एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों को लेकर शेयर किया जा रहा पोस्ट, जानें इसका सच क्या है

वायरल तस्वीर में दावा किया गया है कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा और नतीजे 22 मई को घोषित किए जाएंगे.

निर्णय- फेक


    भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान की तारीखों के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

दावा क्या है?
भारत में लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर नित नए दावे सामने आ हैं. आगामी चुनाव के लिए मतदान की तारीखों, नामांकन की समय सीमा और मतगणना की तारीखों की घोषणा के बारे में दावे करने वाले पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसी सिलसिले में, एक कथित आधिकारिक सरकारी प्रेस रिलीज़ की एक तस्वीर, जिसमें "2024 आम चुनाव डिटेल्स" का ज़िक्र है, वायरल हो रहा है. तस्वीर में दावा किया गया है कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा और नतीजे 22 मई को घोषित किए जाएंगे. इसमें देशव्यापी चुनाव संबंधी प्रक्रियाओं के लिए अन्य तारीखों का भी ज़िक्र है, जिसके मुताबिक़ 23 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी. 

इस कथित चुनाव संबंधी प्रेस रिलीज़ को एक्स (पूर्व में ट्विटर) और फ़ेसबुक पर ख़ूब शेयर किया जा रहा है. एक एक्स पोस्ट को अब तक 2,82,000 से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. ऐसे ही दावे वाले अन्य पोस्ट यहांयहांयहांयहां और यहां देखे जा सकते हैं.लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों को लेकर शेयर किया जा रहा पोस्ट, जानें इसका सच क्या है

हालांकि, भारत निर्वाचन आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनावों का कार्यक्रम जारी नहीं किया है. 

हमें सच्चाई कैसे पता चली?
लॉजिकली फ़ैक्ट्स ने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की आधिकारिक वेबसाइट की जांच की - जो देश में चुनाव कराने के लिए प्रमुख नोडल एजेंसी है - और  लोकसभा चुनाव 2024 कार्यक्रम के संबंध में कोई अधिसूचना, बयान या प्रेस रिलीज़ नहीं मिली. अगर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई होती तो उसे ईसीआई की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाता. तारीखों की घोषणा प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) द्वारा भी की गई होगी - जो भारत सरकार के आधिकारिक बयान और संचार जारी करने वाली नोडल एजेंसी है. हालांकि, भारत सरकार से जुड़ी किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर चुनाव कार्यक्रम का विवरण उपलब्ध नहीं है, जिससे पता चलता है कि वायरल तस्वीर में फ़र्ज़ी दावा किया जा रहा है.

इस बारे में हमने गूगल पर भी खोजबीन की लेकिन किसी भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के संबध में कोई रिपोर्ट नहीं मिली.

ईसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के ज़रिये कथित चुनाव तारीखों पर वायरल दावे का खंडन करते हुए एक बयान जारी किया. इसमें वायरल तस्वीर के दावे को ख़ारिज किया गया है और पुष्टि की गई है कि ईसीआई द्वारा आधिकारिक घोषणा के रूप में फैलाई गई तस्वीर फ़र्ज़ी है.

पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि आधिकारिक तारीखों की घोषणा ईसीआई द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिये की जाएगी.

यह पहली बार नहीं है जब आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों के सिलसिले में ऐसा दावा वायरल हुआ है. फ़रवरी में, एक नोटिस की तस्वीर के ज़रिये बिहार और महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए तारीखें घोषित होने का दावा किया गया था. हालांकि, यह यह तारीखें 2019 की थीं. इसी तरह,  जनवरी में भी, एक पत्र शेयर किया गया था जिसमें दावा किया गया था कि चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 16 अप्रैल से शुरू होगा. उस समय, दिल्ली में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने एक स्पष्टीकरण जारी किया कि तारीख़ केवल एक अस्थायी संदर्भ थी, आधिकारिक घोषणा नहीं थी. तब हमने इन दोनों दावों का फ़ैक्ट-चेक किया था. यहां और यहां पढ़ें.

निर्णय
भारत के चुनाव आयोग ने अभी तक 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है. वायरल हो रही तस्वीर फ़र्ज़ी है.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन, कंटेंट और फोटो में बदलाव करके रिपोर्ट को रिपब्लिश किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग

वीडियोज

Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?
Mumbai Crime | Muharram | Poisonous Capsules | Chaar Ki Chaal: मुहर्रम जुलूस में 'मौत' के कैप्सूल!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget