एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के सामने हाथ जोड़कर झुके उद्धव ठाकरे की यह तस्वीर है फ़ेक

हमारी अब तक की जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि वायरल हो रही तस्वीर दरअसल एडिटेड है, जो उद्धव की दो अलग-अलग मुलाकातों की तस्वीरों को एडिट करके बनाई गई है. 

फैक्ट चैक

निर्णय [फ़ेक]

असल तस्वीर में उद्धव ठाकरे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के माता-पिता को झुककर प्रणाम करते हैं, जिसे एडिट कर राहुल गांधी की तस्वीर से जोड़ दिया गया है.

दावा क्या है?

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ख़ूब शेयर की जा रही है, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के सामने हाथ जोड़कर झुके हुए दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर के ज़रिये उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा जा रहा है कि उम्र में राहुल गांधी से बड़े होने के बावजूद वह सत्ता के लालच में उनके सामने झुक रहे हैं.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र ने तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन दिया, "कुर्सी का लालच, सत्ता का लालच इंसान से क्या-क्या करवा देता है उद्धव ठाकरे राहुल गांधी से 15 साल बड़े हैं और बालासाहेब ठाकरे कहते थे कि मैं कभी दिल्ली दरबार में नहीं झुक सकता..." पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. ऐसे ही दावों से शेयर किये गए अन्य पोस्ट यहांयहां और यहां देखें. यह तस्वीर फ़ेसबुक पर भी शेयर की गई है. 

राहुल गांधी के सामने हाथ जोड़कर झुके उद्धव ठाकरे की यह तस्वीर है फ़ेक

वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, वायरल तस्वीर को एडिट किया गया है. असल तस्वीर में उद्धव ठाकरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के माता-पिता को झुककर प्रणाम करते नज़र आते हैं, जिसे एडिट करके राहुल गांधी की तस्वीर के साथ जोड़ दिया गया.

हमने सच का पता कैसे लगाया? 

वायरल तस्वीर की सत्यता जांचने के लिए हमने इस पर रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें अगस्त 7, 2024 का शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे- यूबीटी) का एक एक्स-पोस्ट (आर्काइव यहां) मिला, जिसमें हमें असल तस्वीर मिली. इसमें उद्धव ठाकरे, राहुल गांधी के बराबर में खड़े होकर उन्हें गुलदस्ता भेंट करते हुए देखे जा सकते हैं. पोस्ट में इस तस्वीर के अलावा मुलाकात की कई और भी तस्वीरें भी हैं.

पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक़, अगस्त 7 को उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी. इस मौक़े पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत मौजूद रहे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget