एक्सप्लोरर

क्या आप भी अपने तकिये के बराबर में फोन रखकर सोते हैं? तो जरा यह जान लो कि यह फायदेमंद है या नुकसानदायक!

अगर आप भी अपने तकिये के बराबर में फोन रखकर सोते हैं तो यह खबर आपके लिए है. आइए जानते हैं कि ऐसा करने से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं.

कई लोग अपने तकिये के बराबर में स्मार्टफोन रखकर सोते हैं. ऐसा अधिकतर वे लोग करते हैं, जो बिस्तर पर लेटे हुए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं या देर रात तक स्मार्टफोन चलाते हैं. इन ​लोगों के लिए तो बिस्तर के पास चार्जिंग पोर्ट होना किसी वरदान से कम नहीं होता है. इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सोने से पहले फोन का इस्तेमाल करना नुकसानदायक है. इससे अच्छी नींद नहीं आती है, लेकिन इसे अपने सिर के पास रखकर सोना कितना सही है? क्या फोन पास में होने से हम पर कोई असर पड़ता है? आज की इस खबर में हम इसी बारे में डिटेल में जानेंगे.

अगर बीच रात में आंख खुल जाए

कई दफा यह देखा गया है कि जब लोग फोन पास रखकर सोते हैं, और बीच में उनकी आंख खुल जाती है तो फोन नींद खराब करने की वजह बन जाता है. दरअसल, ज्यादातर लोग रात भर में कई बार जागते हैं. ऐसे में, जब वे फिर से सोने की कोशिश करते हैं तो उनका मन फोन चलाने का करता है. फिर सोशल मीडिया स्क्रॉल में काफी समय बर्बाद हो जाता है. फोन की रोशनी आपके मस्तिष्क और शरीर को संकेत देती है कि सोने का समय समाप्त हो गया है. इससे आपकी नींद गायब हो जाती है.

क्या कोई हेल्थ इश्यू भी होता है?

अब सवाल फोन को बराबर में रखकर सोने से हेल्थ पर पड़ने वाले प्रभाव से जुड़ा हुआ है. इलेक्ट्रॉनिक्स से निकलने वाले रेडिएशन को लेकर लोग लंबे समय से परेशान हैं. क्या इन चिंताओं में कोई सच्चाई है? एंटीना के एक नेटवर्क के माध्यम से रेडियो तरंगों को प्रसारित करके स्मार्टफोन कम्युनिकेशन के काम को आसान बनाता है. ये रेडियो तरंगें, जिन्हें ​ रेडियो फ्रीक्वेंसी तरंगें भी कहा जाता है वास्तव में एक विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र हैं. स्मार्टफोन को पास में रखने को लेकर NTP ने एक अध्ययन किया है. यूएस नेशनल टॉक्सिकोलॉजी प्रोग्राम (एनटीपी) ने 2018 और हालिया अध्ययन के रिजल्ट प्रकाशित किए. उन्होंने नर चूहों में असामान्य हृदय ट्यूमर का जोखिम पाया है, लेकिन मादा चूहों में नहीं. NTP के अध्ययन ने दिमाग में भी कुछ प्रकार के ट्यूमर के जोखिमों की भी सूचना दी.

पास रखकर सोए या नहीं?

इससे पहले हुए अध्ययन में ऐसा कुछ सामने नहीं आया था. अध्ययन को लेकर लंबे स्तर पर वाद -विवाद हुआ. दुर्भाग्य से, साइंटिस्ट फाइनल रिजल्ट पर नहीं पहुंच सके हैं. इससे फोन को बगल में रखकर सोने के प्रभावों के बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया है. हालांकि यह जरूर स्पष्ट है कि इसका कोई फायदा तो जरूर नहीं है. एक रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई थी कि मोबाइल फोन से हानिकारक रेडिएशन निकलती है, जो आपके दिमाग को नुकसान पहुंचा सकती है. इससे सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है. हमारा यह मानना है कि आप पूरे दिन अपने फोन के पास रहते हैं, तो क्यों न इसे रात में कुछ स्पेस दे दिया जाए? बिस्तर पर अपने फोन को अपने बगल में रखकर सोने से कोई फायदा तो है ही नहीं लेकिन हां नुकसान जरूर है. ऐसे में, इसे दूर रखकर सोना ही बेहतर है. 

यह भी पढ़ें-

दो या तीन नहीं बल्कि USB के हैं इतने सारे टाइप...यहां तस्वीरों के साथ बताया गया है सबका नाम और काम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
WhatsApp चैटिंग में ऑटोमेशन की एंट्री, मैसेज और मीडिया होंगे शेड्यूल
WhatsApp चैटिंग में ऑटोमेशन की एंट्री, मैसेज और मीडिया होंगे शेड्यूल
20 हजार रुपये का है बजट, ये 5 Phone कर सकते हैं ट्राई
20 हजार रुपये का है बजट, ये 5 Phone कर सकते हैं ट्राई
सस्ते Earbuds ढूंढ रहे हैं, BoAt के ये 3 ऑप्शन देख लें
सस्ते Earbuds ढूंढ रहे हैं, BoAt के ये 3 ऑप्शन देख लें

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget