क्या किसी दूसरे सदस्य को दूसरे देश की बात करनी चाहिए. इसे लेकर क्या नियम हैं ये हम चेक करेंगे.

बता दें संसद के दोनों सदनों में एथिक्स कमेटी है. जो नेताओं के नैतिक आचरण पर नजर रखती है. ये कमेटी यदि सिफारिश करे कि कोई खास सदस्य सदन की गरिमा तोड़ रहा है, या सार्वजनिक जीवन में मर्यादा भंग कर रहा है तो एक्सट्रीम मामलों में सदस्यता जा भी सकती है. महुआ मोइत्रा की सदस्यता भी इसी एथिक्स कमेटी की सिफारिश पर रद्द की गई थी.

यह भी पढ़ें: जब रोम जल रहा था तब नीरो वाकई बांसुरी बजा रहा था? आखिर क्या है सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया का इकलौता एयरपोर्ट, जहां समंदर तय करता है फ्लाइट लैंडिंग का वक्त
दुनिया का इकलौता एयरपोर्ट, जहां समंदर तय करता है फ्लाइट लैंडिंग का वक्त
Extra Marital Affair: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जायज तो होटल में पकड़े जाने पर क्यों पहुंच जाती है पुलिस? जानिए सही नियम
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जायज तो होटल में पकड़े जाने पर क्यों पहुंच जाती है पुलिस? जानिए सही नियम
Khan Market History: दिल्ली के मशहूर खान मार्केट का किस खान से है संबंध? हैरान कर देगा आपको यह जवाब
दिल्ली के मशहूर खान मार्केट का किस खान से है संबंध? हैरान कर देगा आपको यह जवाब
Sonam Wangchuk Hunger Strike: क्या सोनम वांगचुक का अनशन जबरन तुड़वा सकती है सरकार, जारी रखा तो दो दिन में हो जाएगी मौत!
क्या सोनम वांगचुक का अनशन जबरन तुड़वा सकती है सरकार, जारी रखा तो दो दिन में हो जाएगी मौत!

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget