एक्सप्लोरर

ओडिशा में बीजेपी नेताओं के बीच झड़प का पुराना वीडियो तमिलनाडु का बताकर वायरल

एक्स पर एक यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "तमिलनाडु में भाजपा के नेताओं को जनता ने आलीशान रथ से नीचे उतार के हाथ साफ कर दिया, जनता सबक सिखा रही है अच्छे दिन आने वाले हैं.."

निर्णय- असत्य


    यह वीडियो 2023 का है, जब ओडिशा के बलांगीर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल की रैली के दौरान बीजेपी नेताओं के दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी.

दावा क्या है?
सोशल मीडिया पर लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें लोग एक गाड़ी पर बैठे व्यक्ति को जबरन उतारते और उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. इस मारपीट में उस व्यक्ति के कपड़े तक फाड़ दिए जाते हैं. सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो के साथ दावा कर रहे हैं कि यह घटना तमिलनाडु की है जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से नाराज़गी के चलते लोगों ने एक रैली के दौरान बीजेपी नेता की पिटाई कर दी.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "तमिलनाडु में भाजपा के नेताओं को जनता ने आलीशान रथ से नीचे उतार के हाथ साफ कर दिया, जनता सबक सिखा रही है अच्छे दिन आने वाले हैं.." पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. ऐसे ही दावे के साथ शेयर किये गए अन्य पोस्ट यहांयहां, यहां और यहां देखें. 

हालांकि, यह वीडियो अक्टूबर 2023 में ओडिशा के बलांगीर में हुई घटना का है, जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल की रैली के दौरान बीजेपी नेताओं के दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी.

हमने सच का पता कैसे लगाया?
जब हमने संबंधित कीवर्ड के ज़रिये सर्च किया तो हमें यह वीडियो अक्टूबर 9, 2023, को फ़ेसबुक पर बीजू जनता दल की छात्र शाखा बीजू छात्र जनता दल के बलांगीर ज़िला अध्यक्ष सुमन कुमार नंदा के एक पोस्ट पर मिला. इस पोस्ट में जानकारी देते हुए कहा गया है कि इसमें ओडिशा की बलांगीर बीजेपी इकाई के दो नेताओं के बीच झड़प दिखाई गई है. ये पूरी घटना बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में हुई.

इससे हिंट लेकर, हमने मीडिया रिपोर्ट्स को सर्च किया. इस दौरान हमें अक्टूबर 9, 2023 को प्रकाशित ओडिशा बाइट्स की रिपोर्ट मिली, जिसके कवर इमेज पर वायरल हो रहे वीडियो का ही एक स्क्रीनशॉट मौजूद है. 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल बीजेपी के 'मो माटी, मो देश' कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बलांगीर गए थे. पार्टी ने सामल के नेतृत्व में शहर के बीजाखामन इलाके से एक विशाल रैली निकाली थी. इसमें बलांगीर की सांसद संगीता सिंह देव और वरिष्ठ बीजेपी नेता कनक वर्धन सिंह देव भी शामिल हुए थे. जब रैली बलांगीर के आरटीओ छक से गुज़र रही थी, तब बीजेपी के ज़िला नेता अनंत दास और उनके सहयोगी बलराम सिंह यादव सामल को गुलदस्ता देने के लिए आगे बढ़े. लेकिन एक अन्य स्थानीय नेता गोपालजी पाणिग्रही ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. 

रिपोर्ट में आगे कहा है कि इससे दोनों नेताओं और उनके समर्थकों के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई. इस झड़प में कई लोग घायल हो गए, वहीं हाथापाई में अनंत दाश के कपड़े फट गए. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अनंत दास और गोपालजी पाणिग्रही बीजेपी की ज़िला इकाई के प्रतिद्वंद्वी गुटों का नेतृत्व करते हैं.

इस घटना को द न्यू इंडियन एक्सप्रेस, कलिंगा टीवी, और ओटीवी सहित कई मीडिया आउटलेट्स ने कवर किया है. स्पष्ट है कि वीडियो में दिखाई गई घटना ओडिशा के बलांगीर की है और बीजेपी के दो गुटों के बीच झड़प है.

निर्णय
ओडिशा में बीजेपी नेताओं के दो गुटों के बीच झड़प के पुराने वीडियो को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में स्थानीय लोगों द्वारा नेताओं की पिटाई के दावे से शेयर किया गया है. इसलिए हम वायरल दावे को ग़लत मानते हैं. 

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget