एक्सप्लोरर

AAP सरकार की नाकामियां बताने के दावे से केजरीवाल का वायरल वीडियो Cropped है

बूम ने पाया कि पूरे वीडियो में केजरीवाल स्थानीय भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा की आलोचना कर रहे हैं और उनके विधानसभा क्षेत्र विश्वास नगर की समस्याएं गिना रहे हैं.

CLAIM 

अरविंद केजरीवाल खुद की नाकामी का पर्दाफाश करते हुए कह रहे हैं कि आज दिल्ली की हर कॉलोनी में पानी की किल्लत है, हर तरफ सीवर की समस्या है, दिल्ली की हर सड़क टूटी है और हर तरफ गंदगी का अंबार है. 

FACT CHECK 

बूम ने पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो क्रॉप्ड है. वीडियो के एक छोटे से हिस्से को मूल संदर्भ से काटकर शेयर किया जा रहा है. पूरे वीडियो में वह भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा के विधानसभा क्षेत्र की कमियां गिना रहे हैं. 

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का एक क्रॉप्ड वीडियो वायरल हो रहा है. 

लगभग 15 सेकंड के इस वीडियो में केजरीवाल भाषण देते हुए कह रहे हैं कि "अभी मेरे को पता चला, हर कॉलोनी में पानी की समस्या है...है कि नहीं है? हर कॉलोनी में सीवर की समस्या है...है कि नहीं है? सड़कें टूटी पड़ीं हैं...है कि नहीं है? चारों तरफ गंदगी ही गंदगी है...है कि नहीं है?" 

यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल अपनी ही सरकार की नाकामियां गिना रहे हैं. 

आपको बताते चलें कि दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है, नतीजे 8 फरवरी को आएंगे. 

फेसबुक पर भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए इस अधूरे वीडियो को शेयर किया है. 


AAP सरकार की नाकामियां बताने के दावे से केजरीवाल का वायरल वीडियो Cropped है

पोस्ट का आर्काइव लिंक. 

वहीं एक्स पर दक्षिणपंथी यूजर जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए आप नेता आतिशी पर निशाना साधा. 


AAP सरकार की नाकामियां बताने के दावे से केजरीवाल का वायरल वीडियो Cropped है

पोस्ट का आर्काइव लिंक. 

 

फैक्ट चेक 

संबंधित कीवर्ड्स की मदद से आम आदमी पार्टी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर हमें मूल वीडियो मिला. इसके डिस्क्रिप्शन में इसे विश्वास नगर की जनसभा का बताया गया था. 

लगभग 29 मिनट के इस वीडियो में 25 मिनट 10 सेकंड पर केजरीवाल कहते नजर आ रहे हैं, "मैं आपलोगों से हाथ जोड़कर एक विनती करना चाहता हूं. पिछली बार आप लोगों से एक गलती हो गई. पूरी दिल्ली में 70 में से 62 सीटें हमको मिली. आठ सीटों पे गलती हो गई. विश्वास नगर से भी गलती हो गई. आपने विश्वास नगर में उनकी पार्टी (बीजेपी) का एमएलए बना दिया. मैं उसकी दाद देता हूं. दस साल उसने (बीजेपी विधायक) खूब लड़ाई करी हमारे साथ. काम एक नहीं करा." 

वह आगे कहते हैं, "गलत तो नहीं कह रहा. अभी मेरे को पता चला, हर कॉलोनी में पानी की समस्या है...है कि नहीं है? हर कॉलोनी में सीवर की समस्या है...है कि नहीं है? सड़कें टूटी पड़ीं हैं...है कि नहीं है? चारों तरफ गंदगी ही गंदगी है...है कि नहीं है?" 

 

इसके बाद केजरीवाल कहते हैं, "इसको (बीजेपी विधायक ओम प्रकाश शर्मा को) मैंने इतना कहा... कि सीसीटीवी कैमरे लगवा ले, मोहल्ला क्लिनिक बनवा ले. हम पानी देने को तैयार थे. पानी नहीं लिया इसने. तो आप सोच लेना, अगर अगले पांच साल लड़ाई-झगड़ा चाहिए तो उसको वोट दे देना." 

आगे केजरीवाल मंच पर खड़े आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, "अगर आपको काम करवाना है तो इसे वोट दे देना." 

20 जनवरी को केजरीवाल दिल्ली के विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार दीपक सिंगला के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. गौरतलब है कि पिछले 10 सालों से बीजेपी के ओम प्रकाश शर्मा वहां से विधायक हैं और इसबार भी बीजेपी की तरफ से वह विश्वास नगर के उम्मीदवार हैं. 

असल में जनसभा में केजरीवाल ओम प्रकाश शर्मा की आलोचना करते हुए उनके क्षेत्र की तमाम समस्याएं गिनवा रहे थे और दावा कर रहे थे कि इन 10 सालों में उन्होंने विश्वास नगर में कोई काम नहीं किया है. 

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक एक्स पर भी इस जनसभा का वीडियो देखा जा सकता है, जिसमें वायरल वीडियो वाला हिस्सा मौजूद है. 

कई न्यूज आउटलेट्स ने भी विश्वास नगर की इस जनसभा से संबंधित खबरें प्रकाशित की थीं. एबीपी न्यूज की रिपोर्ट में केजरीवाल का यह बयान भी मौजूद है.


AAP सरकार की नाकामियां बताने के दावे से केजरीवाल का वायरल वीडियो Cropped है

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget