एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने नहीं कहा संविधान बदल कर मनुस्मृति लागू करेंगे,फर्जी वीडियो वायरल

पीएम मोदी बयान देश के संविधान की जगह मनुस्मृति लागू करने की बात गलत है. जबकि वायरल पोस्ट में दावा किया गया है.

 

फैक्ट चैक

निर्णय [असत्य]

पीएम मोदी ने देश के संविधान को बदलने और मनुस्मृति संविधान को लागू करने की बात नहीं की, जैसा कि वायरल पोस्ट में दावा किया गया है.

दावा क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि ख़ुद बाबा साहब आंबेडकर भी आकर संविधान को ख़त्म नहीं कर सकते. इस वीडियो क्लिप के ज़रिये दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी 'मनुस्मृति वाला संविधान' स्थापित करने की बात कह रहे हैं.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ""मैं पुराने संविधान को बदलकर मनुस्मृति वाला संविधान बनाऊंगा जिसे स्वयं बाबा साहब अम्बेडकर भी आकर खत्म नहीं कर सकते है।" क्या घमंडी नरेंद्र मोदी यह कहना चाहता है?" पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. अन्य पोस्ट यहां देखें. 

पीएम मोदी ने नहीं कहा संविधान बदल कर मनुस्मृति लागू करेंगे,फर्जी वीडियो वायरल

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, यह वीडियो राजस्थान के बाड़मेर में बीजेपी की चुनावी रैली का है, जिसमें पीएम मोदी ने यह जरूर कहा था कि बाबा साहब अंबेडकर भी आकर संविधान को खत्म नहीं कर सकते, लेकिन उन्होंने अपने भाषण में कहीं भी मनुस्मृति का ज़िक्र नहीं किया, जैसा कि वायरल पोस्ट का दावा है.

हमने सच का पता कैसे लगाया? 

हमने संबंधित कीवर्ड्स के ज़रिये वायरल पोस्ट्स के दावों की जांच शुरू की, तो हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं. इनमें पीएम मोदी के उसी बयान की चर्चा की गई है. रिपोर्ट्स में लिखा है कि राजस्थान के बाड़मेर में एक चुनावी रैली में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, '(बीजेपी) सरकार के लिए देश का संविधान ही सब कुछ है और अगर बाबा साहब आंबेडकर खुद भी आ जाएं तो भी संविधान को ख़त्म नहीं कर सकते.' यहां और यहां देखें. 

हमारी जांच के दौरान हमें पीएम मोदी के भाषण के उसी वीडियो का एक लंबा वर्ज़न मिला, जिसे मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अप्रैल 12, 2024 को अपलोड किया गया था.  

 

वीडियो में, 30 मिनट के बाद से पीएम मोदी कांग्रेस पर बाबा साहब आंबेडकर और संविधान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए नज़र आते हैं. इसके बाद, 34 मिनट 28 सेकंड की समयावधि पर पीएम मोदी कहते हैं, "जहां तक संविधान का सवाल है, आप मान के चलिए और यह मोदी के शब्द लिख के चलिए, बाबा साहेब अंबेडकर खुद आ जाएं तो भी संविधान ख़त्म नहीं कर सकते हैं. हमारा संविधान सरकार के लिए गीता है, रामायण है, महाभारत है, बाइबल है, क़ुरान है, यह सबकुछ हमारे लिए हमारा संविधान है."

इस पूरे वीडियो में पीएम मोदी ने कहीं भी संविधान में बदलाव करने या मनुस्मृति वाले संविधान को लागू करने की बात नहीं कही. यहां तक कि उन्होंने अपने पूरे भाषण में कहीं भी 'मनुस्मृति' शब्द का भी ज़िक्र नहीं किया. 

पीएम मोदी का कांग्रेस पर यह हमला कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि "नरेंद्र मोदी और बीजेपी का अंतिम लक्ष्य बाबासाहेब के संविधान को नष्ट करना है." दरअसल संविधान पर विवाद तब शुरू हुआ जब बीजेपी सांसद अनंतकुमार हेगड़े ने बयान देते हुए कहा था कि संविधान में संशोधन के लिए पार्टी को दो-तिहाई बहुमत की ज़रूरत है. गौरतलब है कि पिछले दिनों लल्लू सिंह और ज्योति मिर्धा समेत बीजेपी के कई नेता मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में संविधान में बदलाव करने को लेकर बयान दे चुके हैं. आज तक और इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में इन नेताओं के बयान मौजूद हैं.

निर्णय 

सोशल मीडिया यूज़र्स का यह दावा कि पीएम मोदी ने संविधान बदलकर मनुस्मृति वाला संविधान लागू करने का बयान दिया है, ग़लत है. उन्होंने यह जरूर कहा था कि बाबा साहब अंबेडकर भी आकर संविधान को खत्म नहीं कर सकते, लेकिन उन्होंने अपने भाषण में कहीं भी मनुस्मृति का ज़िक्र नहीं किया. इसलिए, हम वायरल दावे को ग़लत मानते हैं.  

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Embed widget