एक्सप्लोरर

इजरायली सैनिकों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन? जानें क्या है इस दावे का सच

वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि हिज़्बुल्लाह के साथ युद्ध की आशंका के चलते तेल अवीव शहर वीरान हो चुका है और इज़राइली सेना के जवानों ने युद्ध से तंग आकर सरकार के ख़िलाफ़ विद्रोह कर दिया है.

निर्णय- असत्य


    वीडियो सितंबर 2023 का है और इसमें गोलानी ब्रिगेड के प्रशिक्षण सत्र के दौरान सैनिकों को तोड़फोड़ करते हुए दिखाया गया है.

दावा क्या है? 
इज़राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध से जुड़ी ढेरों तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें से कई तस्वीरें और वीडियो या तो पुराने हैं या असंबंधित हैं. इसी सिलसिले में एक्स (पूर्व में ट्विटर) और फ़ेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वर्दीधारी सैनिक एक कैंप में तोड़फोड़ और हिंसा करते नज़र आ रहे हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि हिज़्बुल्लाह के साथ युद्ध की आशंका के चलते तेल अवीव शहर वीरान हो चुका है और इज़राइली सेना के जवानों ने युद्ध से तंग आकर सरकार के ख़िलाफ़ विद्रोह कर दिया है. वायरल पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां, यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है.


इजरायली सैनिकों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन? जानें क्या है इस दावे का सच

हालांकि, हमारी जांच में सामने आया कि इस वीडियो का हालिया इज़राइल-हमास युद्ध से कोई संबंध नहीं है. यह वीडियो सितंबर 2023 का है जबकि इज़राइल-हमास के बीच युद्ध 7 अक्टूबर, 2023 को शुरू हुआ था.

सच्चाई क्या है? 
जब हमने वीडियो देखा तो पाया कि इस पर टिकटॉक चैनल स्काई न्यूज़ अरेबिया का लोगो मौजूद है. इससे हिंट लेते हुए हमने स्काई न्यूज़ अरेबिया पर वीडियो खोजना शुरू किया और पाया कि यह 7 सितंबर, 2023 को पोस्ट किया गया था. पोस्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान गोलानी ब्रिगेड के इज़राइली सैनिकों ने सैन्य अड्डे पर हिंसा की.


इजरायली सैनिकों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन? जानें क्या है इस दावे का सच

वीडियो के डिस्क्रिप्शन में बताया गया है कि एक लीक हुए वीडियो में इज़राइली सैनिकों को उत्तरी कमान के गोलानी ब्रिगेड प्रशिक्षण सत्र के दौरान दंगा करते हुए दिखाया गया है, जहां सशस्त्र युद्ध अभियानों को अंजाम देने वाले सैनिकों को प्रशिक्षित किया जाता है. बाद में, कुछ सैनिकों को सैन्य जेल में डाल दिया गया, लेकिन हिंसा का कारण अज्ञात है.

दरअसल गोलानी ब्रिगेड उत्तरी कमान से जुड़ी इज़राइली सेना के भीतर एक विशिष्ट सेना इकाई है जो ज़मीनी युद्ध में माहिर है.

ईरानी न्यूज़ नेटवर्क प्रेस टीवी की 8 सितंबर, 2023 की रिपोर्ट में बताया गया है, लीक हुए एक वीडियो में गोलानी ब्रिगेड के दर्जनों रैंक और फ़ाइल सैनिकों को संपत्ति की तोड़फोड़ करते और हिंसक मुद्रा में दिखाया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, यह दंगे 4 सितंबर 2023 को हुए थे.

इसके अलावा, हमें यह वीडियो तुर्किश पब्लिक ब्रॉडकास्टर चैनल टीआरटी वर्ल्ड और अरब के स्वतंत्र सेटेलाइट चैनल अल मायादीन के यूट्यूब चैनलों पर 8 सितंबर, 2023 को अपलोड हुआ मिला.


इजरायली सैनिकों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन? जानें क्या है इस दावे का सच

इसके अलावा, हमने वीडियो में दिख रहे फ्लैग और गोलानी ब्रिगेड के इज़राइली सैनिकों के फ्लैग के बीच तुलनात्मक विश्लेषण किया और पाया कि यह झंडा गोलानी ब्रिगेड का है.


इजरायली सैनिकों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन? जानें क्या है इस दावे का सच

द टाइम्स ऑफ़ इज़राइल की 19 अगस्त की एक रिपोर्ट के बताया गया है कि पिछले महीने, इज़राइली वायु सेना प्रमुख ने नेतन्याहू की न्यायिक ओवरहाल योजना के ख़िलाफ़ चल रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर कई वरिष्ठ सैन्य रिजर्व बलों को निलंबित कर दिया था.

एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश की न्यायपालिका में आमूलचूल बदलाव की एक विवादास्पद सरकारी योजना ने इज़राइली जनता के भीतर गहरी दरारें पैदा कर दी हैं. उन दरारों ने सेना में घुसपैठ कर ली है, जहां प्रमुख इकाइयों में आरक्षित सैनिकों ने विधायी परिवर्तनों को आगे बढ़ाने पर ड्यूटी पर नहीं आने की कसम खाई है. 

निर्णय
वायरल वीडियो के साथ यह दावा कि इज़राइली सेना के जवानों ने युद्ध से तंग आकर सरकार के ख़िलाफ़ विद्रोह कर दिया, ग़लत है. क्योंकि यह वीडियो सितंबर, 2023 का है जब गोलानी ब्रिगेड के जवानों ने प्रशिक्षण सत्र के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा की थी. इसलिए, हम दावे को ग़लत मानते हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget