एक्सप्लोरर

इज़राइली पीएम नेतन्याहू के घर पर हिज़बुल्लाह के हमले का ये वीडियो नहीं है

हमारी जांच में सामने आया कि यह वीडियो, जिसे इज़राइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू के निजी आवास पर हमले के रूप में पेश किया जा रहा है, असल में अक्टूबर 16 को लेबनान के म्हाइबिब गांव पर इज़राइल के हमले का है.

फैक्ट चेक

निर्णय [असत्य]

यह वीडियो अक्टूबर 16 को लेबनान के गांव म्हाइबिब पर इज़राइल के हमले का है. इसका नेतन्याहू के घर के पास हुए हिज़्बुल्लाह के हमले से कोई संबंध नहीं है.

दावा क्या है? 

अक्टूबर 19 को सिज़ेरिया शहर में इज़राइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के निजी आवास पर हिज़्बुल्लाह के ड्रोन हमले के बाद, सोशल मीडिया पर एक बड़े विस्फोट का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि यह नेतन्याहू के घर के पास हिज़्बुल्लाह द्वारा किए गए ड्रोन हमले का है.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पत्रकार काविश अज़ीज़ ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन दिया, "इजरायली पीएम नेतन्याहू के  निजी आवास के पास ड्रोन से हमला..हिज्बुल्लाह की ओर से हमले में बाल बाल बचा  नेतन्याहू का परिवार." इस पोस्ट को अब तक 242,000 से ज़्यादा व्यूज़, 900 रीपोस्ट और 4700 से ज़्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. ऐसे ही दावों के साथ शेयर किये गए अन्य पोस्ट्स यहांयहां और यहां देखें.

 

इज़राइली पीएम नेतन्याहू के घर पर हिज़बुल्लाह के हमले का ये वीडियो नहीं हैवायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

 

हालांकि, हमारी जांच में सामने आया कि यह वीडियो, जिसे इज़राइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू के निजी आवास पर हमले के रूप में पेश किया जा रहा है, असल में अक्टूबर 16 को लेबनान के म्हाइबिब गांव पर इज़राइल के हमले का है.

हमने सच का पता कैसे लगाया?

हमने वीडियो के कीफ्रेम्स का रिवर्स इमेज सर्च किया, तो हमें यह वीडियो अल-जज़ीरा के अक्टूबर 16, 2024 के एक्स-पोस्ट (आर्काइव यहां) में मिला, जिसमें बताया गया था कि इज़राइली सेना ने लेबनान के म्हाइबिब गांव में भारी मात्रा में विस्फोटकों की मदद से इसे ज़मींदोज़ कर दिया. 

अल-जज़ीरा ने वीडियो का क्रेडिट @YinonMagal नाम के एक्स हैंडल को दिया है, जहां इसे अक्टूबर 16 को ही पोस्ट किया गया था. 

चूंकि नेतन्याहू के घर को अक्टूबर 19 को निशाना बनाया गया था, इसलिए यह स्पष्ट है कि यह वीडियो प्रधानमंत्री नेतन्याहू के आवास पर हुए हालिया हमले से पहले का है.

मिडल ईस्ट मॉनिटर ने अक्टूबर 16 को अनादोलु न्यूज़ एजेंसी के हवाले से रिपोर्ट किया कि इज़राइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के म्हाइबिब में बड़े पैमाने पर हमला किया और उसे ध्वस्त कर दिया. अक्टूबर की शुरुआत में, इज़राइली सेना ने संभावित हिज़्बुल्लाह गतिविधियों का हवाला देते हुए म्हाइबिब सहित दक्षिणी लेबनान के 26 शहरों के निवासियों को खाली करने की चेतावनी दी थी. 

नबातीह के मरजायून ज़िले में स्थित म्हाइबिब, बेरूत से क़रीब 115 किलोमीटर दूर है. यह पैगंबर जैकब के पुत्र पैगंबर बेंजामिन का मंदिर है, जिसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है.

अक्टूबर 18 को प्रकाशित द न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में भी वही वीडियो शामिल है, जिसमें बताया गया है कि इज़राइल की उत्तरी सीमा से केवल एक मील की दूरी पर स्थित दक्षिणी लेबनान के म्हाइबिब के अधिकांश हिस्से को इज़राइली सेना ने ध्वस्त कर दिया गया. हालांकि, इस बात की कोई स्पष्टता नहीं है कि क्या कोई हताहत हुआ है या नहीं. 

इज़राइल डिफेंस फ़ोर्स (आईडीएफ़) ने अक्टूबर 16 को अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल (आर्काइव यहां) पर लेबनानी गांव के विनाश का एरियल व्यू पोस्ट किया था. हमने गूगल मैप्स पर म्हाइबिब को सर्च किया और पाया कि पूरा क्षेत्र विनाश के वीडियो से मेल खाता है. ऊंचाई पर बसे गांव की इमारतों और रास्तों में समानताएं देखी जा सकती हैं. 

 

इज़राइली पीएम नेतन्याहू के घर पर हिज़बुल्लाह के हमले का ये वीडियो नहीं हैआईडीएफ़ द्वारा जारी एरियल वीडियो और गूगल मैप्स के विजुअल्स के बीच तुलना. (सोर्स: टेलीग्राम/गूगल मैप्स)

 

इसके अलावा, हमने पाया कि वही विध्वंस एक अन्य वीडियो (आर्काइव यहां) में दिखाया गया है, जिसे एक इज़राइली रेडियो स्टेशन द्वारा प्रकाशित किया गया था, जिसमें इज़राइली सैनिक ड्रोन नियंत्रक स्क्रीन पर इमारतों के विनाश को देखते हुए नज़र आ रहे हैं. हम गूगल मैप पर हमले की जगह से कुछ दूरी पर एक सफ़ेद इमारत और दाहिने तरफ़ घने पेड़ों की पहचान करने में सफल रहे.

 

इज़राइली पीएम नेतन्याहू के घर पर हिज़बुल्लाह के हमले का ये वीडियो नहीं हैइज़राइली रेडियो स्टेशन द्वारा प्रकाशित वीडियो और गूगल मैप्स का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/गूगल मैप्स/स्क्रीनशॉट)

 

इससे पता चलता है कि वायरल हो रहा वीडियो इज़राइल का नहीं, बल्कि लेबनान का है.

निर्णय 

हमारी अब तक की जांच से साफ हो जाता है कि वायरल वीडियो अक्टूबर 16 को लेबनान के म्हाइबिब पर इज़राइल के हमले का है, न कि अक्टूबर 19 को समुद तटीय शहर सिज़ेरिया में इज़राइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू के निजी आवास पर हिज़्बुल्लाह के ड्रोन हमले का.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
Ind Vs Eng: 'इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के लिए...', सुनील गावस्कर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा
Ind Vs Eng: 'इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के लिए...', सुनील गावस्कर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा
Cocktail 2 BO Collection Day 11: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
Ind Vs Eng: 'इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के लिए...', सुनील गावस्कर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा
Ind Vs Eng: 'इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के लिए...', सुनील गावस्कर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा
Cocktail 2 BO Collection Day 11: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
Embed widget