एक्सप्लोरर

चुनाव हारने वाले विधायकों को कितने दिन में खाली करना पड़ता है सरकारी बंगला, लिमिट क्रॉस करने पर कितना लगता है जुर्माना?

राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद जीत के साथ ही इतिहास रचा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब हारे हुए विधायकों को कितने दिनों के अंदर सरकारी बंगला खाली करना पड़ सकता है?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझान अब नतीजों में बदलने लगे हैं. दिल्ली की 70 में से ज्यादातर सीटों के नतीजे आ चुके हैं. हालांकि कुछ एक सीटों पर अंतिम दौर की गिनती जारी है. लेकिन इस बीच यह साफ हो गया है कि 27 साल बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में चुनाव हारने वाले विधायकों को अब कितने दिनों में बंगला खाली करना पड़ सकता है. आज हम आपको उससे जुड़ा नियम बताएंगे.

बीजेपी की हुई जीत

दिल्ली में 70 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी स्पष्ट बहुमत के लिए जरूरी सीटों (36) का आंकड़ा पार करके 50 के करीब पहुंच चुकी है, उसके खाते में 48 सीटें आती नजर आ रही है. वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीट पर सिमटती दिख रही है. कांग्रेस समेत अन्य तमाम दलों की झोली इस चुनाव में पूरी तरह खाली रही है.

कब खाली करना होता सरकारी बंगला?

अब सवाल ये है कि दिल्ली में हार का सामना करने वाले विधायकों को सरकारी बंगला कब खाली करना होगा? जानकारी के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में जिन नेताओं की हार होती है, उन्हें सरकारी बंगला खाली करना होता है. नियमों के मुताबिक हारने वाले विधायकों को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा नोटिस भेजा जाता है. इस नोटिस के पहुंचने के 1 महीने के अंदर विधायकों को अपना सरकारी आवास खाली करना होता है. ऐसा नहीं करने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. 

नेताओं के लिए कानून

बता दें कि देश के नेताओं के लिए भी कानून है. बता दें कि नेताओं से बंगलों को खाली कराने के लिए मोदी सरकार 2019 में एक कानून लेकर आई थी. इस कानून के मुताबिक अगर तय समय के अंदर कोई बंगला नहीं खाली करता है, तो उससे 10 लाख रुपए का जुर्माना वसूला जा सकता है. नोटिस दिए जाने के बाद सरकार बंगला खाली करवाने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है.

क्या है मिलती है सुविधाएं

अब आप सोच रहे होंगे कि सरकारी बंगला खाली करवाने के अलावा और क्या सुविधाएं दी जाती हैं? बता दें कि देश के और राज्यों की तरह ही दिल्ली में भी पूर्व विधायकों को पेंशन और बहुत सारे भत्ते दिए जाते हैं. अभी दिल्ली के पूर्व विधायकों को हर महीने 30,000 रुपये की पेंशन दी जाती है, वहीं अगर कोई विधायक एक बार से ज्यादा बार विधायक रहा है, तो हर कार्यकाल के हिसाब से उसकी पेंशन में 1000 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी जाती है. वहीं अगर किसी पूर्व विधायक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को 50% तक की पेंशन दी जाती है. 

ये भी पढ़ें:चुनाव हारने के बाद कहां होगा अरविंद केजरीवाल का ठिकाना, पूर्व सीएम को क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एसी कोच में 2 चादरें देने की वजह क्या? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
एसी कोच में 2 चादरें देने की वजह क्या? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
AK-47 Police Rules : किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?
किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?
गल्फ में भारतीय भारी संख्या में कर रहे सुसाइड, जानें वजह
गल्फ में भारतीय भारी संख्या में कर रहे सुसाइड, जानें वजह
Gold Lab Creation : क्या हीरे की तरह लैब में नहीं बन सकता है गोल्ड?
क्या हीरे की तरह लैब में नहीं बन सकता है गोल्ड?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget