एक्सप्लोरर

सैफ अली खान के फिल्म का लुक हमले में लगी चोट के दावे से हुआ वायरल

बूम ने पाया कि वायरल तस्वीर सैफ अली खान की 2019 में आई फिल्म 'लाल कप्तान' का एक लुक है. इसका सैफ पर हुए हालिया हमले से कोई संबंध नहीं है.

CLAIM 

सैफ अली खान की इस तस्वीर में उनपर हुए हालिया हमले की चोटें देखी जा सकती हैं. FACT 

CHECK 

बूम ने फैक्ट चेक किया तो पाया कि वायरल दावा झूठा है. यह फोटो फिल्म 'लाल कप्तान' में सैफ अली खान द्वारा निभाए गए किरदार का लुक है. यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी. 

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले से जोड़कर सोशल मीडिया पर उनके घायल चेहरे की एक तस्वीर शेयर की जा रही है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर हमले के बाद ली गई है. 

वायरल सेल्फी में सैफ अली खान के चेहरे पर चोट के कई निशान हैं. इसके अलावा उनकी एक आंख भी बुरी तरह घायल नजर आ रही है. 

बूम ने पाया कि वायरल तस्वीर साल 2019 में आई फिल्म 'लाल कप्तान' में सैफ अली खान द्वारा निभाए गए किरदार के एक लुक को दर्शाती है. इसका हालिया हमले से कोई संबंध नहीं है. 

आपको बताते चलें कि 16 जनवरी की देर रात सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में हमला हुआ. इस हमले में उन्हें छह चोटें आईं. इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर्स के अनुसार फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं. 

हमले का कारण चोरी का इरादा बताया जा रहा है. इस मामले में तमाम जद्दोजहद के बाद पुलिस ने आरोपी को मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है. 

इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने तस्वीर को सैफ अली खान पर हुए हमले की इंजरी के रूप में शेयर किया.


सैफ अली खान के फिल्म का लुक हमले में लगी चोट के दावे से हुआ वायरल

पोस्ट का आर्काइव लिंक


फैक्ट चेक 

संबंधित मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए हमने पाया कि सैफ अली खान पर हमले के बाद उनकी टीम या परिवार ने फिलहाल कोई तस्वीर जारी नहीं की है. 

रिवर्स इमेज सर्च के जरिए हमें एक्स पर 8 अक्टूबर 2019 को पोस्ट की गई यही सेल्फी मिली. इस पोस्ट में इसे फिल्म 'लाल कप्तान' के बिहाइंड द सीन के रूप में शेयर किया गया था. 


सैफ अली खान के फिल्म का लुक हमले में लगी चोट के दावे से हुआ वायरल

इससे स्पष्ट था कि यह तस्वीर 2019 से ही इंटरनेट पर मौजूद है और इसका सैफ पर हुए हालिया हमले से कोई लेना-देना नहीं है. 

8 अक्टूबर 2019 की अमर उजाला और टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में भी यह तस्वीर मौजूद है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह सैफ की फिल्म 'लाल कप्तान' का किरदार है. इस फिल्म में वह एक नागा साधू की भूमिका में नजर आए थे. इन रिपोर्ट्स में साफ बताया गया कि सैफ के चेहरे पर जो चोट के निशान हैं वो असली नहीं बल्कि उनके किरदार का लुक है. 


सैफ अली खान के फिल्म का लुक हमले में लगी चोट के दावे से हुआ वायरल

इस फिल्म में सैफ के अलावा दीपक डोबरियाल और सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिका थे. 'लाल कप्तान' 18 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुई थी. 

फिल्मफेयर और इंडिया फोरम की वेबसाइट पर भी तस्वीर देखी जा सकती है. तब सैफ के लुक की तुलना 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फ्रैंचाइजी के जॉनी डेप के लुक से भी की गई थी.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की मां का निधन, 5 अगस्त को होगी प्रेयर मीट
पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की मां का निधन, 5 अगस्त को होगी प्रेयर मीट
आजमगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 का पेपर लीक हुआ? सरकार की तरफ से आया बयान, कहा... 
आजमगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 का पेपर लीक हुआ? सरकार की तरफ से आया बयान, कहा... 
NEET 2026: फिर से होगी NEET की परीक्षा! NTA के सर्कुलर पर क्या बोली सरकार?
फिर से होगी NEET की परीक्षा! NTA के सर्कुलर पर क्या बोली सरकार?
RBI का नया मैसेज आया है, अपडेट नहीं की अपनी जानकारी तो खाते से हाथ धो बैठेंगे! जानिए सरकार का क्या है कहना
RBI का नया मैसेज आया है, अपडेट नहीं की अपनी जानकारी तो खाते से हाथ धो बैठेंगे! जानें क्या बोली सरकार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget