एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में अडानी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने चलाई लाठी? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई

वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह छत्तीसगढ़ में हसदेव जंगल की कटाई के ख़िलाफ़ चल रहे प्रदर्शन का है, और पुलिसकर्मी एक प्रदर्शनकारी महिला को पीट रहे हैं.

निर्णय- असत्य


    इस वीडियो का छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य को लेकर चल रहे अडानी-विरोधी प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है. दरअसल, यह वीडियो कर्नाटक का है.

दावा क्या है?

छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य क्षेत्र में पेड़ों की कटाई बचाने के लिए जारी आदिवासी समुदाय लंबे समय से विरोध-प्रदर्शन कर रहा है. द वायर की रिपोर्ट के मुताबिक़, स्थानीय संगठनों का आरोप कि राज्य में बीजेपी सरकार आने के बाद अडानी समूह द्वारा खनन की सुविधा के लिए हसदेव के अंदर एक कोयला ब्लॉक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की गई है. यह भी कहा जा रहा है कि केंद्र और राज्य सरकार अडानी ग्रुप को “फ़ायदा” पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रही हैं.

इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जंगल में जमा भीड़ को पुलिसकर्मी पीछे धकेलने की कोशिश करते नज़र आ रहे हैं, जिसमें एक महिला ज़मीन पर गिर जाती है.

इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह छत्तीसगढ़ में हसदेव जंगल की कटाई के ख़िलाफ़ चल रहे प्रदर्शन का है, और पुलिसकर्मी एक प्रदर्शनकारी महिला को पीट रहे हैं. ऐसे ही दावे से शेयर किए गए एक पोस्ट को अब तक ढाई लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. अन्य पोस्ट यहां और यहां देखें.


छत्तीसगढ़ में अडानी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने चलाई लाठी? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई

हालांकि, यह वीडियो छत्तीसगढ़ का नहीं, बल्कि कर्नाटक के हासन ज़िले के सक्लेश्पुर का है, जहां एक प्रसिद्ध हाथी की संदिग्ध मौत को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया था.

सच्चाई क्या है?
जब हमने वीडियो को ध्यान से देखा तो पाया कि वीडियो में लोग कन्नड़ भाषा में बात करते सुनाई दे रहे हैं और पुलिसकर्मियों के बाजू में जो पुलिस का 'लोगो' दिख रहा है वह कर्नाटक पुलिस का है. इससे पता चलता है कि वीडियो कर्नाटक की किसी घटना से जुड़ा है.


छत्तीसगढ़ में अडानी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने चलाई लाठी? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई

इससे हिंट लेकर, हमने संबंधित कीवर्ड्स की मदद से खोजबीन की तो हमारे सामने पब्लिक टीवी के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला. 5 दिसंबर, 2023 को अपलोड किये गए वीडियो के दृश्य वायरल वीडियो से मिलते-जुलते हैं. 

रिपोर्ट में बताया गया है कि सक्लेश्पुर के यस्लूर में स्थानीय लोगों ने अर्जुना हाथी हाथी का अंतिम संस्कार सक्लेश्पुर में न करने के बजाय उसे मैसूर के बल्ले सखाने शिबिरा ले जाने की मांग की थी और कुछ संगठनों ने उचित स्थान पर पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने और स्मारक बनाने का अनुरोध किया था. हाथी की मौत को लेकर लोगों में गुस्सा था. तब लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था.

इस वीडियो रिपोर्ट में वायरल वीडियो में दिख रही दोनों महिलाओं को देखा जा सकता है. इनमें से एक महिला वह है जो वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी के धक्का देने के बाद ज़मीन पर गिरती हुई नज़र आई थी.


छत्तीसगढ़ में अडानी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने चलाई लाठी? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई

इस घटना को न्यूज़18 कन्नड़ ने भी रिपोर्ट किया था. उसमें भी वायरल वीडियो से मिलते-जुलते दृश्य देखे जा सकते हैं.

इस घटना से जुड़ी इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रसिद्ध दशहरा हाथी अर्जुना (64) की मौत से लोगों में नाराज़गी है. विशेषज्ञों ने ऑपरेशन के लिए अपनाई गई विधि पर सवाल उठाया है. अर्जुना के महावत ने वन अधिकारियों और पशु चिकित्सकों पर कथित तौर पर जंगली हाथी के बजाय अर्जुना को गोली मारने का भी आरोप लगाया है.

रिपोर्ट में अर्जुना के महावत वीनू के हवाले से कहा गया है कि कि अर्जुना की मृत्यु उसके दाहिने पैर में चोट लगने से हुई. अर्जुना को उस समय गोली मारी गई जब वह मूस (गर्मी) में जंगली हाथी के साथ संघर्ष कर रहा था.

स्थानीय लोगों और गुस्साए ग्रामीणों ने वन अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन किया था. हालांकि, वन अधिकारियों ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया और उस क्षेत्र में अंतिम संस्कार कर दिया जहां अर्जुना हाथी की मौत हुई थी. उत्तेजित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

वहीं, द हिन्दू की एक रिपोर्ट में पशुचिकित्सक एच. रमेश के हवाले से कहा गया है कि हाथी अर्जुना की मौत जंगली हाथी के साथ लड़ाई में लगी चोटों के कारण हुई थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जानवर को कोई गोली नहीं लगी थी. एच. रमेश जंगल के यसलूर रेंज में हाथी को पकड़ने के अभियान में शामिल थे.

निर्णय
हमारी जांच से स्पष्ट है कि कर्नाटक में एक प्रसिद्ध हाथी की मौत पर स्थानीय लोगों के विरोध का वीडियो छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य को बचाने के लिए चल रहे प्रदर्शन से जोड़कर शेयर किया गया है. इसलिए हम वायरल दावे को ग़लत मानते हैं. 

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ  इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget