एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: खास है 2000 के नोट पर छपी गांधी जी की तस्वीर! इसे कब, कहां और किसने लिया था? यहां पढ़िए

2000 Rupee Note: क्या आपने गौर किया है कि 2000 रुपये के नोट पर गांधीजी की जो तस्वीर छपी होती है, वो किताबों या अन्य पोस्टरों में छपी तस्वीरों से अलग है? आइए जानते हैं इस तस्वीर का इतिहास क्या है.

2000 Rupee Note: आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट सर्कुलेशन को बंद करने का ऐलान किया है. वैसे तो 2000 रुपये के नोट काफी समय पहले ही मार्केट में दिखने बंद हो गए थे, लेकिन आपको इतना तो याद ही होगा कि इस नोट के एक तरफ मंगलयान और दूसरी तरफ महात्मा गांधी की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर छपी होती है. खास बात यह है कि गांधी जी की यह तस्वीर उन तस्वीरों से बिल्कुल अलग है, जो किताबों या पोस्टरों में दिखती है. 

कभी यह सब सोचा है...?

इस तस्वीर को देखने के बाद क्या कभी आपके मन में यह सवाल आया है कि गांधीजी की यह तस्वीर कहां की है और इसे किसने लिया था? क्या इस तस्वीर को खास तौर पर नोटों के लिए ही लिया गया था या फिर कहानी कुछ और है? आज इस आर्टिकल में आपको इन्हीं सब सवालों के जवाब मिलने वाले हैं.

कब ली गई थी यह तस्वीर?

दरअसल, आज के भारत के नोटों पर छपी गांधी जी की यह तस्वीर आजादी के पहले वाले भारत के दौर की है. यानी तब की जब भारत अंग्रेजों के अधीन हुआ करता था. महात्मा गांधी की यह तस्वीर अप्रैल 1946 में एक अनजान फोटोग्राफर ने तब ली थी, जब महात्मा गांधी ब्रिटिश राजनेता लॉर्ड फ्रेडेरिक विलियम पेथिक-लॉरेंस से मिलने गए थे. लॉर्ड फ्रेडेरिक उस दौरान भारत और बर्मा के सेक्रेटरी के पद पर थे. यह तस्वीर तब के वॉयसरॉय के घर पर ली गई थी. इस घर को आज पूरा देश राष्ट्रपति भवन के तौर पर जनता है.

1996 में जारी हुए थे इस तस्वीर वाले नोट

RBI की ओर से जून 1996 में महात्मा गांधी की इस तस्वीर वाले 10 रुपये और 100 रुपये के नोट जारी किए गए थे. गांधी की तस्वीर वाले नोटों को गांधी सीरीज बैंकनोट्स कहा जाता है. बता दें कि भारतीय करेंसी के नोटों पर गांधी जी की ओरिजनल फोटो का मिरर इमेज प्रिंट किया गया है. 

2000 के नोट पर छपी तस्वीर

मार्च 1997 में 50 रुपये और अक्टूबर 1997 में 500 रुपये के गांधी सीरीज वाले नोट भी जारी किए गए. उसके बाद नवंबर 2000 में 1000 रुपये के नोट, अगस्त 2001 में 20 रुपये और नवंबर 2001 में 5 रुपये के नोट जारी किए गए. 500 और 2000 के नए नोटों पर भी गांधी जी की यही तस्वीर छपी है, यानी ये भी गांधी सीरीज के नोट ही हैं.

यह भी पढ़ें - 2000 रुपये के नोट पर किसकी और कहां की तस्वीर छपी होती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Madhya Pradesh UCC Bill : खून के रिश्तों में नहीं कर सकेंगे शादी, क्या मध्यप्रदेश के मुसलमानों पर भी लागू होगा यह नियम?
खून के रिश्तों में नहीं कर सकेंगे शादी, क्या मध्यप्रदेश के मुसलमानों पर भी लागू होगा यह नियम?
Journalist Attack Laws India: किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?
किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?
India-US Trade Deal Farmers Protest: क्यों दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसान, क्या है इंडो-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील जिस पर विवाद?
क्यों दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसान, क्या है इंडो-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील जिस पर विवाद?
Protest Rules in India: देश की किन जगहों पर धरना देना अपराध, क्या इस दायरे में आता है प्रधानमंत्री आवास?
देश की किन जगहों पर धरना देना अपराध, क्या इस दायरे में आता है प्रधानमंत्री आवास?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज नहीं हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स', मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज नहीं हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स', मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget