एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने कांग्रेस को बताया बांटने वाली पार्टी? जानें क्या है वायरल दावे का सच

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "देखो सच्चाई मुंह से निकल ही जाती है."

निर्णय- असत्य


    वायरल वीडियो एडिटेड है. मूल वीडियो में राहुल गांधी ने बीजेपी को विभाजन करने वाली पार्टी, जबकि कांग्रेस को सबको एक साथ लाने वाली पार्टी बताया था.

दावा क्या है?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में व्यस्त हैं. उनकी यात्रा और भाषणों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस बीच उनका 17 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह कांग्रेस पार्टी को धर्म, जाति और क्षेत्र के आधार पर बांटने वाली पार्टी और बीजेपी को सभी को जोड़ने वाली पार्टी बताते नज़र आ रहे हैं.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "देखो सच्चाई मुंह से निकल ही जाती है." इस पोस्ट को अब तक 14000 से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. इसी वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया है, जिसका आर्काइव वर्ज़न यहां देखा जा सकता है.

हालांकि, वायरल वीडियो एडिटेड है और मूल वीडियो में राहुल गांधी इसके विपरीत कह रहे हैं.

हमने सच का पता कैसे लगाया?
वायरल वीडियो क्लिप को देखने से ही ऐसा लग रहा है कि इसे एडिट किया गया है, क्योंकि इसमें कई कट्स नज़र आ रहे हैं.

रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये खोजने पर, हमें राहुल गांधी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 2 मार्च 2024 को अपलोड किया गया वीडियो मिला. यह वीडियो 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के राजस्थान से मध्य प्रदेश में प्रवेश के दौरान मुरैना में आयोजित एक जनसभा का है, जहां राहुल गांधी ने भाषण दिया था.

44 मिनट लंबे वीडियो में, 20 मिनट की समयावधि पर राहुल गांधी देश में दो विचारधाराओं, नफ़रत और मुहब्बत, हिंसा और अहिंसा के बीच लड़ाई का ज़िक्र करते हुए नज़र आते हैं. इसके बाद वह कहते हैं, "एक तरफ़ बीजेपी के लोग एक धर्म को दूसरे धर्म से बांट रहे हैं, एक जाति को दूसरी जाति से बांट रहे हैं, एक प्रदेश को दूसरे प्रदेश से बांट रहे हैं. और दूसरी तरफ़ कांग्रेस पार्टी सबको एक साथ लाने की कोशिश कर रही है..."

इसके बाद, हमने कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट पर राहुल गांधी के भाषण की ट्रांसक्रिप्ट की जांच की, जिसमें बिल्कुल वही तुलना देखी जा सकती है. राहुल गांधी ने कांग्रेस को बताया बांटने वाली पार्टी? जानें क्या है वायरल दावे का सच

निर्णय
हमारी अब तक की जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी ने बीजेपी को धर्म, जाति और क्षेत्र के आधार पर बांटने वाली पार्टी बताया था, जबकि कांग्रेस पार्टी को सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी बताया था. इसलिए वायरल दावे को ग़लत मानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget