एक्सप्लोरर

प्रयागराज महाकुंभ के संदर्भ में वायरल कुश्ती का यह Video कौशांबी का है

बूम ने पाया कि वायरल कौशांबी जिले के कनैली ग्राम में 18 व 19 नवंबर 2024 को हुए दंगल का है. इसका प्रयागराज महाकुंभ 2025 से कोई लेना-देना नहीं है.

CLAIM 

कुश्ती का यह वीडियो प्रयागराज महाकुंभ 2025 का है.

FACT CHECK 

बूम ने पाया कि कुश्ती के इस वीडियो का प्रयागराज महाकुंभ 2025 से कोई लेना-देना नहीं है. वायरल वीडियो कौशांबी जिले के कनैली ग्राम में 18 व 19 नवंबर 2024 को हुए एक दंगल का है.

कुश्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रयागराज महाकुंभ 2025 के संदर्भ में वायरल है. बूम ने अपनी जांच में पाया कि यह वीडियो कौशांबी जिले के कनैली ग्राम में नवंबर 2024 में हुई एक दंगल प्रतियोगिता का है. 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ मेले का आयोजन हो रहा है, जिसका समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन होगा. इसी के संदर्भ में इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है. 

फेसबुक पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'यह प्रयागराज है. बाबा की कुश्ती. प्रयागराज महाकुंभ में लगा अजब-गजब बाबाओं का मेला, वीडियो देखकर आपके उड़ जाएंगे होश.'


प्रयागराज महाकुंभ के संदर्भ में वायरल कुश्ती का यह Video कौशांबी का है

(आर्काइव लिंक

फैक्ट चेक 

बूम ने इस वीडियो की पड़ताल के लिए दावे से संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया तो हमें Official Chitrakoot Ravi Dwivedi नाम का एक यूट्यूब चैनल मिला. इस चैनल पर यह वायरल वीडियो क्लिप 15 दिसंबर 2024 को शेयर की गई थी. हमने पाया कि इस चैनल पर कुश्ती-दंगल वाले काफी वीडियो अपलोड किए गए थे. 

हमने इस चैनल की पड़ताल की तो पाया इसे रवि द्विवेदी नाम के एक व्यक्ति चलाते हैं. हमने उनसे संपर्क किया. उन्होंने बताया, "यह वीडियो कौशांबी जिले के कनैली ग्राम में 18 व 19 नवंबर 2024 को हुई दंगल प्रतियोगिता का है. इसका प्रयागराज महाकुंभ से कोई लेना देना नहीं है." 

उन्होंने हमने आगे बताया कि वह अपने चैनल पर केवल दंगल कुश्तियों के वीडियो ही शेयर करते हैं. रवि द्विवेदी ने वीडियो में व्यूज पाने के लिए इसी वीडियो को प्रयागराज महाकुंभ 2025 के कैप्शन के साथ शेयर किया था. 

इसके साथ ही हमें इस चैनल पर इसी दंगल एक और बड़ा 8 मिनट 31 सेकंड वाला वीडियो मिला. इसमें वायरल वीडियो क्लिप वाले विजुअल्स भी हैं.


प्रयागराज महाकुंभ के संदर्भ में वायरल कुश्ती का यह Video कौशांबी का है

इसके साथ ही इस वीडियो में आयोजन स्थल पर एक पोस्टर लगा दिखाई दे रहा है, जिसमें अजय सिंह पटेल नाम के एक नेता का नाम भी लिखा हुआ दिखाई दे रहा है.


प्रयागराज महाकुंभ के संदर्भ में वायरल कुश्ती का यह Video कौशांबी का है

इसी से संकेत लेते हुए हमें फेसबुक पर बीजेपी के स्थानीय नेता अजय सिंह पटेल का अकाउंट भी मिला. उन्होंनेे 18 व 19 नवंबर 2024 को कौशांबी के कनैली ग्राम में होने वाले इस दंगल के लिए लोगों को आने का निमंत्रण दिया था. 

फेसबुक पर कुछ पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, समस्त प्रदेशवासियों को कनैली के ऐतिहासिक मेले में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विराट इनामी दंगल, कवि सम्मेलन एवं कव्वाली, ग्रेजुएट आदर्श रामलीला मंचन में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है.'

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget