एक्सप्लोरर

यूपी में स्कूली बच्चों से मिलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो दिल्ली का बताकर किया गया वायरल

बूम ने पाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्कूली बच्चों से संवाद करने का यह वीडियो यूपी का है, जब उन्होंने दिसंबर 2023 में वाराणसी का दो दिन का दौरा किया था.

 

CLAIM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में केजरीवाल के बनाए गए स्कूलों में रील बना रहे हैं.

FACT CHECK

बूम ने पाया कि पीएम मोदी का स्कूली बच्चों से संवाद का यह वीडियो यूपी के वाराणसी में एक प्रदर्शनी के दौरान का है. उन्होंने दिसंबर 2023 में अपने संसदीय क्षेत्र का दो दिवसीय दौरा किया था.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्कूली बच्चों से संवाद करने का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. यूजर इसे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल द्वारा बनवाए गए स्कूल का वीडियो बताते हुए पीएम मोदी पर तंज कस रहे हैं.

बूम ने पाया कि यह वीडियो यूपी के वाराणसी का है. पीएम मोदी ने दिसंबर 2023 में अपने संसदीय क्षेत्र का दो दिवसीय दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने वाराणसी में कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदर्शनी का दौरा किया था. पीएम मोदी ने तब नंद घर (एक मॉडल स्कूल) में बच्चों से मुलाकात की थी.

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

फेसबुक पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘केजरीवाल के बनाये गए स्कूलों मे रील बनाने गया है चौथी फेल. कभी यूपी के स्कूलों मे भी रील बना लो हकीकत पता चल जायेगी. वैसे यह बच्चे खुद इस चौथी फेल से तो ज्यादा होशियार हैं. बच्चों कों समझाने की जरूरत नहीं है.’

यूपी में स्कूली बच्चों से मिलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो दिल्ली का बताकर किया गया वायरल
(आर्काइव लिंक)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी यह वीडियो इसी दावे से वायरल है.



(आर्काइव लिंक)

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो वाराणसी का है

बूम ने दावे की पड़ताल के लिए वायरल वीडियो से संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया. हमें पीएम मोदी के फेसबुक अकाउंट और कई मीडिया रिपोर्ट में यह वीडियो मिला. यह वीडियो दिसंबर 2023 का है, तब पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे.

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी ने इस दौरान अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए करीब 19,000 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था.

इसी दौरान पीएम मोदी ने वाराणसी जिले के कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज मैदान में लगी विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदर्शनी का अवलोकन किया था. पीएम मोदी ने प्रदर्शनी में शामिल मॉडल नंद घर में बच्चों से मुलाकात की थी.

वाराणसी में एकीकृत बाल विकास योजना (ICDS) के तहत प्रोजेक्ट नंद घर प्रस्तुत किया गया है, जो बच्चों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है. इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत वेदांता ग्रुप और अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की सहायता से वाराणसी जिले में 1421 आंगनवाड़ी केंद्रों को नंद घरों के रूप में विकसित किया गया है.


यूपी में स्कूली बच्चों से मिलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो दिल्ली का बताकर किया गया वायरल

पीएम मोदी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर 18 दिसंबर 2023 को बच्चों से मुलाकात का यह वीडियो शेयर किया था. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘वाराणसी में स्कूली बच्चों के साथ संवाद ने नई ऊर्जा से भर दिया. इन प्यारे-प्यारे बच्चों ने बताया कि स्कूल में सुविधाएं बढ़ने से कैसे अब पढ़ाई में भी उनका मन खूब लग रहा है.’


यूपी में स्कूली बच्चों से मिलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो दिल्ली का बताकर किया गया वायरल

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget