एक्सप्लोरर

क्या वायरल पोस्ट में तलवारबाजी कर रहे शख्स राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा हैं? जानें सच क्या है

वायरल वीडियो में एक शख़्स तलवारबाज़ी के करतब दिखाता नज़र आ रहा है. सोशल मीडिया यूज़र्स दावा कर रहे हैं कि इसमें राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हैं.

निर्णय- असत्य


    यह वीडियो 2022 का है और इसमें तलवारबाज़ी के करतब दिखाते नज़र आ रहे शख़्स मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा हैं.

दावा क्या है?
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में एक शख़्स तलवारबाज़ी के करतब दिखाता नज़र आ रहा है. सोशल मीडिया यूज़र्स दावा कर रहे हैं कि इसमें राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हैं.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "अपने भजनलाल जी भी कम नहीं है...मध्य प्रदेश में तलवारबाज  मुख्यमंत्री. राजस्थान में तलवारबाज मुख्यमंत्री. अब सलवार वाले की खैर नहीं." इस पोस्ट को अब तक 20 हज़ार से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. ऐसे ही दावे के साथ शेयर किये गए अन्य पोस्ट्स को यहां, यहां और यहां देख सकते हैं.


क्या वायरल पोस्ट में तलवारबाजी कर रहे शख्स राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा हैं? जानें सच क्या है

हालांकि, यह वीडियो 2022 का है और मंदसौर ज़िले के मल्हारगढ़ में शूट किया गया था, जहां मध्य प्रदेश के तत्कालीन वित्त मंत्री (वर्तमान में उपमुख्यमंत्री) जगदीश देवड़ा ने बाबा रामदेव मेले में तलवारबाज़ी का करतब दिखाया था.

हमने सच का पता कैसे लगाया?

हमने पाया कि वीडियो के ऊपर बाईं ओर 'न्यूज़ नेशन' चैनल का लोगो मौजूद है. इससे संकेत लेते हुए संबंधित कीवर्ड की मदद से सर्च करने पर हमें न्यूज नेशन के यूट्यूब चैनल पर 29 अगस्त 2022 को अपलोड किया गया ठीक यही वीडियो मिला.

29 अगस्त, 2022, को एनडीटीवी इंडिया के यूट्यूब चैनल पर भी यह वीडियो मौजूद है. वीडियो के साथ जानकारी देते हुए बताया गया था कि मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर ज़िले के अपने पैतृक शहर मल्हारगढ़ में प्रसिद्ध बाबा रामदेव मेले में तलवारबाजी का प्रदर्शन किया.

हाल ही में, जगदीश देवड़ा ने मध्य प्रदेश की नवगठित सरकार में उपमुख्यमंत्री का पदभार संभाला है. वह पिछली सरकार में वित्त मंत्री थे.

इस वीडियो को जगदीश देवड़ा ने 2022 में अपने एक्स अकाउंट पर भी पोस्ट किया था. इसमें ठीक वही दृश्य देखे जा सकते हैं जो वायरल वीडियो में हैं.

नवभारत टाइम्स की 30 अगस्त, 2022 की रिपोर्ट में बताया गया है कि बाबा रामदेव के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदीश देवड़ा अपने समर्थकों के साथ मंदसौर ज़िले के मल्हारगढ़ पहुंचे थे. इस दौरान वहां अलग-अलग अखाड़ा भी चल रहे थे जिसमें तमाम कलाकार अपने करतब दिखा रहे थे. इसे देखकर जगदीश देवड़ा तलवार लेकर अखाड़े में उतर गए.

एमपी सीएम मोहन यादव की तलवारबाज़ी का वीडियो
हाल के दिनों में, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो लाठी-डंडों से करतब दिखाते हुए नज़र आ रहे हैं. एक अन्य वीडियो में, उन्हें तलवारबाज़ी करते हुए दिखाया गया था. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में इस वीडियो को पुराना बताया गया था. वीडियो के ज़रिये सीएम मोहन यादव को तलवारबाज़ का नाम दिए जाने लगा था. 

मोहन यादव मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष और मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष भी हैं. 

निर्णय
हमारी जांच से स्पष्ट है कि मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की तलवारबाज़ी के पुराने वीडियो को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बताकर शेयर किया जा रहा है. इसलिए, हम वायरल दावे को ग़लत मानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ  इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget