एक्सप्लोरर

रेलवे स्टेशन पर आग की लपटें? मुुंबई के मीरा रोड दंगे से जोड़कर शेयर किया जा रहा वीडियो, जानें इसका सच क्या है?

हमारी जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो पुराना है, और अप्रैल 2023 में कोलकाता के एक रेलवे स्टेशन पर आग लगने की घटना से मिलता जुलता है.

निर्णय- असत्य


    यह वीडियो पुराना है और संभवत: इसमें कोलकाता रेलवे स्टेशन पर लगी आग को दिखाया गया है. पुलिस ने कहा है कि मीरा रोड रेलवे स्टेशन पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई.

दावा क्या है?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक रेलवे स्टेशन को आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाया गया है. इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मीरा रोड रेलवे स्टेशन का है.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) और फ़ेसबुक पर शेयर किए गए वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, "#मीरारोड रेलवे स्टेशन की वर्तमान स्थिति.. ??" #MiraRoadRiots #miraroad #Ram #jaishriram (sic),'' इन पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहांयहां और यहां देखा जा सकता है.रेलवे स्टेशन पर आग की लपटें? मुुंबई के मीरा रोड दंगे से जोड़कर शेयर किया जा रहा वीडियो, जानें इसका सच क्या है?

22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले, मुंबई के मीरा रोड इलाके में सांप्रदायिक झड़पें हुईं. 24 जनवरी, 2024 की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 21 जनवरी, 2024 को राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के जश्न में एक रैली निकल रही थी, जिस पर कथित हमले के बाद तनाव बढ़ गया. इस बीच दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ हुई, पुलिस के दखल से माहौल शांत करने का प्रयास किया गया. अगले दिन, झड़पों में कथित तौर पर दो समूहों के बीच पथराव हुआ. एक और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, पुलिस ने दंगा करने और ऑनलाइन भड़काऊ कंटेंट पोस्ट करने के आरोप में 19 लोगों को गिरफ़्तार किया है.

हालांकि, हमारी जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो पुराना है, और अप्रैल 2023 में कोलकाता के एक रेलवे स्टेशन पर आग लगने की घटना से मिलता जुलता है.

सच्चाई क्या है?
जब हमने वीडियो के कीफ़्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये खोजा तो हमें नेशनल और पश्चिम बंगाल के स्थानीय न्यूज़ आउटलेट पर मिलते-जुलते फुटेज मिले. इन रिपोर्ट्स में, अप्रैल 2023 में कोलकाता के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर आग लगने की घटना का विवरण दिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, आग 6 अप्रैल, 2023 को शाम 5:30 बजे के आसपास लगी, जिससे प्लेटफॉर्म पर कई छोटी दुकानें नष्ट हो गईं. आग लगने का कारण का पता नहीं चल सका और इसे बुझाने में अग्निशमन कर्मियों को कई घंटे लग गए.

वायरल वीडियो और पश्चिम बंगाल वाली घटना के वीडियों के बीच तुलना से पता चलता है कि दोनों एक ही जगह को दिखाते हैं. इसमें मुख्य रूप से प्लेटफ़ॉर्म की नीले रंग की छत और आग के ठीक ऊपर छत का एक किनारा भाग शामिल है.

वायरल वीडियो का फ्रेम गूगल पर यूज़र द्वारा शेयर की गई संतोषपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर से मेल खाता है, लेकिन लॉजिकली फ़ैक्ट्स स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता कि घटना का स्थान कोलकाता स्टेशन ही है.

इसके अलावा, हमने पाया कि कई यूट्यूब चैनलों और इंस्टाग्राम अकाउंट ने 30 दिसंबर, 2023 की शुरुआत में एक ही वीडियो शेयर किया था. चूंकि, यह वीडियो 2023 से मौजूद है और 21 जनवरी, 2024 को मीरा रोड इलाक़े में झड़प हुई थी. इससे पता चलता है कि इसका मीरा रोड की किसी हालिया घटना से कोई संबंध नहीं है.

यही नहीं, हमें मुंबई के मीरा रोड रेलवे स्टेशन पर आग लगने की कोई हालिया रिपोर्ट नहीं मिल सकी.

नया नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास सुपे ने लॉजिकली फ़ैक्ट्स से पुष्टि की कि मीरा रोड रेलवे स्टेशन पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई.

इसके अलावा, पश्चिमी रेलवे के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने 24 जनवरी के एक पोस्ट में वायरल दावे को ख़ारिज कर दिया, जिसमें मीरा रोड स्टेशन की वर्तमान स्थिति को दिखाने के दावे से वीडियो शेयर किया गया था.

निर्णय
वायरल वीडियो हाल ही में मीरा रोड पर हुई झड़प से पहले का है. इसके अलावा, वीडियो में संभवतः अप्रैल 2023 में कोलकाता में लगी आग को दर्शाया गया है और इसे हाल ही में मीरा रोड हिंसा से ग़लत तरीके से जोड़ा गया है इसलिए, हम वायरल दावे को ग़लत मानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन, कंटेंट और फोटो में बदलाव करके रिपोर्ट को रिपब्लिश किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
बेअदबी मामले को लेकर CM मान के खिलाफ लगाए जा रहे बोर्ड, AAP और अकाली दल में बढ़ी तल्खी!
बेअदबी मामले को लेकर CM मान के खिलाफ लगाए जा रहे बोर्ड, AAP और अकाली दल में बढ़ी तल्खी!
India vs Ireland: दूसरे T20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? शर्मनाक हार के बाद उठ रही है मांग; गौतम गंभीर पर भड़के फैंस
दूसरे T20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? शर्मनाक हार के बाद उठ रही है मांग; गौतम गंभीर पर भड़के फैंस
Carry On Jatta 4 BO Collection Day 1: 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने मचाई धूम, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ा अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने मचाई धूम, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ा अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
बेअदबी मामले को लेकर CM मान के खिलाफ लगाए जा रहे बोर्ड, AAP और अकाली दल में बढ़ी तल्खी!
बेअदबी मामले को लेकर CM मान के खिलाफ लगाए जा रहे बोर्ड, AAP और अकाली दल में बढ़ी तल्खी!
India vs Ireland: दूसरे T20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? शर्मनाक हार के बाद उठ रही है मांग; गौतम गंभीर पर भड़के फैंस
दूसरे T20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? शर्मनाक हार के बाद उठ रही है मांग; गौतम गंभीर पर भड़के फैंस
Carry On Jatta 4 BO Collection Day 1: 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने मचाई धूम, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ा अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने मचाई धूम, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ा अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
Embed widget