एक्सप्लोरर

चीन की वुहान लैब ने अब ऐसा क्या बनाया, जिससे फूल रहे हैं दुनिया के हाथ-पैर

कोरोना वायरस का दर्द और डर अभी तक लोगों के दिमाग से निकला नहीं है. लेकिन एक नए रिसर्च में सामने आया है कि चीन के वुहान लैब से नया वायरस फैल रहा है. जानिए क्या है मामला.

दुनियाभर के देशों ने कोरोना वायरस का कहर देखा है. कोरोना वायरस की चपेट में आने से लाखों लोगों की मौत हुई थी और करोड़ों लोग इसकी चपेट में आए थे. चीन के वुहान लैब से निकला यह वायरस कुछ ही दिनों में पुरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले चुका था. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अब एक बार फिर से वुहान लैब से नया वायरस निकल रहा है, जिसके बारे में सुनकर दुनियाभर के वैज्ञानिक भयभीत हैं. जानिए नया वायरस कौन सा है. 

कोरोना

कोरोना वायरस को आज के वक्त कोई याद नहीं करना चाहता है. इस वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई थी और लाखों लोगों की जान ली थी. कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि कोरोना वायरस चीन की वुहान लैब से निकला था, जिसने पूरी दुनिया में तबाही मचाई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक कोविड से संक्रमित लोगों पर आज भी इसका असर दिखता है. 

ये भी पढ़ें: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक होगी अब बारिश?  जानिए 5 सालों का क्या है प्लान

नया वायरस?

बता दें कि एक शोध में खुलासा हो रहा है जिस वुहान लैब से कोरोना वायरस  निकला था, चीन की उसी वायरस से अब एक और वायरस निकल चुका है. दरअसल एक रिसर्च में आशंका जताई गई है कि इसी लैब से पोलिया का एक बेहद इवॉल्व्ड स्ट्रेन लीक हुआ था. इस वायरस से साल 2014 में चीन के अन्हुई प्रांत में 4 साल का एक बच्चा संक्रमित हुआ था. इस लैब का नाम वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी है और अमेरिकी एजेंसी एफबीआई का मानना है कि कोरोना वायरस भी इसी लैब से निकला था.

ये भी पढ़ें:नैनीताल में लीक हुई खतरनाक क्लोरीन गैस, जानें कितनी मचा सकती है तबाही

रिसर्च में दावा

फ्रांस के पैश्चर इंस्टीट्यूट द्वारा की गई एक रिसर्च में यह सामने आया है कि WIV14 नामक स्ट्रेन पोलियो वायरस के एक वैरिएंट के साथ 99 प्रतिशत जीन संबंध रखता है, जिसे वुहान की प्रयोगशाला में संग्रहित किया गया था. इस अध्ययन ने चीन की प्रयोगशालाओं में सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर नए सवाल और चिंताओं को जन्म दिया है. कोविड-19 महामारी में चीन की प्रयोगशालाओं की संदिग्ध भूमिका के कारण पहले से ही उन पर संदेह की नजरें हैं. अब यह नई रिसर्च के बाद चीनी प्रयोगशालाओं पर शक और बढ़ रहा है. 

बता दें कि यह रिसर्च पोलियो के WIV14 स्ट्रेन से संबंधित है, जिसे सबसे पहले 2014 में एक बच्चे के नमूने में पहचाना गया था. उस समय यह बच्चा अन्हुई क्षेत्र में हाथ, पैर और मुंह की बीमारी के प्रकोप के दौरान जांचा गया था. WIV14 के बच्चे में पाए जाने के बाद वैज्ञानिकों को गहरा आश्चर्य हुआ था. जेनेटिक विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ कि WIV14 स्ट्रेन Saukett A स्ट्रेन के साथ काफी समानता रखता है, जो एक पोलियो पैरेंट है और जिसे 1950 के दशक में विकसित किया गया था. हालांकि इसका उपयोग वैक्सीन निर्माण में किया जाता है.

ये भी पढ़ें: पॉलीग्राफ के बाद अब कोलकाता रेप कांड के आरोपी का होगा नार्को टेस्ट ?, जानें दोनों में क्या है अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

Embed widget