एक्सप्लोरर

2022 में नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ने की ख़बर को हालिया बताकर किया जा रहा है शेयर

हमारी अब तक की जांच से साफ़ हो जाता है कि वायरल हो रहा वीडियो हालिया नहीं बल्कि अगस्त 2022 का है और इसका 2024 के लोकसभा चुनाव की राजनीतिक स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है.

फैक्ट चैक

निर्णय [भ्रामक] 

यह वीडियो हाल का नहीं बल्कि अगस्त 2022 का है, जब नीतीश कुमार ने बिहार में बीजेपी का साथ छोड़कर आरजेडी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने का फ़ैसला किया था.

दावा क्या है?

हिंदी न्यूज़ चैनल न्यूज 24 के एंकर मानक गुप्ता के शो 'राष्ट्र की बात' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाला नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) छोड़ दिया है. इस वीडियो में नीतीश कुमार का मीडिया को दिया गया एक बयान भी मौजूद है जिसमें वह कहते नज़र आ रहे हैं कि उनकी पार्टी के लोकसभा, राज्यसभा और विधायकों समेत सभी नेताओं की इच्छा थी कि एनडीए छोड़ दिया जाये, जिसके बाद यह फ़ैसला लिया गया है. 

वायरल वीडियो पर मौजूद टेक्स्ट में लिखा है, “राहुल गांधी बनेंगे भारत के प्रधानमंत्री. इंडिया गठबंधन जिंदाबाद. नीतीश कुमार फिर से पलट गए.” 

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर ख़ूब शेयर किया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद 'नीतीश कुमार फिर से पलट गए'. अन्य पोस्ट यहां और यहां देखें.

2022 में नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ने की ख़बर को हालिया बताकर किया जा रहा है शेयर

वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स, इंस्टाग्राम)

हालांकि, वायरल हो रहा वीडियो हाल का नहीं बल्कि अगस्त 2022 का है, जब नीतीश कुमार ने बिहार में बीजेपी के एनडीए को छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और लेफ़्ट दलों के महागठबंधन के साथ सरकार बनाने का फ़ैसला किया था.

सच्चाई क्या है?

हमने संबंधित कीवर्ड्स के ज़रिये खोजबीन की, तो हमें अगस्त 9, 2022 को न्यूज़ 24 के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया वायरल वीडियो का लंबा वर्ज़न (आर्काइव यहां) मिला. इस रिपोर्ट में एंकर मानक गुप्ता बताते हैं कि बिहार में नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया और आरजेडी, कांग्रेस और लेफ़्ट के साथ मिलकर नई सरकार बनाने जा रहे हैं. 

 

इसमें वायरल वीडियो वाला हिस्सा 54 सेकंड की समयावधि पर देखा जा सकता है. वीडियो में आगे नीतीश कुमार का वही बयान मौजूद है जो वायरल वीडियो में भी दिखाई देता है. नीतीश कुमार बीजेपी से अलग होने के सवाल पर जवाब देते हुए कहते हैं, "दोनों लोकसभा, राज्यसभा के सांसद, सारे विधायक, विधान पार्षद, और पार्टी के नेता. सारी मीटिंग आज हुई है और सब लोगों की इच्छा यही हुई है कि हम लोगों को एनडीए छोड़ देना चाहिए. तो जैसे ही एनडीए छोड़ने का निर्णय सब लोगों की इच्छा थी, हमने उसी को स्वीकार कर लिया."

नीतीश कुमार के इसी वीडियो को एनडीटीवी इंडिया ने भी अगस्त 9, 2022 को अपने एक्स अकाउंट (आर्काइव यहां) पर शेयर किया था.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget