एक्सप्लोरर

बीबीसी का ये वीडियो 2024 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल का नहीं है

सोशल मीडिया यूज़र्स का यह दावा कि बीबीसी वीडियो में लोकसभा चुनाव 2024 का एग्जिट पोल दिखाया गया है जिसमें बीजेपी को 347 सीटें मिलती दिख रही हैं,जो ग़लत है. इसलिए हम वायरल दावे को भ्रामक मानते हैं. 

फैक्ट चैक

निर्णय [भ्रामक]

वायरल हो रहा बीबीसी का वीडियो 2019 के लोकसभा चुनाव नतीजों का है, न कि 2024 के लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल.

दावा क्या है?

सोशल मीडिया पर बीबीसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 347, कांग्रेस को 87, जबकि अन्य दलों को 108 सीटें मिलती दिख रही हैं. इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह लोकसभा चुनाव 2024 का एग्जिट पोल है, जिसमें बड़े अंतर से बीजेपी को बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए दिखाया गया है. 

वीडियो में, एंकर अंग्रेज़ी में कहती है, जिसका हिंदी अनुवाद है- "कुछ मिनट पहले तक बीजेपी और उसके गठबंधन सहयोगी 347 सीटों से आगे चल रहे थे. स्पष्ट बहुमत. इंडियन नेशनल कांग्रेस और उसके सहयोगी 87 सीटों पर पीछे चल रहे थे." वीडियो पर लिखा है — "सत्यानाश हो बीबीसी तुम्हारा तुम चमचों को सपने में भी राहुल को पीएम नहीं बनने दोगे. अरे कम से कम चार जून तक तो मौज लेने देते."

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान एक जून को होना है, जबकि नतीजे चार जून को घोषित होंगे.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो पोस्ट करते हुए एक यूज़र ने कैप्शन दिया, "अब तो बीबीसी ने भी मोदी जी को 347 सीट दे दी है। 4 जून तक तो मौज़ ले लेने देते भाई." पोस्ट को अब तक 45,000 से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. ऐसे ही दावों के साथ शेयर किये गए अन्य पोस्ट यहांयहांयहां और यहां देखे जा सकते हैं.

बीबीसी का ये वीडियो 2024 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल का नहीं है

वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, हमारी जांच में सामने आया कि वायरल हो रहा बीबीसी का वीडियो लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल का नहीं, बल्कि 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों का है. 

हमने सच का पता कैसे लगाया?

हमने संबंधित कीवर्ड्स के ज़रिये खोजबीन की, तो हमें मई 23, 2019 को आधिकारिक बीबीसी न्यूज़ यूट्यूब चैनल (आर्काइव यहां) पर वायरल वीडियो का फ़ुल वर्ज़न मिला, जिसका शीर्षक था, “भारत का चुनाव परिणाम 2019: नरेंद्र मोदी की बड़ी जीत.” 

हमने पाया कि वायरल वीडियो वाला हिस्सा वीडियो की शुरुआत में तीन सेकंड की समयावधि में मौजूद है. बीबीसी एंकर वीडियो की शुरुआत करते हुए कहती हैं, "आइए अब तक के नतीजों पर नज़र डालते हैं. कुछ मिनट पहले तक बीजेपी और उसके गठबंधन सहयोगी 347 सीटों से आगे चल रहे थे. स्पष्ट बहुमत. इंडियन नेशनल कांग्रेस और उसके सहयोगी 87 सीटों पर पीछे चल रहे थे और बाकी पार्टियां, इस विशाल देश में कई क्षेत्रीय और स्थानीय पार्टियां हैं, जिनकी 108 सीटें हैं. अब उन आंशिक परिणामों ने नरेंद्र मोदी को वह बड़ी बढ़त दिला दी है, जिसकी उन्होंने उम्मीद जताई है." वह आगे कहती हैं, "अभी पूरे नतीजों की पुष्टि कई घंटों तक नहीं होगी, हम निश्चित रूप से उन सभी को आपके सामने लायेंगे, जैसे ही वे आएंगे." यह हिस्सा 50 सेकंड की समयावधि तक देखा जा सकता है.

इससे यह स्पष्ट हो गया कि इसमें 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजे बताये गए हैं और  इसका मौजूदा लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है.

भारत में लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम (आरपी एक्ट) 1951 की धारा 126ए के तहत एग्जिट पोल का प्रसारण 19 अप्रैल की सुबह 7 बजे से एक जून शाम 6:30 बजे तक प्रतिबंधित हैं. 

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम 23 मई को घोषित किए गए थे, जिसमें बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 353 सीटें, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन को 90 सीटें मिली थीं. सपा, बसपा और आरएलडी के महागठबंधन ने 15 सीटें और अन्य दलों ने 84 सीटें जीती थीं.

निर्णय 

सोशल मीडिया यूज़र्स का यह दावा कि बीबीसी वीडियो में लोकसभा चुनाव 2024 का एग्जिट पोल दिखाया गया है जिसमें बीजेपी को 347 सीटें मिलती दिख रही हैं, ग़लत है. असल में, यह वीडियो 2019 के लोकसभा चुनाव नतीजों का है. इसलिए हम वायरल दावे को भ्रामक मानते हैं. 

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget