एक्सप्लोरर

लखनऊ में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा? मॉक ड्रिल का वीडियो असली हादसे का बताकर किया गया वायरल

लखनऊ के आलमबाग रेलवे स्टेशन में मॉक ड्र्रिल को ट्रेन हादसा बताकर शेयर किया जा रहा है, विश्‍वास न्‍यूज की जांच में पता चला कि लखनऊ में 26 दिसंबर को ऐसा कोई ट्रेन हादसा नहीं हुआ है.

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज). लखनऊ में ट्रेन हादसे के नाम से सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. इनमें से एक वीडियो में ट्रेन की कुछ बोगियों में लगी आग और वहां चल रहे बचाव कार्य को देखा जा सकता है. वहीं, दूसरे वीडियो में ट्रेन-ट्रक को टक्कर मारते दिख रही है. इन दोनों वीडियो को शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि लखनऊ में 26 दिसंबर को ट्रेन हादसा हुआ है, जिसमें कई लोगों की जान गई है.

विश्‍वास न्‍यूज की जांच में पता चला कि लखनऊ में 26 दिसंबर को ऐसा कोई ट्रेन हादसा नहीं हुआ है. वहां आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए करीब एक सप्ताह पहले रेलवे ने मॉक ड्रिल का अयोजन किया था. उस वीडियो को ट्रेन हादसे के नाम पर शेयर किया जा रहा है, जबकि दूसरा वीडियो इंडोनेशिया में करीब डेढ़ साल पहले हुए ट्रेन हादसे का है.

वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Piyush Running ने जलती हुई बोगियों का वीडियो 27 दिसंबर को शेयर (आर्काइव लिंक) किया. इस पर लिखा है, “राजधानी लखनऊ में बड़ा ट्रेन हादसा, सुबह 3 बजे, 26/12/2024, लाखों लोगों की मौत बी हो गई है और घायल बी हो गए हैं.“


लखनऊ में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा? मॉक ड्रिल का वीडियो असली हादसे का बताकर किया गया वायरल

फेसबुक यूजर ‘कैलाश कुमार’ ने एक अन्य वीडियो को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए दावा किया कि लखनऊ में 26 दिसंबर को ट्रेन हादसा हुआ है, जिसमें कई लोगों की जान गई है.


लखनऊ में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा? मॉक ड्रिल का वीडियो असली हादसे का बताकर किया गया वायरल

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने पहले वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल लेंस से सर्च किया. आजतक के यूट्ययूब चैनल पर 20 दिसंबर को इससे संबंधित वीडियो न्यूज अपलोड की गई है. इसमें वायरल वीडियो के दृश्यों को देखा जा सकता है. वीडियो न्यूज के अनुसार, नॉर्दर्न रेलवे ने लखनऊ में मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इसमें आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव कार्य की रिहर्सल की गई. इसमें एनडीआरएफ, आरपीएफ और अन्य एजेंसियों ने हिस्सा लिया.

 

दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर इससे संबंधित वीडियो न्यूज को देखा जा सकता है. इसमें बताया गया है कि लखनऊ के आलमबाग रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल का अयोजन किया गया है. इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन का रिहर्सल किया गया.


लखनऊ में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा? मॉक ड्रिल का वीडियो असली हादसे का बताकर किया गया वायरल

दैनिक जागरण के 11 दिसंबर के लखनऊ संस्करण में भी इससे संबंधित खबर को देखा जा सकता है.


लखनऊ में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा? मॉक ड्रिल का वीडियो असली हादसे का बताकर किया गया वायरल

इस बारे में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय का कहना है कि लखनऊ में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था. वायरल वीडियो उसी रिहर्सल का है.

इसके बाद हमने दूसरे वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया तो 19 जुलाई 2023 को स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया के यूट्यूब चैनल पर इससे संबंधित वीडियो न्यूज अपलोड मिली. इसमें वायरल वीडियो क्लिप को देखा जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा इंडोनेशिया में हुआ था.

वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया. यूजर के दो हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं.

निष्कर्ष: लखनऊ के आलमबाग रेलवे स्टेशन पर आपात परिस्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्र्रिल का आयोजन किया गया था. उस वीडियो को लखनऊ के असली ट्रेन हादसे का बताकर शेयर किया जा रहा है, जबकि दूसरा वीडियो इंडोनेशिया में जुलाई 2023 में हुए ट्रेन एक्सीडेंट का है. 26 दिसंबर को लखनऊ में इस तरह का कोई ट्रेन हादसा नहीं हुआ है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले Vishvas News पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget