एक्सप्लोरर

प्राण प्रतिष्ठा के दिन दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई भगवान राम की तस्वीर? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई

वायरल तस्वीर एडिटेड है और इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि 22 जनवरी को बुर्ज खलीफा पर भगवान राम की तस्वीर प्रदर्शित की गई थी.

निर्णय- गलत


    वायरल तस्वीर एडिटेड है. मूल तस्वीर 2019 से ऑनलाइन मौजूद है और इसमें भगवान राम की तस्वीर नहीं है.

दावा क्या है?
23 जनवरी, 2024 को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के जश्न में दुबई में बुर्ज ख़लीफ़ा पर भगवान राम की एक तस्वीर प्रदर्शित की गई थी. हालांकि, बाद में इस रिपोर्ट को अपडेट कर दिया गया.

X और फ़ेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल पोस्ट में इसी तरह का दावा किया गया था कि बुर्ज ख़लीफ़ा ने इस अवसर पर भगवान राम की एक तस्वीर प्रदर्शित की थी. इन पोस्ट्स के आर्काइव वर्ज़न यहांयहां और यहां देखे जा सकते हैं. हालांकि, वायरल तस्वीर एडिटेड है और हमें इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि 22 जनवरी को बुर्ज ख़लीफ़ा पर भगवान राम की तस्वीर प्रदर्शित की गई थी.


प्राण प्रतिष्ठा के दिन दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई भगवान राम की तस्वीर? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई

सच्चाई क्या है?
हमने यांडेक्स रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये तस्वीर को खोजा, तो हमें बुर्ज ख़लीफ़ा की वही तस्वीर पिंटरेस्ट पोस्ट के रूप में मिली, लेकिन इसमें भगवान राम की तस्वीर नहीं थी. यह पोस्ट 22 अक्टूबर, 2019 को जूलियाज़ एल्बम पर एक ब्लॉग एंट्री से जुड़ा है, जिसमें बुर्ज ख़लीफ़ा की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था.

तस्वीर में, बुर्ज ख़लीफ़ा की विशेषताओं- जैसे क्रेनों की स्थिति और रोशनी वाली खिड़कियों की तुलना करके, हमने पुष्टि की कि तस्वीरें एक-दूसरे से मेल खाती हैं. हालांकि, ब्लॉग में असल तस्वीर के सोर्स या इसे कब क्लिक किया गया था, का ज़िक्र नहीं है. चूंकि यह तस्वीर 2019 से ऑनलाइन मौजूद है, जिससे पता चलता है कि यह पुरानी है और 22 जनवरी, 2024 को क्लिक नहीं की गई.


प्राण प्रतिष्ठा के दिन दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई भगवान राम की तस्वीर? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई

इसके अलावा, हमें बुर्ज ख़लीफ़ा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर ऐसी कोई तस्वीर नहीं मिली, क्योंकि यहां नियमित रूप से विभिन्न तस्वीरों से रोशन इमारत के दृश्यों को पोस्ट किया जाता है. हाल की पोस्ट्स में बुर्ज ख़लीफ़ा के आसपास कोई क्रेन नहीं दिखाई गई है, जो वायरल तस्वीर की प्रामाणिकता को और अधिक ख़ारिज कर देती है.

लॉजिकली फ़ैक्ट्स ने इस बारे में टिप्पणी के लिए बुर्ज ख़लीफ़ा के इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रबंधन करने वाली कंपनी एम्मार एंटरटेनमेंट से भी संपर्क किया है. उनकी प्रतिक्रिया मिलने पर स्टोरी अपडेट कर दी जाएगी.

निर्णय
वायरल तस्वीर पुरानी और एडिटेड है. इसके अलावा, बुर्ज ख़लीफ़ा ने ऐसी कोई तस्वीर प्रकाशित नहीं की है, और दुबई की इस मशहूर इमारत को राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के लिए भगवान राम की तस्वीर से नहीं सजाया गया था इसलिए हम वायरल दावे को गलत मानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन, कंटेंट और फोटो में बदलाव करके रिपोर्ट को रिपब्लिश किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget