एक्सप्लोरर

पाकिस्तान का वीडियो दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप का बताकर किया जा रहा है शेयर

दिल्ली-एनसीआर में 17 फरवरी 2025 की सुबह 5:36 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, लेकिन इससे जोड़कर वायरल हो रहा वीडियो पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 15 फरवरी को आए भूकंप का है.

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज). दिल्ली-एनसीआर में 17 फरवरी की सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर भूकंप के झटके ने लोगों को नींद से जगा दिया. इससे जोड़कर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस सीसीटीवी फुटेज में भूकंप की तीव्रता को देखा जा सकता है. कुछ यूजर्स एवं न्यूज वेबसाइट ने इस वीडियो को दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप का बताकर शेयर किया है.

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि वायरल वीडियो का दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप से कोई वास्ता नहीं है. यह वीडियो पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 15 फरवरी को आए भूकंप का है.

वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Sirf Khabar ने 17 फरवरी 2025 को वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,

“दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर भागे लोग

सुबह 5:38 पर तेज झटके महसूस किए गए.

CCTV में कैद इस वीडियो को देखकर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा लगाइए.”

vishvasnews

जी न्यूज (आर्काइव लिंक) और वेबदुनिया (आर्काइव लिंक) की वेबसाइट पर भी इस वीडियो को दिल्ली-एनसीआर का बताते हुए अपलोड किया गया है.

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप के बारे में सर्च किया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी) के एक्स हैंडल से 17 फरवरी 2025 को सुबह 5:46 पर इस बारे में पोस्ट की गई है. इसके अनुसार, 17 फरवरी की सुबह 5:36 पर 4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र नई दिल्ली से पांच किलोमीटर नीचे था.

इसके बाद 17 फरवरी को 8:02 पर बिहार के सिवान में भी 4 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं.

17 फरवरी को दैनिक जागरण की वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक, भूकंप के झटके महसूस होने के बाद दिल्ली पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इसमें किसी भी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

इसके बाद हमने वायरल वीडियो को ध्यान से देखा. इस पर तारीख 15 फरवरी 2025 और समय रात के 10:48 का दिख रहा है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में भूकंप 17 फरवरी को सुबह 5:36 पर आया था. इससे साफ होता है कि वायरल वीडियो दिल्ली-एनसीआर का नहीं है.

vishvasnews

इसका कीफ्रेम निकालकर गूगल लेंस से सर्च करने पर यह हमें एक्स यूजर Muhammad Abdullah Hashmi का अकाउंट मिला. इस वीडियो को 16 फरवरी को पोस्ट किया है. यूजर की पोस्ट के मुताबिक, यह वीडियो उसके घर में लगे सीसीटीवी का है, जिसमें इस्लामाबाद में आए भूकंप के झटके कैद हुए हैं.

15 फरवरी 2025 को द डॉन की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार, इस्लामाबाद और रावलपिंडी में रात 10:48 बजे 4.8 तीव्रता के भकूंप के झटके महसूस किए गए. इसका केंद्र रावलपिंडी से आठ किलोमीटर दूर था.

इस बारे में हमने दिल्ली में दैनिक जागरण के प्रमुख संवाददाता वीके शुक्ला से संपर्क किया. उनका कहना है कि दिल्ली में 17 फरवरी की सुबह भूकंप आया है, जबकि वायरल वीडियो पर 15 फरवरी की तारीख दी गई है.यह आज का वीडियो नहीं है.

पाकिस्तान के वीडियो को दिल्ली-एनसीआर का बताकर शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया. यूजर के करीब 16 हजार फॉलोअर्स हैं.

निष्कर्ष: दिल्ली-एनसीआर में 17 फरवरी 2025 की सुबह 5:36 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, लेकिन इससे जोड़कर वायरल हो रहा वीडियो पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 15 फरवरी को आए भूकंप का है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले vishvasnews पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Embed widget