एक्सप्लोरर

क्या किसान आंदोलन के बीच गुरुद्वारा पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी? वायरल हो रहा फोटो, जानें इसका सच क्या है

कई यूज़र्स दावा कर रहे हैं कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान जनवरी आमंत्रण के बावजूद 2024 में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हुए, लेकिन किसानों के आंदोलन के बीच गुरुद्वारा का दौरा किया.

निर्णय- भ्रामक


    इस तस्वीर में एमएस धोनी को जुलाई 2022 में लंदन के एक गुरुद्वारे का दौरा करते हुए दिखाया गया है. यह तस्वीर मौजूदा किसान आंदोलन से पहले की है.

दावा क्या है?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है, जिसमें वह पगड़ी पहने हुए एक व्यक्ति के साथ नज़र आ रहे हैं. इस तस्वीर के ज़रिये सोशल मीडिया यूज़र्स दावा कर रहे हैं कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान जनवरी आमंत्रण के बावजूद 2024 में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हुए, लेकिन किसानों के मौजूदा आंदोलन के बीच गुरुद्वारा का दौरा किया. भारत में किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसी दावे के साथ शेयर की गई एक पोस्ट को अब तक 446,000 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. ऐसी पोस्टों के आर्काइव वर्ज़न यहां, यहां और यहां देखे जा सकते हैं.

हालांकि, वायरल तस्वीर हाल के दिनों की नहीं, बल्कि 2022 की है. यह मौजूदा किसानों के विरोध-प्रदर्शन से पहले की है.

हमने सच का पता कैसे लगाया?
गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें गुरप्रीत सिंह आनंद (@gurpreet.singh.anand), नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल हो रही तस्वीर का क्रॉप किया हुआ वर्ज़न मिला. 17 जुलाई, 2022 को शेयर किये गए इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "दिग्गज @mahi7781 के साथ आश्चर्यचकित रह गया" यूज़र के बायो में उनकी पहचान "खालसा जत्था ब्रिटिश द्वीप समूह के प्रबंध ट्रस्टीज़ के अध्यक्ष" के रूप में की गई है. हमारी जांच में सामने आया कि खालसा जत्था ब्रिटिश आइल्स यूरोप के सबसे पुराने गुरुद्वारों में से एक है, जिसे 1908 में लंदन में स्थापित किया गया था.

खालसा जत्था ब्रिटिश आइल्स की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक़, गुरप्रीत सिंह आनंद गुरुद्वारे के अध्यक्ष हैं.

दरअसल, गुरप्रीत सिंह आनंद ने इसी तस्वीर को 26 फ़रवरी, 2024 को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा था, "महेंद्र सिंह धोनी @Khalsajatha पर." हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में स्पष्ट किया कि धोनी "18 महीने पहले" गुरुद्वारे गए थे. सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने इस तस्वीर को हालिया तस्वीर समझ लिया है, क्योंकि इसे दोबारा शेयर किया गया है.

अक्टूबर 2022 में, आनंद ने धोनी के बारे में एक न्यूज़ रिपोर्ट के रिप्लाई के रूप में एक्स पर धोनी के साथ बैठे हुए अपनी एक और तस्वीर शेयर की थी. ज़मीन पर बैठे हुए अपनी और धोनी की एक तस्वीर साझा करते हुए, आनंद ने लिखा, "मैं कुछ महीने पहले एमएस धोनी से लंदन के गुरुद्वारे @Khalsajatha में मिला था और देखा कि वह शांत थे, स्वयं के साथ एकाकार थे और आध्यात्मिक क्षण को आत्मसात करने में सक्षम थे. यह वह आंतरिक शांति है जो उन स्थितियों में धैर्य प्रदान करती है जो कई अन्य लोगों को तनावग्रस्त कर सकती हैं."

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के पूर्व क्रिकेटर छुट्टियों पर इंग्लैंड में थे और उन्होंने 14 जुलाई, 2022 को लंदन के लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज़ के दूसरे मैच में हिस्सा लिया.

हमने यह भी चेक किया कि क्या एमएस धोनी ने भारत में किसानों या उनके विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कोई बयान दिया है. उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी कोई पोस्ट या विश्वसनीय रिपोर्ट यह नहीं बताती है कि उन्होंने हाल ही में ऐसा कोई बयान बयान दिया है. यदि उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर कोई भी बयान दिया होता तो निश्चित तौर पर यह एक बड़ी ख़बर बनती.

यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि एमएस धोनी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया था, और मीडिया रिपोर्ट्स में धोनी की निमंत्रण प्राप्त करते हुए एक तस्वीर प्रकाशित हुई थी. हालांकि, वह समारोह में नज़र नहीं आए.

निर्णय
महेंद्र सिंह धोनी की लंदन में एक गुरुद्वारे का दौरा करने की 2022 की तस्वीर इस दावे के साथ साझा की गई है कि उनकी हालिया यात्रा किसान आंदोलन के बीच हुई है. इसलिए, हम वायरल दावे को भ्रामक मानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन, कंटेंट और फोटो में बदलाव करके रिपोर्ट को रिपब्लिश किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget